घर के बरामदे से गायब हुआ जनसुराज, पुलिस जांच में जुटी

घर के बरामदे से गायब हुआ जनसुराज, पुलिस जांच में जुटी

राज्य के नालंदा जिले से हैरान करने वाली खबर है। यहां अपने घर के बरामदे में सो रहा आठ माह का मासूम रहस्यमयी तरीके से गायब हो गया। मासूम का नाम जनसुराज बताया जा रहा है। प्राप्त खबर के अनुसार अपने परिजनों के साथ सो रहा था लेकिन नींद खुलने पर वह गायब था। अब पुलिस पूरे मामले की पडताल में जुटी हुई है।

प्राप्त खबर के अनुसार नालंदा जिले के छबीलापुर थाना क्षेत्र के कंचनपुर गांव में गुरुवार और शुक्रवार की दरमियानी रात एक बेहद चौंकाने वाली खबर सामने आयी है। मिली जानकारी के अनुसार गांव के निवासी महेश मांझी का आठ माह का मासूम अपने घर के बरामदे से गायब हो गया। बताया जा रहा है कि मासूम अपने परिजनों के साथ घर के बरामदे में सो रहा था। रात में अचानक जब परिजनों की नींद खुली और बच्चा गायब दिखा, तो घर में कोहराम मच गया। अपहृत मासूम का नाम जनसुराज बताया जा रहा है। जनसुराज महेश मांझी की चार संतानों में सबसे छोटा है।

इधर सोते वक्त मासूम के गायब होने के बाद से घर में कोहराम मच गया। परिजनों ने उसकी तलाश की पूरी कोशिश भी की। मासूम के परिजन पूरी घटना के पीछे गहरा संदेह जता रहे हैं। उनका कहना है कि इस घटना में किसी बाहरी व्यक्ति का काम नहीं हो सकता। उनका आरोप है कि गांव के लोगों की मिलीभगत के बिना इतनी बड़ी वारदात को अंजाम देना संभव नहीं है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कंचनपुर गांव में ऐसी घटना पहले कभी नहीं हुई है, जिससे ग्रामीणों में आक्रोश और डर का माहौल व्याप्त है। 

इधर मामले की गंभीरता को देखते हुए छबीलापुर थाने में अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। थाना अध्यक्ष अरुण कुमार ने बताया कि मामले का खुलासा करने के लिए पुलिस हर संभव प्रयास कर रही है। 

Trending News

हुसैनाबाद में छोटू सिंह हत्याकांड का मुख्य आरोपी साकेत पाठक गिरफ्तार! परिजनों को आमने-सामने बैठाने पर विवाद
हुसैनाबाद में छोटू सिंह हत्याकांड का मुख्य आरोपी साकेत पाठक गिरफ्तार! परिजनों को आमने-सामने बैठाने पर विवाद
Sep 16, 2026, 12:35:00 PM
बिहार को अचानक हुआ क्या? एक साथ छुट्टी पर तीन बड़े नौकरशाह, अटकलों का बाजार गर्म
बिहार को अचानक हुआ क्या? एक साथ छुट्टी पर तीन बड़े नौकरशाह, अटकलों का बाजार गर्म
Sep 16, 2026, 12:15:00 PM
मोतिहारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चार सिपाही सेवा से बर्खास्त
मोतिहारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चार सिपाही सेवा से बर्खास्त
Sep 16, 2026, 11:51:00 AM
DGP समेत 2 और बड़े अफसर छुट्टी पर, हरजोत कौर BPSC चेयरमैन तो दारोगा भर्ती बोर्ड के चेयरमैन बने जितेन्द्र कुमार
DGP समेत 2 और बड़े अफसर छुट्टी पर, हरजोत कौर BPSC चेयरमैन तो दारोगा भर्ती बोर्ड के चेयरमैन बने जितेन्द्र कुमार
Sep 16, 2026, 11:28:00 AM
अपनों से बिछड़ जाएगी बाघिन, बिहार की बाघिन जाएगी बंगाल! VTR के 70 बाघों के बीच किसका होगा चयन?
अपनों से बिछड़ जाएगी बाघिन, बिहार की बाघिन जाएगी बंगाल! VTR के 70 बाघों के बीच किसका होगा चयन?
Sep 16, 2026, 11:00:00 AM
CBI की बड़ी कार्रवाई, हेल्थ इंस्पेक्टर घूस लेते गिरफ्तार
CBI की बड़ी कार्रवाई, हेल्थ इंस्पेक्टर घूस लेते गिरफ्तार
Sep 16, 2026, 10:37:00 AM
होटल में एसडीएम की बड़ी कार्रवाई, 4 महिलाओं समेत 6 हिरासत में, कई आपत्तिजनक सामान बरामद
होटल में एसडीएम की बड़ी कार्रवाई, 4 महिलाओं समेत 6 हिरासत में, कई आपत्तिजनक सामान बरामद
Sep 16, 2026, 10:25:00 AM
शिक्षा विभाग का कड़ा कदम, मारपीट, छेड़छाड़ और फर्जीवाड़े के आरोप में दो शिक्षक निलंबित
शिक्षा विभाग का कड़ा कदम, मारपीट, छेड़छाड़ और फर्जीवाड़े के आरोप में दो शिक्षक निलंबित
Sep 15, 2026, 8:11:00 PM
जैन मंदिर में हर्षोल्लास से मना संवत्सरी पर्व, मिच्छामि दुक्कड़म के साथ गूंजा क्षमा का संदेश
जैन मंदिर में हर्षोल्लास से मना संवत्सरी पर्व, मिच्छामि दुक्कड़म के साथ गूंजा क्षमा का संदेश
Sep 15, 2026, 8:03:00 PM
वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 2 घनमीटर अवैध लकड़ी लदा पिकअप जब्त
वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 2 घनमीटर अवैध लकड़ी लदा पिकअप जब्त
Sep 15, 2026, 7:59:00 PM