बांकीपुर में पवन सिंह-मनोज तिवारी समेत ये 40 स्टार करेंगे प्रचार, NDA का शक्ति प्रदर्शन, फूंका चुनावी बिगुल

भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने बिहार के 182-बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। पार्टी की ओर से जारी सूची में 40 नेताओं को चुनाव प्रचार की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

बांकीपुर में पवन सिंह-मनोज तिवारी समेत ये 40 स्टार करेंगे प्रचार, NDA का शक्ति प्रदर्शन, फूंका चुनावी बिगुल
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Amit Kumar
: Jul 14, 2026, 6:42:00 PM

भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने बिहार के 182-बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। पार्टी की ओर से जारी सूची में 40 नेताओं को चुनाव प्रचार की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस सूची में केंद्रीय और प्रदेश स्तर के कई वरिष्ठ नेताओं के नाम शामिल हैं। सूची में केंद्रीय मंत्री, सांसद, बिहार सरकार के मंत्री और प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेताओं को जगह मिली है। भोजपुरी अभिनेता-सांसद मनोज तिवारी, एमएलसी पवन सिंह और गायिका व विधायक मैथिली ठाकुर भी प्रचार करेंगी। पार्टी ने बांकीपुर सीट पर चुनावी अभियान को धार देने के लिए बड़े नेताओं की पूरी टीम उतार दी है।

इससे पहले भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने आज बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए एनडीए के चुनाव कार्यालय का विधिवत उद्घाटन किया। किदवईपुरी स्थित ठाकुर प्रसाद कम्युनिटी हॉल में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा सहित एनडीए के सभी घटक दलों के पटना जिला अध्यक्ष, वरिष्ठ नेताओं, जनप्रतिनिधियों एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की उपस्थिति ने बांकीपुर में एनडीए की एकजुटता और चुनावी मजबूती का स्पष्ट संदेश दिया।

‎‎इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा कि चुनाव कार्यालय का उद्घाटन केवल एक औपचारिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में एनडीए की ऐतिहासिक विजय का शंखनाद है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के नेतृत्व और मार्गदर्शन में भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता पूरे उत्साह और समर्पण के साथ चुनाव मैदान में उतर चुका है।

‎‎संजय सरावगी ने कहा कि बांकीपुर की जनता विकास, सुशासन और राष्ट्रहित की राजनीति के साथ मजबूती से खड़ी है। उन्होंने विश्वास जताया कि एनडीए प्रत्याशी नीरज कुमार सिन्हा भारी मतों से विजयी होंगे और बांकीपुर एक बार फिर कमल खिलाकर विकास की राजनीति पर अपनी मुहर लगाएगा।

‎उन्होंने कहा कि नितिन नवीन ने विधायक के रूप में बांकीपुर में विकास कार्यों की मजबूत नींव रखी। सड़क, नाली, पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य और आधारभूत संरचना के क्षेत्र में हुए कार्य आज भी जनता के बीच उनकी कार्यशैली की पहचान हैं। यही कारण है कि बांकीपुर के मतदाता भाजपा और एनडीए के प्रति पूर्ण विश्वास व्यक्त कर रहे हैं।

‎‎प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार , मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में केंद्र और बिहार सरकार ने जनकल्याण, आधारभूत संरचना, महिला सशक्तिकरण, युवाओं के रोजगार तथा गरीब कल्याण के क्षेत्र में ऐतिहासिक कार्य किए हैं। इन्हीं उपलब्धियों के आधार पर एनडीए जनता के बीच जा रहा है और उसे व्यापक जनसमर्थन प्राप्त हो रहा है।

‎संजय सरावगी ने कहा कि आज उद्घाटन समारोह में एनडीए के सभी सहयोगी दलों के जिला अध्यक्षों की उपस्थिति इस बात का प्रमाण है कि पूरा गठबंधन पूरी मजबूती और समन्वय के साथ चुनाव लड़ रहा है। यह एकजुटता विपक्ष के लिए स्पष्ट संदेश है कि बांकीपुर में एनडीए की जीत सुनिश्चित है।

‎उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक सक्रिय होकर घर-घर पहुंचने, सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने तथा अधिकाधिक मतदाताओं से संपर्क स्थापित करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता इस चुनाव को प्रतिष्ठा का विषय मानते हुए पूरी ऊर्जा के साथ जुटे और एनडीए प्रत्याशी नीरज कुमार सिन्हा को रिकॉर्ड मतों से विजयी बनाकर बांकीपुर की विकास यात्रा को नई गति प्रदान करे।

‎‎कार्यक्रम में संगठन महामंत्री भिखुभाई दलसानिया , विधायक संजीव चौरसिया, जीवेश मिश्रा सहित एनडीए के सभी दलों के पटना जिला अध्यक्ष, अनेक वरिष्ठ नेता, भाजपा के प्रदेश पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं हजारों कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी नेताओं ने एक स्वर में बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में एनडीए प्रत्याशी नीरज कुमार सिन्हा को भारी मतों से विजयी बनाने का संकल्प दोहराया।

मुख्य बातें

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के नेतृत्व में बांकीपुर फतह का शंखनाद, एनडीए ने दिखाई ताकत

