मधुबनी: भारत-नेपाल सीमा पर बड़ी कार्रवाई, 109 किलोग्राम गांजा बरामद, तस्कर गिरफ्तार

भारत-नेपाल सीमा पर मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत तलाशी के दौरान चार बोरियों में कुल 109 किलोग्राम गांजा, एक मोटरसाइकिल, एक मोबाइल फोन एवं एक ईयरबड्स बरामद किए गए।

मधुबनी: भारत-नेपाल सीमा पर बड़ी कार्रवाई, 109 किलोग्राम गांजा बरामद, तस्कर गिरफ्तार
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Amit Kumar
: Jul 15, 2026, 4:55:00 PM

भारत-नेपाल सीमा पर मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत 48वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल, जयनगर की डी समवाय, बाह्य सीमा चौकी फुलहर ने बिहार एसटीएफ एवं स्थानीय पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए 109 किलोग्राम गांजा, एक मोटरसाइकिल, एक मोबाइल फोन एवं एक ईयरबड्स बरामद कर एक भारतीय तस्कर को गिरफ्तार किया। 

यह कार्रवाई  विश्वसनीय आसूचना के आधार पर वाहिनी मुख्यालय को सूचना देकर बिहार एसटीएफ के साथ समन्वय स्थापित किया गया। तत्पश्चात एक संयुक्त विशेष दल का गठन कर फुलहर पेट्रोल पंप के समीप संदिग्ध मार्ग पर नाकाबंदी की गई। एक संदिग्ध व्यक्ति मोटरसाइकिल पर चार बोरियों में सामान लेकर नेपाल से भारत की ओर आता दिखाई दिया। 

संयुक्त दल द्वारा उसे रोकने का प्रयास किया गया, किन्तु उसने मोटरसाइकिल मोड़कर भागने का प्रयास किया। सुरक्षा बलों की तत्परता एवं त्वरित कार्रवाई के परिणामस्वरूप उसे मौके पर ही पकड़ लिया गया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से चार बोरियों में कुल 109 किलोग्राम गांजा, एक मोटरसाइकिल, एक मोबाइल फोन एवं एक ईयरबड्स बरामद किए गए। 

प्रारंभिक पूछताछ में यह जानकारी प्राप्त हुई कि बरामद मादक पदार्थ नेपाल से भारत लाकर आगे सप्लाई किया जाना था।बरामद गांजा, मोटरसाइकिल, मोबाइल फोन एवं अन्य सामान के साथ गिरफ्तार तस्कर के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करते हुए थाना हरलाखी को सुपुर्द करने की प्रक्रिया जारी है।

कमांडेंट, 48वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, जयनगर ने बताया कि सीमा क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी, संगठित अपराध एवं अन्य अवैध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए सशस्त्र सीमा बल बिहार पुलिस, बिहार एसटीएफ एवं अन्य प्रवर्तन एजेंसियों के साथ समन्वय स्थापित कर लगातार अभियान चला रही है। सीमा पर किसी भी प्रकार की तस्करी को सफल नहीं होने दिया जाएगा तथा इसमें संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई भविष्य में भी निरंतर जारी रहेगी।

Trending News

बम की धमकी से मचा बवाल! पासपोर्ट सेवा केंद्रों पर बढ़ाई गई सुरक्षा
बम की धमकी से मचा बवाल! पासपोर्ट सेवा केंद्रों पर बढ़ाई गई सुरक्षा
Jul 15, 2026, 5:21:00 PM
रील बनाओ, 3 लाख पाओ...CM सम्राट का बड़ा ऐलान
रील बनाओ, 3 लाख पाओ...CM सम्राट का बड़ा ऐलान
Jul 15, 2026, 5:21:00 PM
JMM सांसद विजय हांसदा बने दूल्हा, सुप्रिया मुर्मू संग रचाई दूसरी शादी
JMM सांसद विजय हांसदा बने दूल्हा, सुप्रिया मुर्मू संग रचाई दूसरी शादी
Jul 15, 2026, 4:58:00 PM
मधुबनी: भारत-नेपाल सीमा पर बड़ी कार्रवाई, 109 किलोग्राम गांजा बरामद, तस्कर गिरफ्तार
मधुबनी: भारत-नेपाल सीमा पर बड़ी कार्रवाई, 109 किलोग्राम गांजा बरामद, तस्कर गिरफ्तार
Jul 15, 2026, 4:55:00 PM
सरकार और बैंक की संयुक्त पहल, दिव्यांगजनों को मिला रोजगार का नया सहारा
सरकार और बैंक की संयुक्त पहल, दिव्यांगजनों को मिला रोजगार का नया सहारा
Jul 15, 2026, 4:33:00 PM
बांकीपुर में खेला हो गया? खूब दहाड़ने लगी प्रशांत किशोर की शेरनी
बांकीपुर में खेला हो गया? खूब दहाड़ने लगी प्रशांत किशोर की शेरनी
Jul 15, 2026, 4:18:00 PM
सीएसआर के तहत मिली मदद, 10 दिव्यांगजनों की राह हुई आसान
सीएसआर के तहत मिली मदद, 10 दिव्यांगजनों की राह हुई आसान
Jul 15, 2026, 3:50:00 PM
मोतिहारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, वाहन चोर व शराब तस्कर गिरोह का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार
मोतिहारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, वाहन चोर व शराब तस्कर गिरोह का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार
Jul 15, 2026, 3:44:00 PM
आधी आबादी का बढ़ता आत्मविश्वास, जीविका से संवर रही जिन्दगी
आधी आबादी का बढ़ता आत्मविश्वास, जीविका से संवर रही जिन्दगी
Jul 15, 2026, 3:28:00 PM
बेटी हुई तो बजा DJ, बेगूसराय में अनोखा जश्न, खुशी का वीडियो वायरल
बेटी हुई तो बजा DJ, बेगूसराय में अनोखा जश्न, खुशी का वीडियो वायरल
Jul 15, 2026, 3:28:00 PM