लौकहा बाजार स्टेशन पर होगा वाशिंग पिट निर्माण, मधुबनी और सीमावर्ती इलाकों के लाखों रेल यात्रियों को बड़ी सौगात! बोले संजय झा

बिहार के मधुबनी और सीमावर्ती इलाकों के लाखों रेल यात्रियों को बड़ी सौगात मिली है। लौकहा बाजार रेलवे स्टेशन पर रेलवे ने वाशिंग पिट और शंटिंग लाइन निर्माण का टेंडर जारी किया गया। ।

लौकहा बाजार स्टेशन पर होगा वाशिंग पिट निर्माण, मधुबनी और सीमावर्ती इलाकों के लाखों रेल यात्रियों को बड़ी सौगात! बोले संजय झा
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Amit Kumar
: May 23, 2026, 4:21:00 PM

बिहार के मधुबनी और सीमावर्ती इलाकों के लाखों रेल यात्रियों को बड़ी सौगात मिली है। जेडीयू के कार्यकारी अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद संजय झा ने जानकारी देते हुए कहा कि लौकहा बाजार रेलवे स्टेशन पर रेलवे ने वाशिंग पिट और शंटिंग लाइन निर्माण का टेंडर जारी किया। उन्होंने कहा कि मधुबनी जिले के लौकहा बाजार रेलवे स्टेशन पर वाशिंग पिट, शंटिंग लाइन और अन्य आवश्यक रेल संरचनाओं के निर्माण के लिए रेलवे ने टेंडर जारी कर दिया है। 

लौकहा बाजार रेलवे स्टेशन पर वाशिंग पिट और शंटिंग लाइन निर्माण से नेपाल सीमा से सटे इलाके में लंबी दूरी की ट्रेनें शुरू होंगी। मधुबनी समेत सीमावर्ती जिलों के लाखों यात्रियों को इसका फायदा होगा।  2027 के उत्तरार्द्ध तक निर्माण कार्य पूरा होगा।  इसके लिए  जेडीयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार जताया है।   

जेडीयू के कार्यकारी अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद संजय झा ने एक्स पर लिखा है-बिहार के सीमावर्ती जिलों के लाखों रेल यात्रियों के लिए बड़ी सौगात! मुझे यह बताते हुए खुशी है कि मधुबनी जिले में स्थित लौकहा बाजार रेलवे स्टेशन पर वाशिंग पिट तथा शंटिंग लाइन इत्यादि के निर्माण के लिए रेलवे ने टेंडर जारी कर दिया है। टेंडर प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद 15 महीनों में, यानी वर्ष 2027 के उत्तरार्द्ध में इसका निर्माण कार्य पूर्ण हो जाएगा।

संजय झा ने कहा-नेपाल सीमा के निकट स्थित लौकहा बाजार रेलवे स्टेशन पर वाशिंग पिट का निर्माण होने से यहां से लंबी दूरी की ट्रेनों का परिचालन शुरू हो सकेगा। इससे मधुबनी और आसपास के सीमावर्ती जिलों के लाखों रेल यात्रियों को सीधा लाभ होगा तथा क्षेत्र में रेल संपर्कता के साथ-साथ समग्र विकास को नई गति मिलेगी।

जदयू सांसद आगे लिखते हैं कि मैंने 12 सितंबर 2024 को नई दिल्ली में माननीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव जी से मुलाकात कर उत्तर बिहार में रेल नेटवर्क के विस्तार, ट्रेनों की संख्या बढ़ाने तथा यात्री सुविधाओं को और सुदृढ़ करने के लिए एक विस्तृत ज्ञापन सौंपा था, जिसमें लौकहा बाजार रेलवे स्टेशन पर वाशिंग पिट का निर्माण कराने की मांग भी शामिल थी। मिथिलावासियों को यह महत्वपूर्ण सौगात देने के लिए माननीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव जी का हृदय से आभार।

Trending News

 JPSC अध्यक्ष का इस्तीफा मंजूर, राज्यपाल ने लगाई मुहर
JPSC अध्यक्ष का इस्तीफा मंजूर, राज्यपाल ने लगाई मुहर
Jul 22, 2026, 2:34:00 PM
JPSC कार्यालय के बाद कांग्रेस दफ्तर की ओर बढ़ा भाजयुमो का हुजूम
JPSC कार्यालय के बाद कांग्रेस दफ्तर की ओर बढ़ा भाजयुमो का हुजूम
Jul 22, 2026, 2:26:00 PM
सांसद ने लिखा पत्र, जल्द इन मार्गों को दुरूस्त करे सरकार
सांसद ने लिखा पत्र, जल्द इन मार्गों को दुरूस्त करे सरकार
Jul 22, 2026, 2:25:00 PM
पटना में भारी बवाल, बीजेपी और कांग्रेस में जमकर चले लाठी, डंडे और पत्थर
पटना में भारी बवाल, बीजेपी और कांग्रेस में जमकर चले लाठी, डंडे और पत्थर
Jul 22, 2026, 2:25:00 PM
पलामू जिला प्रशासन की बडी कार्रवाई, डब्ल्यू सिंह को छह महीने के लिए किया जिला बदर
पलामू जिला प्रशासन की बडी कार्रवाई, डब्ल्यू सिंह को छह महीने के लिए किया जिला बदर
Jul 22, 2026, 2:15:00 PM
लखनऊ कानपुर एक्सप्रेस वे, उद्घाटन के आठवें दिन ही टोल टैक्स में वृद्धि
लखनऊ कानपुर एक्सप्रेस वे, उद्घाटन के आठवें दिन ही टोल टैक्स में वृद्धि
Jul 22, 2026, 1:58:00 PM
बिहार में शराबबंदी का अजब गजब खेल, कागजों पर ड्राय स्टेट, सड़कों पर शराब की खेप
बिहार में शराबबंदी का अजब गजब खेल, कागजों पर ड्राय स्टेट, सड़कों पर शराब की खेप
Jul 22, 2026, 1:55:00 PM
कीचड़ भरे रास्ते और पत्नी का हाथ थामे नंगे पैर पहुंचे वृंदावन, विराट कोहली-अनुष्का शर्मा प्रेमानंदजी से मिले
कीचड़ भरे रास्ते और पत्नी का हाथ थामे नंगे पैर पहुंचे वृंदावन, विराट कोहली-अनुष्का शर्मा प्रेमानंदजी से मिले
Jul 22, 2026, 1:38:00 PM
पीएम मोदी से मिले शरद पवार और सुप्रिया सुले, कही यह बात
पीएम मोदी से मिले शरद पवार और सुप्रिया सुले, कही यह बात
Jul 22, 2026, 1:09:00 PM
रफ्तार बनी काल! लखनऊ में भोजपुरी अभिनेता, मेरठ में बुजुर्ग की दर्दनाक मौत
रफ्तार बनी काल! लखनऊ में भोजपुरी अभिनेता, मेरठ में बुजुर्ग की दर्दनाक मौत
Jul 22, 2026, 12:56:00 PM