वायरल हुआ था रूपया गिनने का वीडियो, धूमिल की थी पुलिस की छवि, अब हुआ एक्शन, गिर गई गाज

वायरल हुआ था रूपया गिनने का वीडियो, धूमिल की थी पुलिस की छवि, अब हुआ एक्शन, गिर गई गाज

राज्य के मधुबनी से अहम खबर है। यहां जिले के एसपी ने एक मामले में बडी कार्रवाई किया है। यहां रूपया बांटने का वीडियो वायरल होने के बाद तीन पुलिस पदाधिकारियों को निलंबित कर दिया गया है। विभाग ने जांच के बाद यह कदम उठाया है। अब इस कदम की चर्चा हो रही है।

मिली खबर के अनुसार सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो मामले में मधुबनी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की है। जिले के एसपी ऑफिस द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार 24 जून को वाहन में रूपया गिनते हुए महिला पुलिस पदाधिकारी का वीडियो वायरल होने के बाद विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी गई है। बताया जा रहा है कि 24 जून को सोशल मीडिया पर अररिया संग्राम थाना की एक महिला पुलिस पदाधिकारी का वाहन में रुपया गिनने से संबंधित वीडियो तेजी से वायरल हुआ। इस वीडियो को मधुबनी के एसपी ने गंभीरता से लिया। इसके बाद पूरे मामले की जांच झंझारपुर के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी  को सौंपी गई। जांच में यह जानकारी सामने आयी कि वायरल वीडियो करीब दो माह पुराना है। वीडियो में दिख रही महिला पुलिस पदाधिकारी की पहचान पीयूओ सोनल कुमारी, अररिया संग्राम थाना के रूप में हुई है। सोनल कुमार वर्तमान में अवकाश पर चल रही हैं। वीडियो में इनके साथ ड्यूटी के दौरान महिला सिपाही सौन्दर्या राय और सिपाही गौतम कुमार भी तैनात थे।

जांच रिपोर्ट में कहा गया कि ड्यूटी के दौरान पुलिस पदाधिकारियों द्वारा इस प्रकार का आचरण न केवल संदेहास्पद गतिविधि को दर्शाता है, बल्कि इससे आम जनता के बीच पुलिस की छवि भी धूमिल होती है। इस गंभीर अनुशासनहीनता और संदिग्ध आचरण को देखते हुए मधुबनी के एसपी ने त्वरित संज्ञान लेते हुए तीनों पर कार्रवाई की। पीयूओ सोनल कुमारी, सिपाही गौतम कुमार एवं महिला सिपाही सौन्दर्या राय को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। साथ ही इनके विरुद्ध विभागीय अनुशासनात्मक कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है। पुलिस विभाग ने स्पष्ट किया है कि ड्यूटी के समय इस तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पुलिस अपनी छवि बचाने के लिए ऐसे मामलों पर जीरो टॉलरेंस रखेगी।

मधुबनी से पांडव की रिपोर्ट

Trending News

खाद्य सुरक्षा मानकों की बड़ी अनदेखी, टोमैटो व चिली सॉस फैक्ट्री सील
खाद्य सुरक्षा मानकों की बड़ी अनदेखी, टोमैटो व चिली सॉस फैक्ट्री सील
Sep 22, 2026, 6:17:00 PM
निषाद आरक्षण लागू नहीं हुआ तो समाज लेगा राजनीतिक फैसला : मुकेश सहनी
निषाद आरक्षण लागू नहीं हुआ तो समाज लेगा राजनीतिक फैसला : मुकेश सहनी
Sep 22, 2026, 6:06:00 PM
TRE-4.0: शिक्षकों के रिक्त पदों पर नियुक्ति हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित
TRE-4.0: शिक्षकों के रिक्त पदों पर नियुक्ति हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित
Sep 22, 2026, 6:01:00 PM
अनंत दादा साहब फाल्के अवॉर्ड से सम्मानित, कार्तिक, ममूटी व यामी बेस्ट अभिनेता-अभिनेत्री
अनंत दादा साहब फाल्के अवॉर्ड से सम्मानित, कार्तिक, ममूटी व यामी बेस्ट अभिनेता-अभिनेत्री
Sep 22, 2026, 5:57:00 PM
जमुई की घटना के विरोध में युवा कांग्रेस ने मुख्यमंत्री का किया पुतला दहन, इस्तीफे की मांग
जमुई की घटना के विरोध में युवा कांग्रेस ने मुख्यमंत्री का किया पुतला दहन, इस्तीफे की मांग
Sep 22, 2026, 5:34:00 PM
जमुई जैसी घटना दरभंगा में दोहराने का प्रयास, परीक्षा देने जा रही छात्रा को अपहरण कर बाइक पर बैठाने का प्रयास
जमुई जैसी घटना दरभंगा में दोहराने का प्रयास, परीक्षा देने जा रही छात्रा को अपहरण कर बाइक पर बैठाने का प्रयास
Sep 22, 2026, 5:26:00 PM
जमुई की शर्मनाक घटना के विरोध में अभाविप का प्रतिरोध मार्च, दोषियों को कठोरतम सजा की मांग
जमुई की शर्मनाक घटना के विरोध में अभाविप का प्रतिरोध मार्च, दोषियों को कठोरतम सजा की मांग
Sep 22, 2026, 5:06:00 PM
TRAI का बड़ा फैसला : सिर्फ कॉल-SMS इस्तेमाल करने वालों को मिलेंगे ज्यादा रिचार्ज विकल्प
TRAI का बड़ा फैसला : सिर्फ कॉल-SMS इस्तेमाल करने वालों को मिलेंगे ज्यादा रिचार्ज विकल्प
Sep 22, 2026, 4:52:00 PM
जमुई की घटना शर्मनाक, दोषियों को ऐसी सजा मिले कि कोई दुस्साहस न करे : मुकेश सहनी
जमुई की घटना शर्मनाक, दोषियों को ऐसी सजा मिले कि कोई दुस्साहस न करे : मुकेश सहनी
Sep 22, 2026, 4:47:00 PM
निशानदेही पर जंगल से बरामद हुआ चोरी का ट्रैक्टर, एक गिरफ्तार
निशानदेही पर जंगल से बरामद हुआ चोरी का ट्रैक्टर, एक गिरफ्तार
Sep 22, 2026, 4:22:00 PM