झंझारपुर की कमान टोनी कुमारी के हाथों में, पहली महिला SDM बन रचा इतिहास, DCLR से बनी एसडीएम

मधुबनी जिले के झंझारपुर अनुमंडल ने इतिहास बनाया है। डीसीएलआर टोनी कुमारी को झंझारपुर का नया एसडीएम नियुक्त किया गया है।

झंझारपुर की कमान टोनी कुमारी के हाथों में, पहली महिला SDM बन रचा इतिहास, DCLR से बनी एसडीएम
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Amit Kumar
: Jul 14, 2026, 5:35:00 PM

मधुबनी जिले के झंझारपुर अनुमंडल ने इतिहास बनाया है। डीसीएलआर टोनी कुमारी को झंझारपुर का नया एसडीएम नियुक्त किया गया है। अब तक डीसीएलआर के पद पर कार्यरत टोनी कुमारी को झंझारपुर का नया एसडीएम बनाया गया है। झंझारपुर अनुमंडल को उसके इतिहास में पहली बार एक महिला अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीएम) मिली हैं। झंझारपुर में यह पहला मौका है जब किसी पदस्थापित डीसीएलआर को झंझारपुर का एसडीएम बनाया गया है। ऐसे में झंझारपुर में एक तरह का इतिहास ही बना है।

बिहार सरकार ने अनुमंडल कार्यालय में डीसीएलआर के पद पर कार्यरत टोनी कुमारी को झंझारपुर का नया एसडीएम नियुक्त किया है। टोनी कुमारी पिछले एक वर्ष से अधिक समय से झंझारपुर में डीसीएलआर के पद पर कार्यरत थीं। झंझारपुर अनुमंडल केबनने के समय से अब तक यहां किसी महिला पदाधिकारी ने एसडीएम के रूप में काम नहीं किया है। इस मामले में भी यह ऐतिहासिक है।

वर्तमान में टोनी कुमारी डीसीएलआर के साथ-साथ अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी के रूप में भी काम कर रही थीं। इस दौरान उन्होंने भूमि विवादों के निपटारे, राजस्व मामलों और विभिन्न सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। एसडीएम का पद खाली रहने के कारण अनुमंडल में कई महत्वपूर्ण फाइलें लंबित थीं। अब नए प्रभार के बाद राजस्व मामलों, कानून-व्यवस्था और विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी आने की उम्मीद की जा रही है।

टोनी कुमारी मूलत: झारखंड के धनबाद की रहने वाली हैं। उनको झंझारपुर की पहली महिला एसडीएम होने का गौरव प्राप्त हुआ। निवर्तमान एसडीओ कुमार गौरव का तबादला दरभंगा सदर एसडीएम के रूप में हुआ है। जिसकी वजह से अब तक डीसीएलआर के पद पर कार्यरत टोनी कुमारी को झंझारपुर का नया एसडीएम बनाया गया है। एसडीएम टोनी कुमारी का कहना है कि जनता को न्याय व सरकारी योजनाएं लागू करना मेरी प्राथमिकता होगी।

Trending News

पूर्णिया: मामूली विवाद में बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार, गांव में तनाव
पूर्णिया: मामूली विवाद में बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार, गांव में तनाव
Jul 14, 2026, 6:18:00 PM
मोतिहारी: थाना परिसर में बड़ी मात्रा में जब्त देसी-विदेशी शराब नष्ट, पुलिस का एक्शन जारी
मोतिहारी: थाना परिसर में बड़ी मात्रा में जब्त देसी-विदेशी शराब नष्ट, पुलिस का एक्शन जारी
Jul 14, 2026, 6:02:00 PM
धान की रोपनी के लिए लोगों को लेकर जा रहा ट्रैक्टर भीषण हादसे का शिकार, तीन की मौत, दो दर्जन से ज्यादा घायल
धान की रोपनी के लिए लोगों को लेकर जा रहा ट्रैक्टर भीषण हादसे का शिकार, तीन की मौत, दो दर्जन से ज्यादा घायल
Jul 14, 2026, 6:01:00 PM
भारत टेक्स 2026 में झारखंड का जलवा, GI टैग वाले उत्पादों ने बटोरी सुर्खियां
भारत टेक्स 2026 में झारखंड का जलवा, GI टैग वाले उत्पादों ने बटोरी सुर्खियां
Jul 14, 2026, 5:54:00 PM
मतदाता सूची से बाहर होंगी 5 श्रेणियां, CEO ने बताया पूरा नियम
मतदाता सूची से बाहर होंगी 5 श्रेणियां, CEO ने बताया पूरा नियम
Jul 14, 2026, 5:43:00 PM
ईरान-अमेरिका संघर्ष की भेंट चढ़ा गोपालगंज का लाल, दुबई में शिप पर हमले के दौरान मौत
ईरान-अमेरिका संघर्ष की भेंट चढ़ा गोपालगंज का लाल, दुबई में शिप पर हमले के दौरान मौत
Jul 14, 2026, 5:39:00 PM
झंझारपुर की कमान टोनी कुमारी के हाथों में, पहली महिला SDM बन रचा इतिहास, DCLR से बनी एसडीएम
झंझारपुर की कमान टोनी कुमारी के हाथों में, पहली महिला SDM बन रचा इतिहास, DCLR से बनी एसडीएम
Jul 14, 2026, 5:35:00 PM
पंचायत सचिव के खिलाफ फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जानिये क्या है पूरा मामला
पंचायत सचिव के खिलाफ फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जानिये क्या है पूरा मामला
Jul 14, 2026, 5:17:00 PM
उत्पाद विभाग की हाजत में युवक की मौत, परिजनों ने निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग उठाई
उत्पाद विभाग की हाजत में युवक की मौत, परिजनों ने निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग उठाई
Jul 14, 2026, 5:10:00 PM
BREAKING : रिटायर्ड GST अधिकारी के घर CBI का छापा
BREAKING : रिटायर्ड GST अधिकारी के घर CBI का छापा
Jul 14, 2026, 5:09:00 PM