बाल्टी भरे पानी में सिर डुबोया, पति ने पत्नी को दी हैवानियत भरी मौत

बाल्टी भरे पानी में सिर डुबोया, पति ने पत्नी को दी हैवानियत भरी मौत
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Sujeet Kumar
: Jun 26, 2026, 12:37:00 PM

राज्य के मुजफ्फरपुर से ताल्लुक रखने वाली एक हैवानियत भरी खबर है। मिली खबर के अनुसार मुजफ्फरपुर की रहने वाली नेहा कुमारी अपने पति के साथ हरियाणा के फरीदाबाद में रहती थी लेकिन नेहा के पति ने उसे एक ऐसी मौत दे दी, जिसकी कोई कल्पना भी नहीं कर सकता है। बताया जा रहा है कि घरेलू विवाद के बाद नेहा के पति अमित गुप्ता ने नेहा की दर्दनाम तरीके से हत्या कर दी। अमित ने पहले नेहा का गला दबाया और फिर उसके सिर को बाल्टी भरे पानी में डुबो दिया। जिससे नेहा की मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया। 

मिली खबर के अनुसार मूल रूप से मुजफ्फरपुर के नगर थाना क्षेत्र स्थित सोडा गोदाम, चंदवारा की रहने वाली नेहा कुमारी हरियाणा के फरीदाबाद स्थित पल्ला थाना क्षेत्र के पंचशील कॉलोनी पार्ट 2 में रहती थी। बताया जा रहा है कि अमित पिछले कई दिनों से जॉब पर नहीं जा रहा था। इस बात को लेकर के नेहा के साथ उसकी कहासुनी भी हो रही थी। नेहा अमित को नियमित रूप से नौकरी करने की सलाह दे रही थी। बताया जा रहा है कि जब विवाद शुरू हुआ, तब अमित ने नेहा के साथ मारपीट की। अमित ने पहले नहा के गले को दबाया, फिर बाल्टी की पानी में उसके सिर को डुबो दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। वारदात के वक्त नेहा घर में अकेली थी। स्थानीय लोगों ने इस पूरी घटना की जानकारी पुलिस को दी। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार अमित और नेहा की शादी पिछले साल ही अप्रैल माह में हुई थी। इन दोनों ने लगभग दो माह पहले ही फरीदाबाद की पंचशील कॉलोनी में एक मकान खरीदा था और एक महीने पहले ही गृह प्रवेश भी हुआ था। यह खबर भी सामने आ रही है की मृतका छह माह की गर्भवती थी और अपने पहले बच्चे को लेकर काफी उत्साहित थी। इधर घटना की सूचना मिलने के बाद मुजफ्फरपुर स्थित नेहा के मायके में मातम पसरा हुआ है।

वही यहां भी सामने आ रही है कि हत्या के बाद वारदात को अंजाम देने के बाद अमित ने अपने चाचा को फोन करके इस बारे में जानकारी दी और अपना मोबाइल फोन बंद कर लिया। इधर घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय पल्ला थाने की पुलिस, क्राइम ब्रांच और फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौके से साक्ष्य एकत्र किया और शव को को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बहरहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की तलाश की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों के आवेदन के आधार पर कार्रवाई होगी।