मुजफ्फरपुर में एटीएम उखाड़कर ले जाने की कोशिश, पुलिस ने की फायरिंग, फिर..

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में अपराधियों ने सोमवार देर रात भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के एक एटीएम को गैस कटर से काटकर उखाड़ने और उसमें रखी नकदी समेत ले जाने की कोशिश की। हालांकि, पुलिस की मुस्तैदी से बदमाशों की यह कोशिश नाकाम हो गई।

मुजफ्फरपुर में एटीएम उखाड़कर ले जाने की कोशिश, पुलिस ने की फायरिंग, फिर..

मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में अपराधियों ने सोमवार देर रात भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के एक एटीएम को गैस कटर से काटकर उखाड़ने और उसमें रखी नकदी समेत ले जाने की कोशिश की। हालांकि, पुलिस की मुस्तैदी से बदमाशों की यह कोशिश नाकाम हो गई। पुलिस के मौके पर पहुंचने और फायरिंग करने के बाद अपराधी एटीएम को छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने कैश से भरी एटीएम मशीन को सुरक्षित बरामद कर लिया है। घटना जिले के सदर थाना क्षेत्र के गोबरसही स्थित डूंगरी रोड की है।  

जानकारी के मुताबिक, सोमवार देर रात कुछ अज्ञात बदमाश एसबीआई के एटीएम को निशाना बनाकर गैस कटर से काट रहे थे। इसके बाद उन्होंने मशीन को उखाड़ लिया और उसे गाड़ी पर लोड करने लगे। इसी दौरान पुलिस को इसकी गुप्त सूचना मिली। सूचना मिलते ही मुजफ्फरपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) कांतेश कुमार मिश्रा ने सदर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर नवलेश आजाद को पुलिस बल के साथ तत्काल घटनास्थल पर भेजा। 

पुलिस टीम को अचानक मौके पर पहुंचता देख बदमाशों में अफरा-तफरी मच गई। उन्होंने वहां से भागने की कोशिश की। इस दौरान पुलिस ने अपराधियों को खदेड़ने के लिए फायरिंग की। पुलिस की कार्रवाई के बाद बदमाश एटीएम मशीन को मौके पर छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाते हुए फरार हो गए। 

डीएसपी टाउन-2 दीपक कुमार ने मंगलवार को बताया कि घटना के समय पुलिस की गश्ती टीम इलाके में मौजूद थी। सूचना मिलने पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची, जिसके बाद अपराधी एटीएम छोड़कर भाग निकले। पुलिस ने उनका पीछा भी किया। उन्होंने कहा कि बदमाशों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम काम कर रही है। जल्द ही मामले का खुलासा करने का प्रयास किया जा रहा है। 

डीएसपी ने बताया कि एसबीआई के अधिकारियों और एटीएम संचालन से जुड़े कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर मशीन की जांच की है। शुरुआती जांच में एटीएम का वॉल्ट पूरी तरह सुरक्षित पाया गया है और उसमें रखी नकदी भी सुरक्षित है। घटना के बाद पुलिस, बैंक अधिकारियों और फॉरेंसिक साइंस लैब (एफएसएल) की टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी खंगाल रही है, ताकि बदमाशों की पहचान की जा सके। पुलिस का कहना है कि इस वारदात में शामिल अपराधियों को जल्द गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी और जांच जारी है। 

सोर्स-आईएएनएस 

Trending News

अपराधियों का तांडव! पुल पर बैठे युवक को मार दी गोली, मामा घर रहता था युवक
अपराधियों का तांडव! पुल पर बैठे युवक को मार दी गोली, मामा घर रहता था युवक
Nov 10, 2026, 9:16:00 PM
छठ से पहले शिक्षकों और शिक्षकेतर कर्मचारियों के लंबित वेतन का भुगतान सुनिश्चित करें : शिक्षा मंत्री
छठ से पहले शिक्षकों और शिक्षकेतर कर्मचारियों के लंबित वेतन का भुगतान सुनिश्चित करें : शिक्षा मंत्री
Nov 10, 2026, 9:08:00 PM
सरकारी कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 3% बढ़ा, छात्राओं के लिए नई योजना, सम्राट कैबिनेट में 32 एजेंडों पर लगी मुहर
सरकारी कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 3% बढ़ा, छात्राओं के लिए नई योजना, सम्राट कैबिनेट में 32 एजेंडों पर लगी मुहर
Nov 10, 2026, 7:07:00 PM
बिहार में 34 IAS अधिकारियों को प्रमोशन, विशेष सचिव रैंक में मिली प्रोन्नति, देखें पूरी लिस्ट
बिहार में 34 IAS अधिकारियों को प्रमोशन, विशेष सचिव रैंक में मिली प्रोन्नति, देखें पूरी लिस्ट
Nov 10, 2026, 6:55:00 PM
उम्र 20 साल, रौब निगरानी अफसर का! EOU अधिकारी बनकर इंजीनियर से मांगी दो लाख की रंगदारी, अब खुद गिरफ्तार
उम्र 20 साल, रौब निगरानी अफसर का! EOU अधिकारी बनकर इंजीनियर से मांगी दो लाख की रंगदारी, अब खुद गिरफ्तार
Nov 10, 2026, 6:39:00 PM
UGC, SC-ST काला कानून लाकर भ्रम में ना रहें PM, अजीत भारती बोले-सवर्ण नेताओं को लालू-तेजस्वी से सीखना चाहिए
UGC, SC-ST काला कानून लाकर भ्रम में ना रहें PM, अजीत भारती बोले-सवर्ण नेताओं को लालू-तेजस्वी से सीखना चाहिए
Nov 10, 2026, 6:11:00 PM
 मंत्री लेसी सिंह पहुंचीं सहरसा, सुशासन दिवस नीतीश संवाद कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर की समीक्षा बैठक
मंत्री लेसी सिंह पहुंचीं सहरसा, सुशासन दिवस नीतीश संवाद कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर की समीक्षा बैठक
Nov 10, 2026, 5:43:00 PM
मोबाइल गुम होने के बाद साइबर ठगी का शिकार, दर्जनों खातों में हुआ यूपीआई ट्रांजैक्शन
मोबाइल गुम होने के बाद साइबर ठगी का शिकार, दर्जनों खातों में हुआ यूपीआई ट्रांजैक्शन
Nov 10, 2026, 5:23:00 PM
जन्मदिन को बनाया सेवा का अवसर, रक्तदान शिविर का डीएम वर्षा सिंह ने किया उद्घाटन
जन्मदिन को बनाया सेवा का अवसर, रक्तदान शिविर का डीएम वर्षा सिंह ने किया उद्घाटन
Nov 10, 2026, 5:12:00 PM
बिहार के 1 करोड़ से अधिक पेंशनधारियों के खाते में पैसे ट्रांसफर, सहरसा के 2.25 लाख लाभुक हुए लाभान्वित
बिहार के 1 करोड़ से अधिक पेंशनधारियों के खाते में पैसे ट्रांसफर, सहरसा के 2.25 लाख लाभुक हुए लाभान्वित
Nov 10, 2026, 4:32:00 PM