बड़गाईं जमीन केस में बड़ा अपडेट, आर्किटेक्ट विनोद कुमार सिंह पर आरोप तय

बड़गाईं जमीन केस में बड़ा अपडेट, आर्किटेक्ट विनोद कुमार सिंह पर आरोप तय

रांची के चर्चित बड़गाईं 8.86 एकड़ कथित जमीन फर्जीवाड़ा मामले में मंगलवार को एक और आरोपी के खिलाफ न्यायिक प्रक्रिया आगे बढ़ी। पीएमएलए की विशेष अदालत ने आर्किटेक्ट विनोद कुमार सिंह के खिलाफ आरोप तय कर दिया। अदालत में आरोपों को पढ़कर सुनाए जाने के बाद विनोद कुमार सिंह ने उन्हें स्वीकार करने से इनकार कर दिया।

इस मामले में अब तक पूर्व में 14 आरोपियों के खिलाफ आरोप गठन किया जा चुका है। विनोद कुमार सिंह पर आरोप तय होने के साथ ही मामले में आरोप गठन की प्रक्रिया लगभग पूरी होने की ओर है। अब दो आरोपियों के खिलाफ आरोप तय किया जाना बाकी है।

मामले में राजस्वकर्मी भानु प्रताप प्रसाद, जेएमएम नेता अंतू तिर्की, बिजेंद्र सिंह, बिपिन सिंह, प्रियरंजन सहाय, मनोज कुमार यादव, कुमार राजश्री, राजकुमार पाहन, संजीत कुमार, विनोद कुमार सिंह, शेखर कुशवाहा, तापस घोष, मोहम्मद इरशाद अख्तर, अफसर अली, मोहम्मद सद्दाम हुसैन और मोहम्मद इरशाद समेत कई लोगों को आरोपी बनाया गया है।

कथित जमीन फर्जीवाड़े की जांच के दौरान प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कई चरणों में कार्रवाई की थी। एजेंसी ने मामले से जुड़े लोगों और जमीन कारोबारियों के ठिकानों पर छापेमारी कर दस्तावेज और अन्य सामग्री की जांच की थी। कार्रवाई के दायरे में जेएमएम नेता अंतू तिर्की और आर्किटेक्ट विनोद कुमार सिंह समेत अन्य लोग भी शामिल थे।

जांच पूरी करने के बाद ईडी ने कथित जमीन घोटाले से जुड़े आरोपों को लेकर पीएमएलए की विशेष अदालत में चार्जशीट दाखिल की थी। अब अदालत में आरोप गठन की प्रक्रिया के बाद मामले की न्यायिक सुनवाई आगे बढ़ने का रास्ता साफ हो रहा है।

Trending News

'जंतर-मंतर तो झांकी है पिक्चर अभी बाकी है' 15 अगस्त से CJP का देशव्यापी अभियान, अभिजीत दीपके का प्लान जानिए...
'जंतर-मंतर तो झांकी है पिक्चर अभी बाकी है' 15 अगस्त से CJP का देशव्यापी अभियान, अभिजीत दीपके का प्लान जानिए...
Aug 11, 2026, 2:42:00 PM
निगरानी विभाग की बड़ी कार्रवाई, कार्यपालक अभियंता हरेंद्र कुमार के ठिकानों पर छापेमारी
निगरानी विभाग की बड़ी कार्रवाई, कार्यपालक अभियंता हरेंद्र कुमार के ठिकानों पर छापेमारी
Aug 11, 2026, 2:33:00 PM
BJP विधायक राज सिन्हा ने स्पीकर से की विशेषाधिकार हनन की शिकायत
BJP विधायक राज सिन्हा ने स्पीकर से की विशेषाधिकार हनन की शिकायत
Aug 11, 2026, 2:26:00 PM
JPSC-JSSC पर बवाल! आजसू विधायक ने विधानसभा पोर्टिको में लेटकर किया विरोध
JPSC-JSSC पर बवाल! आजसू विधायक ने विधानसभा पोर्टिको में लेटकर किया विरोध
Aug 11, 2026, 2:13:00 PM
सारा तेंदुलकर ने होने वाले पति पर खोला बड़ा राज? तोड़ी रिलेशनशिप पर चुप्पी, किससे करेंगी शादी...
सारा तेंदुलकर ने होने वाले पति पर खोला बड़ा राज? तोड़ी रिलेशनशिप पर चुप्पी, किससे करेंगी शादी...
Aug 11, 2026, 2:06:00 PM
धनबाद में JPSC धांधली के विरोध में भाजपा का बंद, NH-32 पर सड़क जाम
धनबाद में JPSC धांधली के विरोध में भाजपा का बंद, NH-32 पर सड़क जाम
Aug 11, 2026, 2:02:00 PM
दानापुर में शहीद राजेंद्र सिंह को श्रद्धांजलि, प्रतिमा पर माल्यार्पण कर बलिदान को किया याद
दानापुर में शहीद राजेंद्र सिंह को श्रद्धांजलि, प्रतिमा पर माल्यार्पण कर बलिदान को किया याद
Aug 11, 2026, 1:44:00 PM
बड़गाईं जमीन केस में बड़ा अपडेट, आर्किटेक्ट विनोद कुमार सिंह पर आरोप तय
बड़गाईं जमीन केस में बड़ा अपडेट, आर्किटेक्ट विनोद कुमार सिंह पर आरोप तय
Aug 11, 2026, 1:43:00 PM
‘कंटीले तार किसके आदेश पर?’ JPSC-JSSC विवाद पर BJP का सवाल, सदन की कार्यवाही स्थगित
‘कंटीले तार किसके आदेश पर?’ JPSC-JSSC विवाद पर BJP का सवाल, सदन की कार्यवाही स्थगित
Aug 11, 2026, 12:40:00 PM
जदयू MLC ने जिला प्रशासन की कार्यशैली पर उठाए सवाल, कहा-किसानों को मुआवजा देना होगा, नहीं तो...
जदयू MLC ने जिला प्रशासन की कार्यशैली पर उठाए सवाल, कहा-किसानों को मुआवजा देना होगा, नहीं तो...
Aug 11, 2026, 12:34:00 PM