'कानून तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कीजिए', डीजीपी विनय कुमार का बड़ा आदेश

राजगीर स्थित बिहार पुलिस अकादमी राजगीर के स्थापना दिवस पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बिहार के पुलिस महानिदेशक विनय कुमार मुख्य रूप से शामिल हुए। उन्होंने कानून तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

'कानून तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कीजिए', डीजीपी विनय कुमार का बड़ा आदेश

राजगीर स्थित बिहार पुलिस अकादमी राजगीर के स्थापना दिवस पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बिहार के पुलिस महानिदेशक विनय कुमार मुख्य रूप से शामिल हुए। उन्होंने पुलिस अधिकारियों और जवानों को संबोधित करते हुए कानून तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया। 

डीजीपी ने कहा कि पुलिस एक नौकरी नहीं, बल्कि 24 घंटे की सेवा है। पुलिसकर्मी हर परिस्थिति में उपलब्ध संसाधनों के आधार पर दिन-रात जनता की सेवा में जुटे रहते हैं। उन्होंने कहा कि जब भी कोई पुलिसकर्मी वर्दी धारण करे, उसे खुद को जनता का सेवक समझना चाहिए।  विनय कुमार ने पुलिस पदाधिकारियों से अपील की कि अनावश्यक भय से मुक्त होकर अनुशासन और प्रतिबद्धता के साथ काम करें। 

उन्होंने कहा कि सरकार पुलिसकर्मियों को हर जरूरी सुविधा उपलब्ध करा रही है। साल में 12 महीने होते हैं, लेकिन पुलिसकर्मियों को 13 महीने की तनख्वाह इसलिए दी जाती है, क्योंकि वे 24 घंटे ड्यूटी के लिए तैयार रहते हैं। डीजीपी ने पुलिसकर्मियों से अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी लगन, ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ करने की अपील की।

नालंदा से मिथुन कुमार की रिपोर्ट 

Trending News

दानापुर में शहीद राजेंद्र सिंह को श्रद्धांजलि, प्रतिमा पर माल्यार्पण कर बलिदान को किया याद
दानापुर में शहीद राजेंद्र सिंह को श्रद्धांजलि, प्रतिमा पर माल्यार्पण कर बलिदान को किया याद
Aug 11, 2026, 1:44:00 PM
बड़गाईं जमीन केस में बड़ा अपडेट, आर्किटेक्ट विनोद कुमार सिंह पर आरोप तय
बड़गाईं जमीन केस में बड़ा अपडेट, आर्किटेक्ट विनोद कुमार सिंह पर आरोप तय
Aug 11, 2026, 1:43:00 PM
‘कंटीले तार किसके आदेश पर?’ JPSC-JSSC विवाद पर BJP का सवाल, सदन की कार्यवाही स्थगित
‘कंटीले तार किसके आदेश पर?’ JPSC-JSSC विवाद पर BJP का सवाल, सदन की कार्यवाही स्थगित
Aug 11, 2026, 12:40:00 PM
जदयू MLC ने जिला प्रशासन की कार्यशैली पर उठाए सवाल, कहा-किसानों को मुआवजा देना होगा, नहीं तो...
जदयू MLC ने जिला प्रशासन की कार्यशैली पर उठाए सवाल, कहा-किसानों को मुआवजा देना होगा, नहीं तो...
Aug 11, 2026, 12:34:00 PM
'कानून तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कीजिए', डीजीपी विनय कुमार का बड़ा आदेश
'कानून तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कीजिए', डीजीपी विनय कुमार का बड़ा आदेश
Aug 11, 2026, 12:18:00 PM
सरकार के खिलाफ BJP का हल्लाबोल! JPSC-JSSC विवाद पर झारखंड बंद
सरकार के खिलाफ BJP का हल्लाबोल! JPSC-JSSC विवाद पर झारखंड बंद
Aug 11, 2026, 12:17:00 PM
जल्द आ सकती है ऐपल की डिजिटल पेमेंट सर्विस
जल्द आ सकती है ऐपल की डिजिटल पेमेंट सर्विस
Aug 11, 2026, 12:04:00 PM
'उसने मां राबड़ी को पीटा था' तेजप्रताप ने पत्नी ऐश्वर्या से अलग होने का खोला राज, फिर शादी करेंगे?
'उसने मां राबड़ी को पीटा था' तेजप्रताप ने पत्नी ऐश्वर्या से अलग होने का खोला राज, फिर शादी करेंगे?
Aug 11, 2026, 11:43:00 AM
स्वाभिमान से फेमस होने वाले रोहित राय की बेटी की हुई डेब्यू
स्वाभिमान से फेमस होने वाले रोहित राय की बेटी की हुई डेब्यू
Aug 11, 2026, 11:36:00 AM
छात्र आंदोलन पर विधानसभा में हाईवोल्टेज ड्रामा,  सदन की कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित
छात्र आंदोलन पर विधानसभा में हाईवोल्टेज ड्रामा, सदन की कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित
Aug 11, 2026, 11:31:00 AM