‎नितिन नवीन ने किया चुनाव कार्यालय का उद्घाटन, बांकीपुर में एनडीए की जीत का किया दावा

‎‎राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की मौजूदगी में एनडीए का शक्ति प्रदर्शन, फूंका चुनावी बिगुल

‎बांकीपुर में नितिन नवीन ने विकास की नई पहचान दी, जनता विकास के नाम पर देगी आशीर्वाद : संजय सरावगी

‎एनडीए की एकजुटता से विपक्ष पूरी तरह निराश, बांकीपुर में खिलेगा कमल : संजय सरावगी

‎बांकीपुर उपचुनाव में विकास, विश्वास और सुशासन की जीत होगी : संजय सरावगी

BJP के स्टार प्रचारकों की सूची

नितिन नवीन

सम्राट चौधरी

संजय सरावगी

विनोद तावड़े

दीपक प्रकाश

नित्यानंद राय

गिरिराज सिंह

राधा मोहन सिंह

डॉ. संजय जायसवाल

रविशंकर प्रसाद

सतीश चंद्र दुबे

राज भूषण चौधरी

मंगल पांडेय

डॉ. दिलीप जायसवाल

अश्विनी कुमार चौबे

विजय कुमार सिन्हा

प्रमोद चंद्रवंशी

मनोज तिवारी

जीवेश कुमार

जनक राम

रामकृपाल यादव

मिथिलेश तिवारी

केदार प्रसाद गुप्ता

लखेंद्र पासवान

संजीव चौरसिया

पवन सिंह

रेणु देवी

मैथिली ठाकुर

शीला प्रजापति

कृष्ण कुमार मंटू

संजय गुप्ता

रत्नेश कुमार

मनोज शर्मा

सीता साहू

रेशमी चंद्रवंशी

आनंद मिश्रा

सरोज रंजन पटेल

बलराम मंडल

सुषमा साहू

रूप नारायण मेहता

Trending News

होनहारों के लिए बडी पहल, IIT चेन्नई और बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के बीच होगा समझौता
होनहारों के लिए बडी पहल, IIT चेन्नई और बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के बीच होगा समझौता
Jul 14, 2026, 7:37:00 PM
सोना सोबरन योजना के तहत बांटी गयी धोती, साड़ी और लुंगी, लाभार्थियों में हर्ष
सोना सोबरन योजना के तहत बांटी गयी धोती, साड़ी और लुंगी, लाभार्थियों में हर्ष
Jul 14, 2026, 7:22:00 PM
गरीबों तक पहुंचा सरकार का तोहफा, नावाडीह में बांटी गई धोती-साड़ी और लुंगी
गरीबों तक पहुंचा सरकार का तोहफा, नावाडीह में बांटी गई धोती-साड़ी और लुंगी
Jul 14, 2026, 7:21:00 PM
अवैध शराब के धंधे में हिस्सेदारी की मांग को लेकर हुई थी बंटी की हत्या: पटना पुलिस
अवैध शराब के धंधे में हिस्सेदारी की मांग को लेकर हुई थी बंटी की हत्या: पटना पुलिस
Jul 14, 2026, 7:15:00 PM
जामताड़ा : SBI अधिकारी बनकर करता था ठगी, साइबर अपराधी गिरफ्तार
जामताड़ा : SBI अधिकारी बनकर करता था ठगी, साइबर अपराधी गिरफ्तार
Jul 14, 2026, 6:44:00 PM
बांकीपुर में पवन सिंह-मनोज तिवारी समेत ये 40 स्टार करेंगे प्रचार, NDA का शक्ति प्रदर्शन, फूंका चुनावी बिगुल
बांकीपुर में पवन सिंह-मनोज तिवारी समेत ये 40 स्टार करेंगे प्रचार, NDA का शक्ति प्रदर्शन, फूंका चुनावी बिगुल
Jul 14, 2026, 6:42:00 PM
अंधेरे से उजाले तक: 20 दिन बाद आसना गांव में लौटी बिजली
अंधेरे से उजाले तक: 20 दिन बाद आसना गांव में लौटी बिजली
Jul 14, 2026, 6:26:00 PM
पूर्णिया: मामूली विवाद में बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार, गांव में तनाव
पूर्णिया: मामूली विवाद में बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार, गांव में तनाव
Jul 14, 2026, 6:18:00 PM
मोतिहारी: थाना परिसर में बड़ी मात्रा में जब्त देसी-विदेशी शराब नष्ट, पुलिस का एक्शन जारी
मोतिहारी: थाना परिसर में बड़ी मात्रा में जब्त देसी-विदेशी शराब नष्ट, पुलिस का एक्शन जारी
Jul 14, 2026, 6:02:00 PM
धान की रोपनी के लिए लोगों को लेकर जा रहा ट्रैक्टर भीषण हादसे का शिकार, तीन की मौत, दो दर्जन से ज्यादा घायल
धान की रोपनी के लिए लोगों को लेकर जा रहा ट्रैक्टर भीषण हादसे का शिकार, तीन की मौत, दो दर्जन से ज्यादा घायल
Jul 14, 2026, 6:01:00 PM