हिंसक झड़प, महिला समेत कई घायल, डायन बताकर मारपीट और लूटपाट का आरोप

मोतिहारी मुफस्सिल थाना क्षेत्र के नंदपुर गांव में पुराने विवाद को लेकर हुई मारपीट में महिला समेत कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मामले में पीड़ित विजय साह ने पुलिस को आवेदन देकर सात लोगों पर जानलेवा हमला, लूटपाट, मारपीट और बाइक छीनने का आरोप लगाया।

हिंसक झड़प, महिला समेत कई घायल, डायन बताकर मारपीट और लूटपाट का आरोप

मोतिहारी मुफस्सिल थाना क्षेत्र के नंदपुर गांव में पुराने विवाद को लेकर हुई मारपीट में महिला समेत कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मामले में पीड़ित विजय साह ने पुलिस को आवेदन देकर सात लोगों पर जानलेवा हमला, लूटपाट, मारपीट और बाइक छीनने का आरोप लगाया है। पुलिस ने आवेदन प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पीड़ित विजय साह ने अपने आवेदन में बताया है कि वह अपनी मां धुनिया देवी के साथ गांव के दशरथ साह की दुकान पर भुजा खरीदने गए थे। इसी दौरान जयमंगल साह, शिव साह, रामबाबू साह, श्यामबाबू साह, धर्मवीर साह, विवेक कुमार और सन्नी कुमार लाठी, लोहे की रॉड और फरसा लेकर पहुंचे तथा पूर्व नियोजित साजिश के तहत उनकी मां को घेर लिया। आरोप है कि सभी ने उनकी मां को डायन बताते हुए गाली-गलौज की और मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान शिव साह ने लोहे की रॉड से धुनिया देवी के सिर पर वार किया, जिसे रोकने के प्रयास में उनका हाथ टूट गया।

विजय साह ने बताया कि जब वह अपनी मां को बचाने पहुंचे तो आरोपितों ने उन्हें भी घेरकर पीटना शुरू कर दिया। आरोप है कि धर्मवीर साह ने फरसा से उनके सिर पर वार किया, जिससे सिर में गंभीर चोट आई, जबकि विवेक कुमार ने चाकू से हमला कर भौंह और पीठ पर कई वार किए। 

पीड़ित ने आरोप लगाया कि हमलावरों ने उनकी मां के कपड़े फाड़ दिए और पूरे गांव में घुमाने की धमकी दी। आवेदन में यह भी आरोप लगाया गया है कि सन्नी कुमार ने धुनिया देवी के गले से करीब 10 ग्राम सोने की चेन छीन ली, जबकि धर्मवीर साह ने उनकी जेब से 18 हजार रुपये निकाल लिए। साथ ही उनकी अपाचे मोटरसाइकिल (BR05AH-5988) भी जबरन छीनकर ले जाने का आरोप लगाया गया है।

घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से मां-बेटे को गंभीर हालत में सदर अस्पताल मोतिहारी में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। पीड़ित ने अस्पताल से ही पुलिस को आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि आवेदन के आधार पर मामले की जांच की जा रही है तथा जांच के बाद आगे की विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।

मोतिहारी से सोहराब आलम की रिपोर्ट 

Trending News

महंगाई का जोरदार झटका, पेट्रोल 349 रुपये प्रति लीटर, डीजल ₹370 के पार
महंगाई का जोरदार झटका, पेट्रोल 349 रुपये प्रति लीटर, डीजल ₹370 के पार
Sep 04, 2026, 3:52:00 PM
 रांची में महाधरना, नाला प्रखंड कांग्रेस कार्यालय में हुई अहम बैठक
रांची में महाधरना, नाला प्रखंड कांग्रेस कार्यालय में हुई अहम बैठक
Sep 04, 2026, 3:28:00 PM
 मनईटांड में एक माह से टेंट में चल रहा कथित जुआ अड्डा, स्थानीय लोगों में नाराजगी
मनईटांड में एक माह से टेंट में चल रहा कथित जुआ अड्डा, स्थानीय लोगों में नाराजगी
Sep 04, 2026, 3:12:00 PM
हिंसक झड़प, महिला समेत कई घायल, डायन बताकर मारपीट और लूटपाट का आरोप
हिंसक झड़प, महिला समेत कई घायल, डायन बताकर मारपीट और लूटपाट का आरोप
Sep 04, 2026, 2:53:00 PM
'लालू यादव की वजह से बिहार को दशकों तक खामियाजा भुगतना पड़ा' जदयू का 'नीतीश संवाद' अन्याय का हिसाब अब जनता...
'लालू यादव की वजह से बिहार को दशकों तक खामियाजा भुगतना पड़ा' जदयू का 'नीतीश संवाद' अन्याय का हिसाब अब जनता...
Sep 04, 2026, 2:36:00 PM
राधे-कृष्ण मंदिर में धूमधाम से मना जन्माष्टमी, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
राधे-कृष्ण मंदिर में धूमधाम से मना जन्माष्टमी, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
Sep 04, 2026, 2:13:00 PM
इस्लामिया हाई स्कूल में 'सखी वार्ता' कार्यक्रम, छात्र-छात्राओं को महिला सुरक्षा के प्रति किया जागरूक
इस्लामिया हाई स्कूल में 'सखी वार्ता' कार्यक्रम, छात्र-छात्राओं को महिला सुरक्षा के प्रति किया जागरूक
Sep 04, 2026, 2:01:00 PM
 अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन सख्त, सब्जी मंडी समेत कई इलाकों में चला अभियान
अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन सख्त, सब्जी मंडी समेत कई इलाकों में चला अभियान
Sep 04, 2026, 1:29:00 PM
 बड़ी घटना को अंजाम देने की तैयारी, दो पिस्टल व छह जिंदा कारतूस के साथ दो अपराधी गिरफ्तार
बड़ी घटना को अंजाम देने की तैयारी, दो पिस्टल व छह जिंदा कारतूस के साथ दो अपराधी गिरफ्तार
Sep 04, 2026, 1:17:00 PM
हर बारिश में घरों में घुसता जोरिया का पानी, वर्षों से बरसात में कैद जैसी जिंदगी जीने को मजबूर लोग
हर बारिश में घरों में घुसता जोरिया का पानी, वर्षों से बरसात में कैद जैसी जिंदगी जीने को मजबूर लोग
Sep 04, 2026, 1:04:00 PM