जदयू MLC ने जिला प्रशासन की कार्यशैली पर उठाए सवाल, कहा-किसानों को मुआवजा देना होगा, नहीं तो...

मोतिहारी में किसानों के कब्जे वाली जमीन का जिला प्रशासन द्वारा जमाबंदी रद्द कर वाटर पार्क निर्माण करने का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब इस मामले में सत्ताधारी दल यानि जदयू के एमएलसी खालिद अनवर ने भी जिला प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठाया।

जदयू MLC ने जिला प्रशासन की कार्यशैली पर उठाए सवाल, कहा-किसानों को मुआवजा देना होगा, नहीं तो...

मोतिहारी में किसानों के कब्जे वाली जमीन का जिला प्रशासन द्वारा जमाबंदी रद्द कर वाटर पार्क निर्माण करने का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब तो इस मामले में सत्ताधारी दल यानि जदयू के एमएलसी खालिद अनवर ने भी जिला प्रशासन की कार्यशैली पर असंतोष व्यक्त करते हुए कहा कि किसी को अधिकार नहीं है कि किसान का जमीन बिना रजामंदी के ले ले। 

बिहार में विकास का काम चल रहा है और किसी को भी विकास के काम से एतराज नहीं है पर अगर सरकार किसान का जमीन ले रही है तो किसानों को मुआवजा देना होगा और किसानों को संतुष्ट कर के ही उनकी जमीन ली जा सकती है। 

मोतिहारी के पिपराकोठी में जो किसानों के जमीन पर वाटर पार्क निर्माण कार्य कराया जा रहा है। उस मामले में किसान आकर मिले हैं  और जमीन का कागजात भी दिखाए है।  जिसे देख कर यह लग रहा है कि किसानों के जमीन को लेने में जिला प्रशासन ने जल्दीबाजी दिखाया है। 

हालांकि मामला कोर्ट में चला गया है। पर इतना जरूर है कि एनडीए सरकार में किसी भी किसान के साथ ज्यादती नहीं होने दिया जाएगा ।

वही एमएलसी खालिद अनवर से मिलने आए किसानों ने कहा कि उनकी ज़मीन को जबरन छीन लिया गया और उलटे मुकदमा भी दर्ज कर दिया गया है। बहरहाल देखने वाली बात यह होगी की सत्ताधारी दल के विधान पार्षद किसानों को न्याय दिला पाते हैं या नहीं ।

मोतिहारी से सोहराब आलम की रिपोर्ट 

Trending News

दानापुर में शहीद राजेंद्र सिंह को श्रद्धांजलि, प्रतिमा पर माल्यार्पण कर बलिदान को किया याद
दानापुर में शहीद राजेंद्र सिंह को श्रद्धांजलि, प्रतिमा पर माल्यार्पण कर बलिदान को किया याद
Aug 11, 2026, 1:44:00 PM
बड़गाईं जमीन केस में बड़ा अपडेट, आर्किटेक्ट विनोद कुमार सिंह पर आरोप तय
बड़गाईं जमीन केस में बड़ा अपडेट, आर्किटेक्ट विनोद कुमार सिंह पर आरोप तय
Aug 11, 2026, 1:43:00 PM
‘कंटीले तार किसके आदेश पर?’ JPSC-JSSC विवाद पर BJP का सवाल, सदन की कार्यवाही स्थगित
‘कंटीले तार किसके आदेश पर?’ JPSC-JSSC विवाद पर BJP का सवाल, सदन की कार्यवाही स्थगित
Aug 11, 2026, 12:40:00 PM
जदयू MLC ने जिला प्रशासन की कार्यशैली पर उठाए सवाल, कहा-किसानों को मुआवजा देना होगा, नहीं तो...
जदयू MLC ने जिला प्रशासन की कार्यशैली पर उठाए सवाल, कहा-किसानों को मुआवजा देना होगा, नहीं तो...
Aug 11, 2026, 12:34:00 PM
'कानून तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कीजिए', डीजीपी विनय कुमार का बड़ा आदेश
'कानून तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कीजिए', डीजीपी विनय कुमार का बड़ा आदेश
Aug 11, 2026, 12:18:00 PM
सरकार के खिलाफ BJP का हल्लाबोल! JPSC-JSSC विवाद पर झारखंड बंद
सरकार के खिलाफ BJP का हल्लाबोल! JPSC-JSSC विवाद पर झारखंड बंद
Aug 11, 2026, 12:17:00 PM
जल्द आ सकती है ऐपल की डिजिटल पेमेंट सर्विस
जल्द आ सकती है ऐपल की डिजिटल पेमेंट सर्विस
Aug 11, 2026, 12:04:00 PM
'उसने मां राबड़ी को पीटा था' तेजप्रताप ने पत्नी ऐश्वर्या से अलग होने का खोला राज, फिर शादी करेंगे?
'उसने मां राबड़ी को पीटा था' तेजप्रताप ने पत्नी ऐश्वर्या से अलग होने का खोला राज, फिर शादी करेंगे?
Aug 11, 2026, 11:43:00 AM
स्वाभिमान से फेमस होने वाले रोहित राय की बेटी की हुई डेब्यू
स्वाभिमान से फेमस होने वाले रोहित राय की बेटी की हुई डेब्यू
Aug 11, 2026, 11:36:00 AM
छात्र आंदोलन पर विधानसभा में हाईवोल्टेज ड्रामा,  सदन की कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित
छात्र आंदोलन पर विधानसभा में हाईवोल्टेज ड्रामा, सदन की कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित
Aug 11, 2026, 11:31:00 AM