भैंस नहलाने को लेकर डबल मर्डर, देवर-भाभी की मौत, तीसरा घायल, इलाके में सनसनी

मोतिहारी के पताही थाना क्षेत्र के जिहुली गांव में सुबह भैंस नहलाने के दौरान गिरे पानी को लेकर उत्पन्न विवाद खूनी रूप ले लिया। आरोप है कि विवाद के दौरान धारदार हथियार से हमला कर तीन लोगों को घायल कर दिया गया। जिसमें दो लोगों की मौत हो गई है।

भैंस नहलाने को लेकर डबल मर्डर, देवर-भाभी की मौत, तीसरा घायल, इलाके में सनसनी

मोतिहारी के पताही थाना क्षेत्र के जिहुली गांव में सुबह भैंस नहलाने के दौरान गिरे पानी को लेकर उत्पन्न विवाद खूनी रूप ले लिया। जिहुली पंचायत के जमुनी टोला  गांव में पानी गिराने को लेकर शुरू हुई कहासुनी देखते ही देखते हिंसक मारपीट में बदल गई। आरोप है कि विवाद के दौरान धारदार हथियार से हमला कर तीन लोगों को घायल कर दिया गया। गंभीर रूप से घायल मरीना खातून (35) और जमील अख्तर (36) की मोतिहारी सदर अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। तीसरे घायल मोहसीन अख्तर (40) की स्थिति सामान्य बताई जा रही है।

घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। दो लोगों की मौत के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि जमुनी टोला में संजय सिंह के घर के समीप सड़क पर पानी गिराने को लेकर विवाद शुरू हुआ। 

आरोप है कि मोहसीन अख्तर सड़क पर पानी गिरा रहे थे। इसी दौरान संजय सिंह ने पानी सड़क पर गिराने से मना किया। इसी बात को लेकर संजय सिंह के साथ जमकर मारपीट की गई दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और मारपीट शुरू हो गई।मारपीट के दौरान धारदार हथियार से हमला किए जाने का आरोप है। हमले में मरीना खातून, जमील अख्तर और मोहसीन अख्तर घायल हो गए। 

गंभीर रूप से घायल मरीना और जमील को पताही पीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद मोतिहारी सदर अस्पताल रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई। पताही थानाध्यक्ष बबन कुमार ने बताया कि घटना में तीन लोग घायल हुए थे। दो गंभीर घायलों को सदर अस्पताल रेफर किया गया, जहां उनकी मौत हो गई। 

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। घटना के बाद गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस स्थिति पर नजर बनाए हुए है। पताही मामले में 3 की गिरफ्तारी रात में ही कर ली गई थी SDPO के द्वारा रात्रि में घटनास्थल का निरीक्षण किया गया था। 

मोतिहारी से सोहराब आलम की रिपोर्ट 

Trending News

बोकारो स्टील प्लांट: काम से निकालने पर मजदूरों का भारी हंगामा
बोकारो स्टील प्लांट: काम से निकालने पर मजदूरों का भारी हंगामा
Sep 10, 2026, 4:11:00 PM
लालू-राबड़ी-तेजस्वी को बहुत बड़ा झटका, IRCTC केस में कोर्ट ने तय किए आरोप
लालू-राबड़ी-तेजस्वी को बहुत बड़ा झटका, IRCTC केस में कोर्ट ने तय किए आरोप
Sep 10, 2026, 3:53:00 PM
मां की पुण्यतिथि पर भावुक हुए CM, पूर्व विधायक स्व. पार्वती देवी को पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि
मां की पुण्यतिथि पर भावुक हुए CM, पूर्व विधायक स्व. पार्वती देवी को पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि
Sep 10, 2026, 3:31:00 PM
 वैशाली में निर्माणाधीन सिक्स लेन पुल का ढांचा गिरा, हादसे के बाद प्रशासन हरकत में, पहुंची DM
वैशाली में निर्माणाधीन सिक्स लेन पुल का ढांचा गिरा, हादसे के बाद प्रशासन हरकत में, पहुंची DM
Sep 10, 2026, 3:11:00 PM
एशियन गेम्स से पहले टीम इंडिया में बड़ा फेरबदल, ये खिलाड़ी Out, हार्द‍िक पंड्या बाहर, वैभव सूर्यवंशी समेत 15 प्लेयर्स...
एशियन गेम्स से पहले टीम इंडिया में बड़ा फेरबदल, ये खिलाड़ी Out, हार्द‍िक पंड्या बाहर, वैभव सूर्यवंशी समेत 15 प्लेयर्स...
Sep 10, 2026, 2:48:00 PM
 उत्पाद कार्यालय के गेट पर कथित अवैध वसूली का वीडियो वायरल, जांच के लिए टीम गठित
उत्पाद कार्यालय के गेट पर कथित अवैध वसूली का वीडियो वायरल, जांच के लिए टीम गठित
Sep 10, 2026, 2:13:00 PM
हिमाचल प्रदेश में बीजेपी ने रचा इतिहास, इस अहम चुनाव में कांग्रेस को एक वोट से दी शिकस्त
हिमाचल प्रदेश में बीजेपी ने रचा इतिहास, इस अहम चुनाव में कांग्रेस को एक वोट से दी शिकस्त
Sep 10, 2026, 1:29:00 PM
iPhone 18 Pro, iPhone 18 Pro Max की कीमत जानिए, Apple का पहला स्क्रीन मुड़ने वाला iPhone Duo भी लॉन्च
iPhone 18 Pro, iPhone 18 Pro Max की कीमत जानिए, Apple का पहला स्क्रीन मुड़ने वाला iPhone Duo भी लॉन्च
Sep 10, 2026, 1:19:00 PM
गंगा का रौद्र रूप, बाढ़ और जलकैदी बनने का मंडरा रहा खतरा, कई गांव  दहशत में...
गंगा का रौद्र रूप, बाढ़ और जलकैदी बनने का मंडरा रहा खतरा, कई गांव दहशत में...
Sep 10, 2026, 12:41:00 PM
स्वास्थ्य मंत्री ने की पेशेंट रेफरल सिस्टम एवं टेलीमेडिसिन सेवाओं की समीक्षा, दिए कई निर्देश
स्वास्थ्य मंत्री ने की पेशेंट रेफरल सिस्टम एवं टेलीमेडिसिन सेवाओं की समीक्षा, दिए कई निर्देश
Sep 10, 2026, 12:34:00 PM