मोतिहारी: थाना परिसर में बड़ी मात्रा में जब्त देसी-विदेशी शराब नष्ट, पुलिस का एक्शन जारी

जिला पदाधिकारी के आदेश के आलोक में मोतिहारी के छतौनी थाना परिसर में बड़ी मात्रा में जब्त देसी एवं विदेशी शराब का विनष्टीकरण किया गया।

मोतिहारी: थाना परिसर में बड़ी मात्रा में जब्त देसी-विदेशी शराब नष्ट, पुलिस का एक्शन जारी
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Amit Kumar
: Jul 14, 2026, 6:02:00 PM

जिला पदाधिकारी के आदेश के आलोक में मोतिहारी के छतौनी थाना परिसर में बड़ी मात्रा में जब्त देसी एवं विदेशी शराब का विनष्टीकरण किया गया। वर्ष 2023 से वर्ष 2025 के दौरान विभिन्न मामलों में जब्त की गई करीब 800 लीटर शराब को नियमानुसार नष्ट किया गया।

विनष्टीकरण की प्रक्रिया सदर अंचलाधिकारी सुनील कुमार एवं छतौनी थानाध्यक्ष अमित कुमार सिंह के नेतृत्व में पूरी की गई। इस दौरान प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में जब्त शराब को जेसीबी मशीन की सहायता से नष्ट किया गया। 

पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी कराई गई  वही  मोतिहारी अंचल अधिकारी सुनील कुमार ने कहा  बिहार में पूर्ण शराबबंदी कानून को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। विभिन्न छापेमारी अभियानों के दौरान जब्त की गई शराब को न्यायालय एवं सक्षम प्राधिकारी के आदेश के बाद निर्धारित प्रक्रिया के तहत विनष्टीकरण किया जाता है।

इसी कड़ी में आज देसी विदेशी 800 लीटर शराब को वशिष्ठ किया जा रहा है। छतौनी थानाध्यक्ष अमित कुमार सिंह ने बताया कि शराबबंदी कानून के उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी। अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त लोगों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी और किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

मोतिहारी से सोहराब आलम की रिपोर्ट 

Trending News

जामताड़ा : SBI अधिकारी बनकर करता था ठगी, साइबर अपराधी गिरफ्तार
जामताड़ा : SBI अधिकारी बनकर करता था ठगी, साइबर अपराधी गिरफ्तार
Jul 14, 2026, 6:44:00 PM
बांकीपुर में पवन सिंह-मनोज तिवारी समेत ये 40 स्टार करेंगे प्रचार, NDA का शक्ति प्रदर्शन, फूंका चुनावी बिगुल
बांकीपुर में पवन सिंह-मनोज तिवारी समेत ये 40 स्टार करेंगे प्रचार, NDA का शक्ति प्रदर्शन, फूंका चुनावी बिगुल
Jul 14, 2026, 6:42:00 PM
अंधेरे से उजाले तक: 20 दिन बाद आसना गांव में लौटी बिजली
अंधेरे से उजाले तक: 20 दिन बाद आसना गांव में लौटी बिजली
Jul 14, 2026, 6:26:00 PM
पूर्णिया: मामूली विवाद में बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार, गांव में तनाव
पूर्णिया: मामूली विवाद में बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार, गांव में तनाव
Jul 14, 2026, 6:18:00 PM
मोतिहारी: थाना परिसर में बड़ी मात्रा में जब्त देसी-विदेशी शराब नष्ट, पुलिस का एक्शन जारी
मोतिहारी: थाना परिसर में बड़ी मात्रा में जब्त देसी-विदेशी शराब नष्ट, पुलिस का एक्शन जारी
Jul 14, 2026, 6:02:00 PM
धान की रोपनी के लिए लोगों को लेकर जा रहा ट्रैक्टर भीषण हादसे का शिकार, तीन की मौत, दो दर्जन से ज्यादा घायल
धान की रोपनी के लिए लोगों को लेकर जा रहा ट्रैक्टर भीषण हादसे का शिकार, तीन की मौत, दो दर्जन से ज्यादा घायल
Jul 14, 2026, 6:01:00 PM
भारत टेक्स 2026 में झारखंड का जलवा, GI टैग वाले उत्पादों ने बटोरी सुर्खियां
भारत टेक्स 2026 में झारखंड का जलवा, GI टैग वाले उत्पादों ने बटोरी सुर्खियां
Jul 14, 2026, 5:54:00 PM
मतदाता सूची से बाहर होंगी 5 श्रेणियां, CEO ने बताया पूरा नियम
मतदाता सूची से बाहर होंगी 5 श्रेणियां, CEO ने बताया पूरा नियम
Jul 14, 2026, 5:43:00 PM
ईरान-अमेरिका संघर्ष की भेंट चढ़ा गोपालगंज का लाल, दुबई में शिप पर हमले के दौरान मौत
ईरान-अमेरिका संघर्ष की भेंट चढ़ा गोपालगंज का लाल, दुबई में शिप पर हमले के दौरान मौत
Jul 14, 2026, 5:39:00 PM
झंझारपुर की कमान टोनी कुमारी के हाथों में, पहली महिला SDM बन रचा इतिहास, DCLR से बनी एसडीएम
झंझारपुर की कमान टोनी कुमारी के हाथों में, पहली महिला SDM बन रचा इतिहास, DCLR से बनी एसडीएम
Jul 14, 2026, 5:35:00 PM