मधुबनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाला शातिर गिरफ्तार

मधुबनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाला शातिर गिरफ्तार

मधुबनी के बाबूबरही थाना को बीते 18 जुलाई 2026 को नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रूपये की ठगी करने से संबंधित एक शिकायत प्राप्त हुआ। जिसमें पीड़ित मणिकांत चौधरी द्वारा विक्की कुमार झा, पे०- कृष्णकांत झा, सा०-बरदाहा, थाना- बाबूबरही पर संविदा के आधार पर नौकरी दिलाने का झांसा देकर 8 लाख रुपये की ठगी करने का गंभीर आरोप लगाया गया। 

थानाध्यक्ष, बाबूबरही थाना द्वारा उक्त घटना से वरीय पुलिस अधीक्षक, मधुबनी को अवगत कराया गया। वरीय पुलिस अधीक्षक, मधुबनी के निर्देशानुसार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-2 के नेतृत्व में एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया।

पुलिस टीम द्वारा वैज्ञानिक अनुसंधान एवं प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर जांच करने पर यह खुलासा हुआ कि आरोपी विक्की कुमार झा एक शातिर ठग है। जो स्वयं को पदाधिकारी बताकर फर्जी जॉइनिंग लेटर जारी करने, प्रेम जाल में फंसाकर युवतियों का यौन शोषण करने एवं क्षेत्र के कई अन्य लोगों को भी ठगी का शिकार बनाने जैसे आपराधिक कृत्यों में संलिप्त रहा है। 

जांच के दौरान साक्ष्यों के पुख्ता होते ही, पुलिस टीम द्वारा त्वरित छापेमारी की गई और कुख्यात ठग विक्की कुमार झा को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस द्वारा पूछताछ दौरान आरोपित ने अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। इस संबंध में बाबूबरही थाना कांड संख्या-388/26, धारा-406/420/467/468/471/504/506 भा०द०वि० के तहत प्राथमिकी दर्ज कर अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है तथा अग्रिम कानूनी कर्रवाई की जा रही हैं।

गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम / पता:-

विक्की कुमार झा, पिता- कृष्ण कांत झा, सा०- बरदाहा, थाना बाबूबरही, जिला-मधुबनी।

मधुबनी से पांडव कुमार यादव की रिपोर्ट  


Trending News

जमीन विवाद में खूनी खेल, सगे भाई की गोली मारकर हत्या, पिस्टल के साथ आरोपी ने किया सरेंडर
जमीन विवाद में खूनी खेल, सगे भाई की गोली मारकर हत्या, पिस्टल के साथ आरोपी ने किया सरेंडर
Oct 24, 2026, 3:07:00 PM
बिहार MLC चुनाव : जीत का कॉन्फिडेंस! नतीजे आने से पहले अनंत सिंह घर पर जश्न की तैयारी, बनने लगे मिठाई
बिहार MLC चुनाव : जीत का कॉन्फिडेंस! नतीजे आने से पहले अनंत सिंह घर पर जश्न की तैयारी, बनने लगे मिठाई
Oct 24, 2026, 2:52:00 PM
भतीजे के बर्थडे में बेटी संग ब्लू में ट्विनिंग करती दिखीं ऐश्वर्या, मां की कॉर्बन कॉपी लगीं आराध्या
भतीजे के बर्थडे में बेटी संग ब्लू में ट्विनिंग करती दिखीं ऐश्वर्या, मां की कॉर्बन कॉपी लगीं आराध्या
Oct 24, 2026, 2:33:00 PM
नशे के लिए पैसे नहीं देने पर पत्थर से कूचकर बुजुर्ग की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
नशे के लिए पैसे नहीं देने पर पत्थर से कूचकर बुजुर्ग की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
Oct 24, 2026, 2:14:00 PM
2 दिवसीय महादंगल कुश्ती प्रतियोगिता संपन्न, औरंगाबाद कुश्ती संघ सचिव रहे मौजूद
2 दिवसीय महादंगल कुश्ती प्रतियोगिता संपन्न, औरंगाबाद कुश्ती संघ सचिव रहे मौजूद
Oct 24, 2026, 2:00:00 PM
28 अक्टूबर से 3 ट्रेनों के समय में होगा बदलाव, 10 से 15 मिनट की देरी से पहुंचेंगी ट्रेन
28 अक्टूबर से 3 ट्रेनों के समय में होगा बदलाव, 10 से 15 मिनट की देरी से पहुंचेंगी ट्रेन
Oct 24, 2026, 1:05:00 PM
सिवान भीषण पटाखा विस्फोट :  अबतक 5 की मौत, घटनास्थल पर राहत बचाव कार्य जारी, DM-SP ने लिया जायजा
सिवान भीषण पटाखा विस्फोट : अबतक 5 की मौत, घटनास्थल पर राहत बचाव कार्य जारी, DM-SP ने लिया जायजा
Oct 24, 2026, 12:47:00 PM
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान की आहट! बिहार में फिर बदलेगा मौसम, कई दिनों तक बारिश की संभावना
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान की आहट! बिहार में फिर बदलेगा मौसम, कई दिनों तक बारिश की संभावना
Oct 24, 2026, 12:27:00 PM
8वीं क्लास का छात्र आनंद का शव 12 घंटे बाद कोसुक नदी से बरामद, लोगों ने आगजनी कर जाम किया सड़क
8वीं क्लास का छात्र आनंद का शव 12 घंटे बाद कोसुक नदी से बरामद, लोगों ने आगजनी कर जाम किया सड़क
Oct 24, 2026, 12:21:00 PM
अयोध्या दीपोत्सव : 2100 ड्रोन से शो, 13 राज्यों के एक हजार कलाकार दिखाएंगे दम
अयोध्या दीपोत्सव : 2100 ड्रोन से शो, 13 राज्यों के एक हजार कलाकार दिखाएंगे दम
Oct 24, 2026, 12:14:00 PM