अदालत परिसर से फरार हुआ कैदी, स्थानीय लोगों ने पकडा

मधुबनी जिले में तब उस वक्त अचानक अफरा तफरी मच गयी, जब पेशी के लिए लाया गया कैदी पुलिसकर्मियों की आंख में धूल झोंककर फरार हो गया। अहम यह कि उसके हाथ में हथकडी भी थी।

अदालत परिसर से फरार हुआ कैदी, स्थानीय लोगों ने पकडा

मधुबनी: जिले में तब उस वक्त अचानक अफरा तफरी मच गयी, जब पेशी के लिए लाया गया कैदी पुलिसकर्मियों की आंख में धूल झोंककर फरार हो गया। अहम यह कि उसके हाथ में हथकडी भी थी। हालांकि कडी मशक्कत और खोजबीन के बाद पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से फरार हुए कैदी को फिर से दबोच लिया। अब पुलिस आगे की विधिक कार्रवाई में जुटी हुई है। घटना गुरूवार की है।

मिली जानकारी के अनुसार मधुबनी व्यवहार न्यायालय परिसर में उस समय अफरा-तफरी मच गयी, जब पेशी के लिए लाया गया एक कैदी पुलिसकर्मियों को चकमा देकर और हाथ में लगी हथकड़ी को झिड़ककर फरार हो गया। कैदी के अचानक भागने से कोर्ट परिसर में मौजूद पुलिसकर्मियों के होश उड़ गए और पूरे परिसर में हड़कंप मच गया। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार भेजा थाना पुलिस ने बुधवार की देर शाम थाना क्षेत्र के टेकना टोल से चार ग्राम स्मैक के साथ दो सगे भाइयों को गिरफ्तार किया था। आरोपियों की पहचान शिवनारायण यादव के पुत्र शैलेंद्र यादव और धीरेंद्र यादव के रूप में हुई थी। गुरुवार को दोनों अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेजने के लिए न्यायालय में पेशी के लिए लाया गया था। इसी दौरान धीरेंद्र यादव पुलिस को चकमा देकर हथकड़ी छुड़ाकर भाग निकला। घटना के तुरंत बाद पुलिसकर्मियों के हाथ-पांव फूल गए। 

भेजा थाने की पुलिस टीम पूरे दिन भागे हुए कैदी की तलाश में संभावित ठिकानों पर छापेमारी करती रही। लगभग दो से तीन घंटे तक कोर्ट परिसर और आसपास के इलाकों में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद स्टेडियम रोड के पास स्थानीय लोगों ने हथकड़ी लगे एक संदिग्ध युवक को देखा। स्थानीय लोगों ने मुस्तैदी दिखाते हुए भागे हुए कैदी धीरेंद्र यादव को दबोच लिया और तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने कैदी को अपने कब्जे में लिया, तब जाकर पुलिसकर्मियों ने राहत की सांस ली। न्यायालय परिसर से कैदी के भागने की इस घटना ने पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था और अभिरक्षा प्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल पुलिस पकड़े गए दोनों आरोपियों के खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई में जुटी है।

Trending News

अनंत सिंह के लिए महागठबंधन के दरवाजे हमेशा खुले हैं: पूर्व विधायक सत्यदेव राम
अनंत सिंह के लिए महागठबंधन के दरवाजे हमेशा खुले हैं: पूर्व विधायक सत्यदेव राम
Oct 26, 2026, 7:46:00 PM
भूमि विवादों का पहले अंचल स्तर पर होगा निपटारा, लापरवाही और अनावश्यक विलंब पर डीएम का सख्त रुख
भूमि विवादों का पहले अंचल स्तर पर होगा निपटारा, लापरवाही और अनावश्यक विलंब पर डीएम का सख्त रुख
Oct 26, 2026, 7:34:00 PM
भोरे में पटाखा विक्रेताओं के साथ प्रशासन की बैठक, बिना लाइसेंस बिक्री पर होगी सख्त कार्रवाई
भोरे में पटाखा विक्रेताओं के साथ प्रशासन की बैठक, बिना लाइसेंस बिक्री पर होगी सख्त कार्रवाई
Oct 26, 2026, 7:24:00 PM
TRE-4.0 शिक्षक भर्ती को लेकर BPSC का बड़ा अपडेट, फॉर्म भरने की बढ़ी तारीख
TRE-4.0 शिक्षक भर्ती को लेकर BPSC का बड़ा अपडेट, फॉर्म भरने की बढ़ी तारीख
Oct 26, 2026, 7:10:00 PM
अतिक्रमणकारियों के आगे नतमस्तक प्रशासन, बाजार में महाजाम का टापू, सड़क पर सजे ठेले, जनता में भारी आक्रोश
अतिक्रमणकारियों के आगे नतमस्तक प्रशासन, बाजार में महाजाम का टापू, सड़क पर सजे ठेले, जनता में भारी आक्रोश
Oct 26, 2026, 6:50:00 PM
PM मोदी के दिवंगत पिता पर खड़गे की टिप्पणी, भाजपा ने किया कांग्रेस प्रदेश कार्यालय का घेराव
PM मोदी के दिवंगत पिता पर खड़गे की टिप्पणी, भाजपा ने किया कांग्रेस प्रदेश कार्यालय का घेराव
Oct 26, 2026, 6:38:00 PM
 बेगूसराय में भीषण सड़क हादसा, ट्रक और अपाचे बाइक की आमने-सामने टक्कर, दो लोगों की दर्दनाक मौत
बेगूसराय में भीषण सड़क हादसा, ट्रक और अपाचे बाइक की आमने-सामने टक्कर, दो लोगों की दर्दनाक मौत
Oct 26, 2026, 6:30:00 PM
 गॉड ग्रेस स्कूल की जर्जर बस का स्टेरिंग फेल, बाल-बाल बचे दर्जनों बच्चे, अभिभावक आक्रोशित
गॉड ग्रेस स्कूल की जर्जर बस का स्टेरिंग फेल, बाल-बाल बचे दर्जनों बच्चे, अभिभावक आक्रोशित
Oct 26, 2026, 6:15:00 PM
खरगे की टिप्पणी पर बीजेपी का पलटवार, कहा-कांग्रेस की राजनीति में मर्यादा का पतन
खरगे की टिप्पणी पर बीजेपी का पलटवार, कहा-कांग्रेस की राजनीति में मर्यादा का पतन
Oct 26, 2026, 5:57:00 PM
जमुई पुलिस की बड़ी कामयाबी: बिजली तार चोरी करने वाले अंतरजिला गिरोह का पर्दाफाश, 3 गिरफ्तार
जमुई पुलिस की बड़ी कामयाबी: बिजली तार चोरी करने वाले अंतरजिला गिरोह का पर्दाफाश, 3 गिरफ्तार
Oct 26, 2026, 5:38:00 PM