हाथ में रस्सी बांधकर लाठी-डंडे और रॉड से पिटाई, गांव में घुमाया, बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या से हड़कंप

मोतिहारी के पचपकड़ी थाना क्षेत्र के सिसवा मंगल गांव में मिट्टी काटने और पैसे के लेन-देन के विवाद को लेकर हुई मारपीट में एक व्यक्ति की मौत हो गई।

हाथ में रस्सी बांधकर लाठी-डंडे और रॉड से पिटाई, गांव में घुमाया, बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या से हड़कंप

मोतिहारी के पचपकड़ी थाना क्षेत्र के सिसवा मंगल गांव में मिट्टी काटने और पैसे के लेन-देन के विवाद को लेकर हुई मारपीट में एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव निवासी राम बिहारी पांडे के रूप में हुई है। 

परिजनों के अनुसार, मिट्टी काटने के विवाद को लेकर गांव के ही रघु शाह और संतोष शाह अपने कुछ लोगों के साथ राम बिहारी पांडे के घर पहुंचे और पैसे को लेकर गाली-गलौज करने लगे। इसके बाद जब राम बिहारी पांडे अपने खेत की ओर गए तो वहां दोबारा विवाद शुरू हो गया। 

आरोप है कि इस दौरान लाठी-डंडे और लोहे के रॉड से उनकी बेरहमी से पिटाई की गई। परिजनों का कहना है कि आरोपियों ने उनके हाथ को रस्सी से बांधकर मारपीट की और गांव में घुमाया। गंभीर हालत में इलाज के लिए ले जाने के दौरान रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। 

मृतक के बेटे धीरज पांडेय ने आरोप लगाया कि उनके पिता की पीट-पीटकर हत्या की गई है। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

रिपोर्टर ....सोहराब आलम ...जिला  पूर्वी चम्पारण 





Trending News

पटना में धू-धूकर जला बिहार का सबसे ऊंचा रावण, गांधी मैदान में उमड़ा जनसैलाब
पटना में धू-धूकर जला बिहार का सबसे ऊंचा रावण, गांधी मैदान में उमड़ा जनसैलाब
Oct 20, 2026, 5:41:00 PM
अनियंत्रित ट्रक ने बाइक में मारी टक्कर, एक की मौत, एक घायल
अनियंत्रित ट्रक ने बाइक में मारी टक्कर, एक की मौत, एक घायल
Oct 20, 2026, 4:41:00 PM
काइली जेनर ने पहनी 440 करोड़ रुपए की ब्रा, 29 साल की उम्र में अरबों की मालकिन, बिना शादी हैं 2 बच्चे
काइली जेनर ने पहनी 440 करोड़ रुपए की ब्रा, 29 साल की उम्र में अरबों की मालकिन, बिना शादी हैं 2 बच्चे
Oct 20, 2026, 4:24:00 PM
Airtel के 3 नए प्लान ने Jio के उड़ाए होश! अनलिमिटेड कॉलिंग सिर्फ ₹185 में...
Airtel के 3 नए प्लान ने Jio के उड़ाए होश! अनलिमिटेड कॉलिंग सिर्फ ₹185 में...
Oct 20, 2026, 3:39:00 PM
चाचा ने भतीजे को गोलियों से भूना, 5 गोली मारकर की हत्या
चाचा ने भतीजे को गोलियों से भूना, 5 गोली मारकर की हत्या
Oct 20, 2026, 3:31:00 PM
दुर्गा पूजा मेले में चाकूबाजी, युवक घायल
दुर्गा पूजा मेले में चाकूबाजी, युवक घायल
Oct 20, 2026, 3:16:00 PM
CJP कार्यकर्ताओं से दिपके की अपील, कहा- 'दिवाली तक प्रोटेस्ट का कोई प्लान नहीं, फैमिली के साथ रहें'
CJP कार्यकर्ताओं से दिपके की अपील, कहा- 'दिवाली तक प्रोटेस्ट का कोई प्लान नहीं, फैमिली के साथ रहें'
Oct 20, 2026, 2:45:00 PM
मुख्यमंत्री ने तेलडीहा व तारापुर के असरगंज के दुर्गा मंदिरों में की मां दुर्गा की पूजा-अर्चना
मुख्यमंत्री ने तेलडीहा व तारापुर के असरगंज के दुर्गा मंदिरों में की मां दुर्गा की पूजा-अर्चना
Oct 20, 2026, 2:27:00 PM
विवादों के बीच मैरून लहंगे में छाईं अंजलि अरोड़ा, 'कच्चा बादाम गर्ल' का नया देसी लुक चर्चा में
विवादों के बीच मैरून लहंगे में छाईं अंजलि अरोड़ा, 'कच्चा बादाम गर्ल' का नया देसी लुक चर्चा में
Oct 20, 2026, 2:20:00 PM
रोहतास में दशमी के दिन बड़ी वारदात, हत्या और मौत से मची सनसनी
रोहतास में दशमी के दिन बड़ी वारदात, हत्या और मौत से मची सनसनी
Oct 20, 2026, 2:07:00 PM