उत्पाद विभाग की हाजत में युवक की मौत, परिजनों ने निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग उठाई

उत्पाद विभाग की हाजत में युवक की मौत, परिजनों ने निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग उठाई
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Sujeet Kumar
: Jul 14, 2026, 5:10:00 PM

राज्य के अरवल जिले से बडी खबर है। यहां हाजत में एक युवक की मौत के मामले ने तूल पकड लिया है। मृतक उत्पाद विभाग की हाजत में बंद था। मिली खबर के अनुसार उत्पाद विभाग की टीम ने युवक को शराब पीने के आरोप में हिरासत में रखा था। इसी दौरान उसकी हाजत में ही मौत हो गयी। मौत की खबर सामने आने के बाद परिजनों ने सडक को जाम कर दिया। उनकी मांग इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई को लेकर थी। अब जिले की पुलिस पूरे मामले की जांच में लगी है।

मिली खबर के अनुसार उत्पाद विभाग की हाजत में एक युवक की मौत के बाद मामला तूल पकड़ता जा रहा है। मृतक के परिजनों ने संबंधित अधिकारियों को आवेदन देकर घटना की निष्पक्ष जांच कराने और जिम्मेदार अधिकारियों एवं कर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। परिजनों का आरोप है कि समय पर इलाज नहीं मिलने के कारण युवक की जान चली गई। मृतक की पहचान अनिल सिंह उर्फ टुनटुन सिंह के रूप में हुई है। 

मृतक के भाई बिजेन्द्र सिंह द्वारा दिए गए आवेदन में कहा गया है कि उत्पाद विभाग की टीम ने शराब पीने के आरोप में अनिल सिंह समेत कुछ लोगों को हिरासत में लिया था। सभी को रात में उत्पाद विभाग की हाजत में रखा गया। इसी दौरान अनिल सिंह की तबीयत बिगड़ गई और उन्होंने सीने में तेज दर्द की शिकायत की। परिजनों का आरोप है कि हाजत में मौजूद अन्य लोगों ने ड्यूटी पर तैनात कर्मियों से तत्काल इलाज कराने की गुहार लगाई, लेकिन समय पर चिकित्सकीय सहायता उपलब्ध नहीं कराई गई। आवेदन में यह भी आरोप लगाया गया है कि इलाज की मांग करने पर कर्मियों ने अभद्र व्यवहार किया और मारपीट भी की, जिससे अनिल सिंह की स्थिति और गंभीर हो गई। बाद में उनकी मौत हो गई।घटना के बाद परिजनों ने उत्पाद विभाग के थाना प्रभारी, निरीक्षक एवं ड्यूटी पर तैनात कर्मियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच तथा दोषियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। 

वहीं इस घटना को लेकर परिजनों और स्थानीय लोगों में आक्रोश देखा जा रहा है। इस मामले पर एसडीपीओ कुमार संजय ने कहा कि पूरे प्रकरण की गंभीरता से जांच कराई जा रही है। उन्होंने कहा कि जांच रिपोर्ट आने के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर कानून के अनुसार उचित कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल इस मामले की जांच जारी है। अब सभी की निगाहें जांच रिपोर्ट पर टिकी हैं, जिससे यह स्पष्ट हो सके कि युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई और यदि किसी स्तर पर लापरवाही सामने आती है तो जिम्मेदारों के खिलाफ क्या कार्रवाई की जाती है।

अरवल से विशाल की रिपोर्ट

Trending News

मोतिहारी: थाना परिसर में बड़ी मात्रा में जब्त देसी-विदेशी शराब नष्ट, पुलिस का एक्शन जारी
मोतिहारी: थाना परिसर में बड़ी मात्रा में जब्त देसी-विदेशी शराब नष्ट, पुलिस का एक्शन जारी
Jul 14, 2026, 6:02:00 PM
धान की रोपनी के लिए लोगों को लेकर जा रहा ट्रैक्टर भीषण हादसे का शिकार, तीन की मौत, दो दर्जन से ज्यादा घायल
धान की रोपनी के लिए लोगों को लेकर जा रहा ट्रैक्टर भीषण हादसे का शिकार, तीन की मौत, दो दर्जन से ज्यादा घायल
Jul 14, 2026, 6:01:00 PM
भारत टेक्स 2026 में झारखंड का जलवा, GI टैग वाले उत्पादों ने बटोरी सुर्खियां
भारत टेक्स 2026 में झारखंड का जलवा, GI टैग वाले उत्पादों ने बटोरी सुर्खियां
Jul 14, 2026, 5:54:00 PM
मतदाता सूची से बाहर होंगी 5 श्रेणियां, CEO ने बताया पूरा नियम
मतदाता सूची से बाहर होंगी 5 श्रेणियां, CEO ने बताया पूरा नियम
Jul 14, 2026, 5:43:00 PM
ईरान-अमेरिका संघर्ष की भेंट चढ़ा गोपालगंज का लाल, दुबई में शिप पर हमले के दौरान मौत
ईरान-अमेरिका संघर्ष की भेंट चढ़ा गोपालगंज का लाल, दुबई में शिप पर हमले के दौरान मौत
Jul 14, 2026, 5:39:00 PM
झंझारपुर की कमान टोनी कुमारी के हाथों में, पहली महिला SDM बन रचा इतिहास, DCLR से बनी एसडीएम
झंझारपुर की कमान टोनी कुमारी के हाथों में, पहली महिला SDM बन रचा इतिहास, DCLR से बनी एसडीएम
Jul 14, 2026, 5:35:00 PM
पंचायत सचिव के खिलाफ फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जानिये क्या है पूरा मामला
पंचायत सचिव के खिलाफ फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जानिये क्या है पूरा मामला
Jul 14, 2026, 5:17:00 PM
उत्पाद विभाग की हाजत में युवक की मौत, परिजनों ने निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग उठाई
उत्पाद विभाग की हाजत में युवक की मौत, परिजनों ने निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग उठाई
Jul 14, 2026, 5:10:00 PM
BREAKING : रिटायर्ड GST अधिकारी के घर CBI का छापा
BREAKING : रिटायर्ड GST अधिकारी के घर CBI का छापा
Jul 14, 2026, 5:09:00 PM
सासाराम: राष्ट्रीय राजमार्ग पर अज्ञात वाहन ने बाइक में मारी टक्कर, एक युवती समेत तीन घायल
सासाराम: राष्ट्रीय राजमार्ग पर अज्ञात वाहन ने बाइक में मारी टक्कर, एक युवती समेत तीन घायल
Jul 14, 2026, 5:07:00 PM