BJP विधायक को AK-47 से मारने की धमकी, उधर MLA और उनके समर्थकों पर घर में घुसकर मारपीट का आरोप

बीजेपी विधायक को AK-47 से भून देने की धमकी मिली है। मुजफ्फरपुर के नगर विधायक रंजन कुमार को AK-47 से मारने की धमकी दी गई है।

BJP विधायक को AK-47 से मारने की धमकी,  उधर MLA और उनके समर्थकों पर घर में घुसकर मारपीट का आरोप

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां बीजेपी विधायक को  AK-47 से भून देने की धमकी मिली है। मुजफ्फरपुर के नगर विधायक रंजन कुमार को AK-47 से मारने की धमकी दी गई है। सोशल मीडिया पोस्ट से शुरू हुआ विवाद अब बढ़ता ही जा रहा है। धमकी, मारपीट के बाद यह मामला अब पुलिस तक पहुंच गया है। 

मुजफ्फरपुर के नगर विधायक रंजन कुमार ने मिठनपुरा थाना में युवक मुकुंद कुमार के खिलाफ केस दर्ज कराया हैं,  जिसमें गंभीर आरोप लगाए गए हैं। विधायक ने कन्हौली निवासी मुकुंद कुमार पर सोशल मीडिया पर भ्रामक और भड़काऊ पोस्ट डालने का आरोप लगाया है। बीजेपी विधायक ने शनिवार को हुए घटनक्रम को लेकर थाने को आवेदन दिया जिसमें उन्होंने बताया कि वह युवक AK-47 रखने के मामले में जेल जा चुका है और मुझे भी AK -47 से मारने की धमकी दी है।  

विधायक का आरोप है कि कन्हौली निवासी मुकुंद कुमार और पताही का एक युवक सोशल मीडिया पर लगातार मुजफ्फरपुर विधानसभा क्षेत्र को लेकर भ्रामक और भड़काऊ पोस्ट शेयर कर रहा था।  उनकी छवि खराब करने की साजिश की जा रही है। बीती रात उसने विधायक की तस्वीर का गलत इस्तेमाल कर सोशल मीडिया पर ऐसा कंटेंट डाला, जिससे उनकी राजनीतिक छवि को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की गई।

विवाद तब और बढ़ गया जब बीजेपी विधायक रंजन कुमार अपने समर्थकों और मोहल्ले के कुछ लोगों के साथ आरोपी के घर पूछताछ करने पहुंचे। आरोप है कि वहां मुकुंद कुमार ने गाली-गलौज के साथ मारपीट शुरू कर दी। विधायक का दावा है कि आरोपी ने खुद को अपराधी बताते हुए खुलेआम धमकी दी कि वह पहले भी AK-47 रखने के मामले में जेल जा चुका है और जरूरत पड़ी तो उसी हथियार से सबको 'भून' देगा। बीजेपी विधायक का अपने समर्थकों और मोहल्ले के कुछ लोगों के साथ आरोपी के घर जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है।

वहीं इस मामले में दूसरे पक्ष की ओर से भी शिकायत दर्ज कराई गई है। आरोपी मुकुंद कुमार ने विधायक और उनके समर्थकों पर घर में घुसकर मारपीट करने का आरोप लगाया है। पुलिस दोनों पक्षों के आरोपों की जांच में जुट गई है। अब यह मामला बढ़ता ही जा रहा है। पूरे मामले के बाद इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है। फ़िलहाल पुलिस जांच में जुटी है।

Trending News

‎वीआइपी ने एजेपी की फंडिंग पर उठाए सवाल, पार्टी ने कहा, कहां से हुई फंडिंग, हो जांच
‎वीआइपी ने एजेपी की फंडिंग पर उठाए सवाल, पार्टी ने कहा, कहां से हुई फंडिंग, हो जांच
Sep 05, 2026, 1:00:00 PM
पारसनाथ स्टेशन से 40 बोतल बीयर के साथ दो शराब तस्कर गिरफ्तार
पारसनाथ स्टेशन से 40 बोतल बीयर के साथ दो शराब तस्कर गिरफ्तार
Sep 05, 2026, 12:52:00 PM
अच्छी खबर: श्री राम जानकी मेडिकल कॉलेज अस्पताल तथा राजकीय मेडिकल कॉलेज, छपरा में MBBS सीटों की अनुमति
अच्छी खबर: श्री राम जानकी मेडिकल कॉलेज अस्पताल तथा राजकीय मेडिकल कॉलेज, छपरा में MBBS सीटों की अनुमति
Sep 05, 2026, 12:46:00 PM
चर्चित विजय सहनी हत्याकांड में पांच दोषियों को उम्रकैद की सजा, कोर्ट का बड़ा फैसला
चर्चित विजय सहनी हत्याकांड में पांच दोषियों को उम्रकैद की सजा, कोर्ट का बड़ा फैसला
Sep 05, 2026, 12:37:00 PM
दुग्ध संघ दूध से आगे बढ़ें, फल-सब्जी और खाद्य तेल के कारोबार में भी उतरे : मीनेश शाह
दुग्ध संघ दूध से आगे बढ़ें, फल-सब्जी और खाद्य तेल के कारोबार में भी उतरे : मीनेश शाह
Sep 05, 2026, 12:26:00 PM
गोल्फ ग्राउंड में बार-बार मेले से खेल ठप, खिलाड़ियों ने चलाया हस्ताक्षर अभियान, कांग्रेस ने लिखा पत्र
गोल्फ ग्राउंड में बार-बार मेले से खेल ठप, खिलाड़ियों ने चलाया हस्ताक्षर अभियान, कांग्रेस ने लिखा पत्र
Sep 05, 2026, 12:25:00 PM
नदियां उफान पर, डूबने लगे खेत-खलियान, सांसद खुद DM-SP के साथ उतरे पानी में..
नदियां उफान पर, डूबने लगे खेत-खलियान, सांसद खुद DM-SP के साथ उतरे पानी में..
Sep 05, 2026, 12:05:00 PM
'नंद के घर आनंद भयो जय कन्हैया लाल की' श्री कृष्ण जन्मोत्सव पर मंदिरों और मठों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
'नंद के घर आनंद भयो जय कन्हैया लाल की' श्री कृष्ण जन्मोत्सव पर मंदिरों और मठों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
Sep 05, 2026, 11:47:00 AM
अब सरकार की सहमति के बिना CBI बिहार में नहीं कर सकेगी जांच, सम्राट सरकार का बड़ा फैसला
अब सरकार की सहमति के बिना CBI बिहार में नहीं कर सकेगी जांच, सम्राट सरकार का बड़ा फैसला
Sep 05, 2026, 11:30:00 AM
पटना में नकली शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, शराबबंदी को खुली चुनौती या संगठित सिंडिकेट की बड़ी साजिश?
पटना में नकली शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, शराबबंदी को खुली चुनौती या संगठित सिंडिकेट की बड़ी साजिश?
Sep 05, 2026, 11:05:00 AM