बाइक की टंकी से पेट्रोल नहीं, शराब बरामद, धंधेबाज फरार

पूर्वी चंपारण जिले की पुलिस ने एक ऐसे ही धंधेबाज पर नकेल कसा, जिसने अपनी बाइक को कुछ इस तरह से मोडिफायड करवाया था, जिसे देखने के बाद सब अचंभित रह गये।

बाइक की टंकी से पेट्रोल नहीं, शराब बरामद, धंधेबाज फरार

बिहार में पूर्ण रूप से शराबबंदी है। पुलिस प्रशासन अपने स्तर से शराब के धंधे पर नकेल कसने के लिए अपने स्तर से हर संभव कोशिश करते हैं लेकिन शराब के धंधेबाज फिर भी अपनी कारतूत से बाज नहीं आते हैं। पूर्वी चंपारण जिले की पुलिस ने एक ऐसे ही धंधेबाज पर नकेल कसा, जिसने अपनी बाइक को कुछ इस तरह से मोडिफायड करवाया था, जिसे देखने के बाद सब अचंभित रह गये। घटना जिले के पताही थाना क्षेत्र की है। पुलिस अब धंधेबाज की पहचान में जुटी है।

बिहार में शराब के धंधेबाज अब पुलिस को चकमा देने के लिए हाईटेक तरीके अपना रहे हैं। पूर्वी चंपारण के पताही थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक ऐसी मॉडिफाइड बाइक जब्त की है, जिसकी पेट्रोल टंकी से पेट्रोल नहीं बल्कि शराब बरामद हुई। बाइक सवार दो तस्कर पुलिस को देखकर वाहन छोड़कर फरार हो गए। मिली जानकारी के अनुसार पताही थाना क्षेत्र के भंडार रोड स्थित मंगनी चौक के पास गश्ती के दौरान पुलिस को एक संदिग्ध बाइक दिखाई दी। पुलिस को देखते ही बाइक पर सवार दो युवक वाहन छोड़कर भाग निकले। 

पुलिस की जांच के दौरान यह खुलासा हुआ कि बाइक की असली पेट्रोल टंकी को मैकेनिक की मदद से खोखला कर उसमें शराब छिपाने की विशेष व्यवस्था की गई थी, जबकि बाइक चलाने के लिए अलग से छोटी बोतल में पेट्रोल की व्यवस्था की गई थी। पुलिस ने टंकी के अंदर से 40 बोतल सोफिया शराब बरामद कर बाइक को जब्त कर लिया। अब पुलिस फरार धंधेबाजों की तलाश में छापेमारी कर रही है और यह भी जांच कर रही है कि बाइक चोरी की है या निजी? साथ ही ऐसे मॉडिफिकेशन करने वाले मैकेनिकों की भी पहचान की जा रही है।

पूर्वी चंपारण से सोहराब आलम की रिपोर्ट

Trending News

संसद पहुंचा झारखंड का पेपर लीक विवाद, NDA सांसदों ने किया विरोध प्रदर्शन
संसद पहुंचा झारखंड का पेपर लीक विवाद, NDA सांसदों ने किया विरोध प्रदर्शन
Jul 29, 2026, 12:22:00 PM
सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर एक्शन, झारखंड में जल्द शुरू होगी ओपन जेल व्यवस्था
सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर एक्शन, झारखंड में जल्द शुरू होगी ओपन जेल व्यवस्था
Jul 29, 2026, 12:11:00 PM
JPSC केस में बड़ा अपडेट! पूर्व अध्यक्ष एल. ख्यांग्ते से दूसरे दिन भी CID की पूछताछ
JPSC केस में बड़ा अपडेट! पूर्व अध्यक्ष एल. ख्यांग्ते से दूसरे दिन भी CID की पूछताछ
Jul 29, 2026, 11:45:00 AM
एक दो नहीं बल्कि इतने देशों में बहनें भेज सकेंगी राखी, डाक विभाग की खास पहल
एक दो नहीं बल्कि इतने देशों में बहनें भेज सकेंगी राखी, डाक विभाग की खास पहल
Jul 29, 2026, 11:36:00 AM
आरक्षित वर्ग के छात्रों के लिए सरकार का बड़ा ऐलान, BIT मेसरा में मिलेगी मुफ्त पढ़ाई
आरक्षित वर्ग के छात्रों के लिए सरकार का बड़ा ऐलान, BIT मेसरा में मिलेगी मुफ्त पढ़ाई
Jul 29, 2026, 11:30:00 AM
सरकारी स्कूल में पेड़ कटाई मामले में नया मोड, थाने में जमा नहीं हुआ आवेदन !
सरकारी स्कूल में पेड़ कटाई मामले में नया मोड, थाने में जमा नहीं हुआ आवेदन !
Jul 29, 2026, 11:28:00 AM
बाबाधाम में श्रावणी मेले का आगाज, दर्शन से पहले जान लें ये जरूरी नियम
बाबाधाम में श्रावणी मेले का आगाज, दर्शन से पहले जान लें ये जरूरी नियम
Jul 29, 2026, 11:18:00 AM
बाइक की टंकी से पेट्रोल नहीं, शराब बरामद, धंधेबाज फरार
बाइक की टंकी से पेट्रोल नहीं, शराब बरामद, धंधेबाज फरार
Jul 29, 2026, 11:11:00 AM
NEET-UG 2026 लीक केस में बड़ा एक्शन, CBI ने अदालत में दाखिल किया आरोप पत्र
NEET-UG 2026 लीक केस में बड़ा एक्शन, CBI ने अदालत में दाखिल किया आरोप पत्र
Jul 29, 2026, 10:46:00 AM
जन जागरूकता से रूकेगी मानव तस्करी, सभी वर्ग की सहभागिता जरूरी: डीएसपी
जन जागरूकता से रूकेगी मानव तस्करी, सभी वर्ग की सहभागिता जरूरी: डीएसपी
Jul 29, 2026, 10:40:00 AM