दानापुर में शहीद राजेंद्र सिंह को श्रद्धांजलि, प्रतिमा पर माल्यार्पण कर बलिदान को किया याद
दानापुर नगर परिषद के राजेंद्र चौक चौराहा पर मंगलवार को देश की आजादी में अहम भूमिका निभाने वाले शहीद राजेन्द्र प्रसाद सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

दानापुर नगर परिषद के राजेंद्र चौक चौराहा पर मंगलवार को देश की आजादी में अहम भूमिका निभाने वाले शहीद राजेन्द्र प्रसाद सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में राजनेता, सामाजिक कार्यकर्ता और शहीद परिवार के सदस्य मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने शहीद राजेंद्र प्रसाद सिंह की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उनके बलिदान को याद किया।
राजेंद्र प्रसाद सिंह के श्रद्धांजलि कार्यक्रम में बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव, पूर्व मंत्री श्याम रजक, पूर्व आईएएस अधिकारी मनीष वर्मा, पूर्व जिलाधिकारी दिनेश राय, सामाजिक कार्यकर्ता व नेता अरविन्द कुमार उर्फ़ छोटू सिंह सहित कई प्रमुख लोग शामिल हुए। इसके अलावे अनूप जी, संजय जी एवं शहीद परिवार के सभी गणमान्य लोग, समाजसेवी, दानापुर कोर्ट के एडवोकेट सहित सभी लोग मौजूद रहे।
राजेंद्र प्रसाद सिंह के श्रद्धांजलि कार्यक्रम में दानापुर के समाजसेवियों, स्थानीय नागरिकों और दानापुर कोर्ट से जुड़े अधिवक्ताओं ने भी भाग लिया। सभी ने शहीद राजेंद्र प्रसाद सिंह के योगदान को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने शहीद राजेंद्र प्रसाद सिंह की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उनके बलिदान को याद किया। वक्ताओं ने कहा कि देश की आजादी के लिए स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों ने अपना जीवन समर्पित किया। उनके संघर्ष और बलिदान को आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाना समाज की जिम्मेदारी है।
बता दें कि अमर शहीद राजेंद्र प्रसाद सिंह (राजेंद्र सिंह) 11 अगस्त 1942 को भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान पटना सचिवालय पर तिरंगा फहराते हुए ब्रिटिश गोलियों का शिकार हुए थे। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि जो देश की आजादी के लिए अपनी प्राणों की आहुति दे दी उन शहीदों को सम्मान देना अपने आप में एक गर्व की बात होती है, साथ ही जरूरी है उन शहीदों को सम्मान देने के साथ साथ ताउम्र उन्हें याद रखना।











