मुखिया प्रतिनिधि पर हमला, एक दर्जन बदमाशों ने घेर कर पीटा, पुलिस जांच में जुटी

राज्य के नालंदा जिले से अहम खबर है। यहां एक मुखिया के भाई को करीब एक दर्जन बदमाशों ने घेर कर पिटाई की है। इस जानलेवा हमले में व्यक्ति गंभीर रूप से घायल होने की सूचना है।

मुखिया प्रतिनिधि पर हमला, एक दर्जन बदमाशों ने घेर कर पीटा, पुलिस जांच में जुटी

राज्य के नालंदा जिले से अहम खबर है। यहां एक मुखिया के भाई को करीब एक दर्जन बदमाशों ने घेर कर पिटाई की है। इस जानलेवा हमले में व्यक्ति गंभीर रूप से घायल होने की सूचना है। पीडित ताजनीपुर पंचायत की मुखिया प्रतिमा कुमार का भाई सह प्रतिनिधि भी है। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। घटना बीती देर रात की बतायी जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार करीब एक दर्जन की संख्या में बदमाशों ने जिले के बिंद में मुखिया प्रतिनिधि पर जानलेवा हमला किया। बदमाशों ने ताजनीपुर पंचायत की मुखिया प्रतिमा कुमारी के प्रतिनिधि (भाई) जितेंद्र कुमार को घेरकर लोहे के सरिये और लाठी-डंडे से बेरहमी से पीटा। इस जानलेवा हमले में उनके हाथ और पैर टूट गए। घटना बिंद थाना क्षेत्र के नौरंगा पुल के पास की है। 

बताया जा रहा है कि जितेंद्र बाइक से घर लौट रहे थे, तभी बदमाशों ने रास्ता रोककर लाठी डंडे हमला कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। गंभीर हालत में उन्हें सदर अस्पताल रेफर किया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है। वहीं, बिंद और कथराही पंचायत के मुखिया ने इस घटना को चुनावी रंजिश में हत्या की नीयत से हमला करने का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि अभी पंचायत चुनाव में परिसीमन को लेकर चुनाव में देरी है लेकिन अभी से पंचायतों में आगामी चुनाव को लेकर रंजिशे शुरू हो चुका है। जिसका उदाहरण एकंगरसराय में पंचायत समिति की गोली मारकर हत्या और बिंद के ताजनीपुर पंचायत के प्रतिनिधि पर जानलेवा हमला है। हालांकि, हमले की असली वजह अभी पुलिस द्वारा स्पष्ट नहीं किया गया है। पुलिस अज्ञात बदमाशों की पहचान करने में जुटी हुई है।

नालंदा से मिथुन कुमार की रिपोर्ट

Trending News

जेल भेजने की हो रही थी तैयारी, कोर्ट से फरार हुए तीन भाई, अब पुलिस मार रही छापा
जेल भेजने की हो रही थी तैयारी, कोर्ट से फरार हुए तीन भाई, अब पुलिस मार रही छापा
Aug 12, 2026, 9:03:00 AM
इधर एसएसपी ने किया क्राइम मीटिंग, उधर अपराधियों ने युवक को मारी चार गोलियां
इधर एसएसपी ने किया क्राइम मीटिंग, उधर अपराधियों ने युवक को मारी चार गोलियां
Aug 12, 2026, 8:34:00 AM
रिलीज हुआ मिर्जापुर द मूवी का ट्रेलर, यूट्यूब पर किया ट्रेंड
रिलीज हुआ मिर्जापुर द मूवी का ट्रेलर, यूट्यूब पर किया ट्रेंड
Aug 12, 2026, 7:17:00 AM
मुखिया प्रतिनिधि पर हमला, एक दर्जन बदमाशों ने घेर कर पीटा, पुलिस जांच में जुटी
मुखिया प्रतिनिधि पर हमला, एक दर्जन बदमाशों ने घेर कर पीटा, पुलिस जांच में जुटी
Aug 12, 2026, 7:13:00 AM
सांसद ने उठाया एयरपोर्ट से नियमित उड़ान सेवा प्रारंभ करने का मामला
सांसद ने उठाया एयरपोर्ट से नियमित उड़ान सेवा प्रारंभ करने का मामला
Aug 12, 2026, 6:51:00 AM
गुप्ता धाम जाने दौरान दो शिवभक्तों की मौत, दुर्गम रास्ते पर अत्यधिक भीड़ के कारण हादसा
गुप्ता धाम जाने दौरान दो शिवभक्तों की मौत, दुर्गम रास्ते पर अत्यधिक भीड़ के कारण हादसा
Aug 12, 2026, 6:47:00 AM
स्कूटी के पहिये में फंसी साड़ी, गिरने से महिला जख्मी, इलाज के दौरान मौत
स्कूटी के पहिये में फंसी साड़ी, गिरने से महिला जख्मी, इलाज के दौरान मौत
Aug 12, 2026, 6:42:00 AM
डीसी का जनता दरबार, अधिकारियों को सख्त हिदायत, फरियादियों को नहीं हो दिक्कत
डीसी का जनता दरबार, अधिकारियों को सख्त हिदायत, फरियादियों को नहीं हो दिक्कत
Aug 12, 2026, 5:57:00 AM
पाटलिपुत्र ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप: 651 एकड़ क्षेत्र में विकसित होगा स्पोर्ट्स हब
पाटलिपुत्र ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप: 651 एकड़ क्षेत्र में विकसित होगा स्पोर्ट्स हब
Aug 11, 2026, 7:41:00 PM
29 साल पुराने हत्याकांड में अदालत का बड़ा फैसला, सभी आरोपी दोषी करार
29 साल पुराने हत्याकांड में अदालत का बड़ा फैसला, सभी आरोपी दोषी करार
Aug 11, 2026, 7:35:00 PM