स्कूली बच्चों और आम लोगों ने थामा तिरंगा, तिरंगा यात्रा में अधिकारियों की गैरमौजूदगी पर उठे सवाल

पूर्वी चंपारण के चकिया में आज पिपरा विधायक श्यामबाबू यादव के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गई। प्रखंड कार्यालय से शुरू हुई यह यात्रा चकिया के मुख्य मार्गों से होते हुए केसरिया रोड स्थित बाजार समिति पहुंचकर समाप्त हुई।

स्कूली बच्चों और आम लोगों ने थामा तिरंगा, तिरंगा यात्रा में अधिकारियों की गैरमौजूदगी पर उठे सवाल

पूर्वी चंपारण के चकिया में आज पिपरा विधायक श्यामबाबू यादव के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गई। प्रखंड कार्यालय से शुरू हुई यह यात्रा चकिया के मुख्य मार्गों से होते हुए केसरिया रोड स्थित बाजार समिति पहुंचकर समाप्त हुई। यात्रा में स्कूली बच्चों और आम लोगों की बड़ी भागीदारी रही, लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों की मौजूदगी को लेकर अब सवाल उठ रहे हैं। 

बुधवार, 12 अगस्त को चकिया प्रखंड कार्यालय परिसर से तिरंगा यात्रा की शुरुआत हुई। पिपरा विधायक श्यामबाबू यादव के नेतृत्व में निकली इस यात्रा में चकिया के विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं के साथ बड़ी संख्या में आमजन शामिल हुए। हाथों में तिरंगा और देशभक्ति के नारों के साथ लोगों ने मुख्य मार्गों से होते हुए बाजार समिति तक मार्च किया। लेकिन इस तिरंगा यात्रा के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों की भूमिका को लेकर चर्चा शुरू हो गई। 

स्थानीय लोगों का आरोप है कि चकिया के प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल के राजस्व अधिकारी (आरओ) और नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी ही पूरे यात्रा में शामिल हुवे। इनके अलावा कुछ अन्य अधिकारी कार्यक्रम में पहुंचे, लेकिन कुछ देर रुकने और तस्वीरें खिंचवाने के बाद वहां से रफ़ूचकर हो गए।लोगों का सवाल है कि जब देशभर में तिरंगा यात्रा और स्वतंत्रता दिवस से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, तो स्थानीय प्रशासन के जिम्मेदार अधिकारियों की इसमें सक्रिय भागीदारी क्यों नहीं दिखी? क्या अधिकारियों को सरकार या वरीय अधिकारियों के निर्देश की जानकारी नहीं थी, या फिर निर्देशों को गंभीरता से नहीं लिया गया? पूरे मामले की जांच की मांग उठ रही है।

चकिया की इस तिरंगा यात्रा में स्कूली बच्चों की बड़ी भागीदारी ने कार्यक्रम को खास बनाया। स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर बच्चे बड़ी संख्या में शामिल नहीं होते, तो यात्रा की तस्वीर बिल्कुल अलग होती। अब सवाल यह है कि अधिकारियों की कथित गैरमौजूदगी पर प्रशासन क्या संज्ञान लेता है और क्या जिम्मेदार अधिकारियों से जवाब-तलब या कार्रवाई की जाती है। फिलहाल, तिरंगा यात्रा संपन्न हो गई है, लेकिन अधिकारियों की कथित गैरमौजूदगी को लेकर उठे सवालों का जवाब अब प्रशासनिक जांच के बाद ही सामने आएगा।

मोतिहारी से सोहराब आलम की रिपोर्ट   

Trending News

बिहार के सभी सरकारी स्कूलों में 17 तक निकलेगी तिरंगा यात्रा: शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी
बिहार के सभी सरकारी स्कूलों में 17 तक निकलेगी तिरंगा यात्रा: शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी
Aug 12, 2026, 5:49:00 PM
बिहार में STET 2026 का होगा आयोजन, 17 अगस्त से ऑनलाइन आवेदन शुरू
बिहार में STET 2026 का होगा आयोजन, 17 अगस्त से ऑनलाइन आवेदन शुरू
Aug 12, 2026, 5:30:00 PM
एलएनएमआई के छात्रों को 'गंगा टू ग्लोबल' के तहत विदेश के प्रतिष्ठित संस्थानों से सीखने का मिलेगा अवसर: सीएम
एलएनएमआई के छात्रों को 'गंगा टू ग्लोबल' के तहत विदेश के प्रतिष्ठित संस्थानों से सीखने का मिलेगा अवसर: सीएम
Aug 12, 2026, 5:15:00 PM
बेंगलुरु में शुरू हुआ प्रवासी श्रमिक सुविधा केंद्र, मंत्री किया ऑनलाइन उद्घाटन
बेंगलुरु में शुरू हुआ प्रवासी श्रमिक सुविधा केंद्र, मंत्री किया ऑनलाइन उद्घाटन
Aug 12, 2026, 5:07:00 PM
स्कूली बच्चों और आम लोगों ने थामा तिरंगा, तिरंगा यात्रा में अधिकारियों की गैरमौजूदगी पर उठे सवाल
स्कूली बच्चों और आम लोगों ने थामा तिरंगा, तिरंगा यात्रा में अधिकारियों की गैरमौजूदगी पर उठे सवाल
Aug 12, 2026, 5:05:00 PM
पत्नी की हत्या मामला, पति को आजीवन कारावास, साथ में लगा जुर्माना
पत्नी की हत्या मामला, पति को आजीवन कारावास, साथ में लगा जुर्माना
Aug 12, 2026, 4:42:00 PM
 सदर अस्पताल निर्माण स्थल पर करंट की चपेट में आया मजदूर, DM कई बार कर चुकी निरीक्षण
सदर अस्पताल निर्माण स्थल पर करंट की चपेट में आया मजदूर, DM कई बार कर चुकी निरीक्षण
Aug 12, 2026, 4:39:00 PM
पूरे परिवार के साथ बोकारो पहुंचे सीएम हेमंत सोरेन, दांत का कराया इलाज
पूरे परिवार के साथ बोकारो पहुंचे सीएम हेमंत सोरेन, दांत का कराया इलाज
Aug 12, 2026, 4:25:00 PM
 मंत्री श्रवण कुमार ने भूमिहीन परिवारों को सौंपा जमीन का पर्चा, एके-47 से गोली चलने पर दिया जवाब
मंत्री श्रवण कुमार ने भूमिहीन परिवारों को सौंपा जमीन का पर्चा, एके-47 से गोली चलने पर दिया जवाब
Aug 12, 2026, 4:15:00 PM
‘हर घर तिरंगा’ अभियान: जीपीओ में ‘वंदे मातरम् संगीत कैंपेन’ एवं प्रभात फेरी का आयोजन
‘हर घर तिरंगा’ अभियान: जीपीओ में ‘वंदे मातरम् संगीत कैंपेन’ एवं प्रभात फेरी का आयोजन
Aug 12, 2026, 4:14:00 PM