नालंदा पहुंचे पप्पू यादव गरजने लगे, बिहार में गृहयुद्ध जैसे हालात, राबड़ी आवास-CM सम्राट पर ये क्या बोल गए...

पूर्णिया के निर्दलीय सांसद पप्पू यादव नालंदा के अस्थावां थाना क्षेत्र के जहांगीरपुर गांव पहुंचे, जहां हाल ही में महज एक हजार रुपये के चंदे के विवाद में एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी।

पप्पू यादव ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी और सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने बिहार में बढ़ते जातीय तनाव, अपराध और पेपर लीक जैसे मुद्दों को लेकर सरकार और विपक्ष दोनों को घेरा। 

पीड़ित परिवार से मिलने के बाद मीडिया से बातचीत में पप्पू यादव ने कहा कि बिहार में अब धार्मिक और सांप्रदायिक उन्माद से ज्यादा जातीय उन्माद बढ़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार के रवैये की वजह से समाज में जातीय विभाजन गहरा रहा है और अगर समय रहते इसे नहीं रोका गया तो हालात गृहयुद्ध जैसे हो सकते हैं। 

उन्होंने सरकार से जातीय तनाव रोकने के लिए ठोस पहल करने की मांग की। राबड़ी आवास और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को लेकर चल रहे राजनीतिक विवाद पर भी पप्पू यादव ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि सरकार असली मुद्दों से जनता का ध्यान भटका रही है। 

उनके मुताबिक बिहार में पेपर लीक, अपराध और भ्रष्टाचार जैसे गंभीर सवाल हैं, लेकिन सत्ता और विपक्ष दोनों इन मुद्दों पर समझौता किए हुए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि दोनों पक्ष एक-दूसरे पर केवल राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप कर जनता के असली मुद्दों को दबाने का काम कर रहे हैं।

मिथुन कुमार, संवाददाता-नालंदा

Trending News

Breaking : मुख्य आरोपी नंदन यादव का एनकाउंटर, पैर में लगी गोली

Sep 22, 2026, 12:49:00 PM
EOU की बड़ी कार्रवाई, भवन निर्माण निगम के महाप्रबंधक के ठिकाने पर रेड

Sep 22, 2026, 12:31:00 PM
यूपी की 10 राज्यसभा सीटों पर चुनाव का हुआ ऐलान, 16 अक्टूबर को वोटिंग

Sep 22, 2026, 12:14:00 PM
विधान परिषद चुनाव : बिहार की 8 सीटों का हुआ ऐलान, जाने कब भरे जाएंगे नामांकन

Sep 22, 2026, 11:58:00 AM
पैतृक जमीन पर कब्जे का आरोप, SDM कोर्ट के आदेश के बावजूद निर्माण का दावा

Sep 22, 2026, 11:32:00 AM
शॉर्ट सर्किट से 5 फूस के घर जलकर राख, करीब 15 लाख की संपत्ति का नुकसान

Sep 22, 2026, 11:24:00 AM
ननिहाल आए छह वर्षीय बच्चे की हत्या, मामी पर लगा आरोप, बोरे में बांधकर छिपाया मासूम का शव

Sep 22, 2026, 9:56:00 AM
घर आये युवक का रेलवे ट्रैक पर मिला शव, मोबाइल फोन से निकाली गयी सिम, गहराया संदेह

Sep 22, 2026, 9:47:00 AM
पहले सरेराह छेडखानी और अब अधेड़ पर बम से हमला, लगातार वारदात से फैली सनसनी

Sep 22, 2026, 9:38:00 AM
रिश्वत मांगने के आरोप में शिक्षा विभाग के सहायक प्रशाखा पदाधिकारी निलंबित

Sep 22, 2026, 7:29:00 AM