जंतर-मंतर और पटना में छात्रों पर कार्रवाई के विरोध में NSUI का प्रतिरोध मार्च, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

दिल्ली के जंतर-मंतर और पटना में प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के विरुद्ध तथा केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर शुक्रवार को NSUI मधेपुरा इकाई ने प्रतिरोध मार्च निकाला।

जंतर-मंतर और पटना में छात्रों पर कार्रवाई के विरोध में NSUI का प्रतिरोध मार्च, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Amit Kumar
: Jul 24, 2026, 5:39:00 PM

दिल्ली के जंतर-मंतर और पटना में प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के विरुद्ध तथा केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर शुक्रवार को NSUI मधेपुरा इकाई ने प्रदेश उपाध्यक्ष निशांत यादव के नेतृत्व में यूनिवर्सिटी चौक से भूपेंद्र चौक तक प्रतिरोध मार्च निकाला। 

प्रतिरोध मार्च में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने सरकार की कथित दमनकारी नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की। 

मार्च का नेतृत्व कर रहे NSUI के प्रदेश उपाध्यक्ष निशांत यादव ने कहा कि सरकार के दमन से अब देश के छात्र और युवा डरने वाले नहीं हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि आंदोलनों और विरोध प्रदर्शनों को दबाने के लिए सरकार हर संभव हथकंडा अपना रही है। प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया जा रहा है, आंसू गैस के गोले छोड़े जा रहे हैं तथा छात्र नेताओं और छात्रों की लगातार गिरफ्तारियां की जा रही हैं।

इसके बावजूद छात्रों का आंदोलन लगातार मजबूत होता जा रहा है। उन्होंने कहा कि परीक्षाओं में भ्रष्टाचार और पेपर लीक की घटनाओं ने छात्रों के भविष्य को संकट में डाल दिया है। ऐसे में छात्र अपने अधिकारों की रक्षा और शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता की मांग को लेकर संघर्ष करने के लिए मजबूर हैं।

मधेपुरा से रविकांत की रिपोर्ट 

Trending News

‘मेडल लाओ, नौकरी पाओ’ पारा एथलेटिक्स खिलाड़ी मो. मेराज आलम को खेल कोटे से मिली सरकारी नौकरी
‘मेडल लाओ, नौकरी पाओ’ पारा एथलेटिक्स खिलाड़ी मो. मेराज आलम को खेल कोटे से मिली सरकारी नौकरी
Jul 24, 2026, 6:36:00 PM
बिहार के लाखों शिक्षकों को बड़ी खुशखबरी, ट्रांसफर का नया आदेश जारी, मिली बड़ी छूट, पुराने सभी आवेदन रद्द..
बिहार के लाखों शिक्षकों को बड़ी खुशखबरी, ट्रांसफर का नया आदेश जारी, मिली बड़ी छूट, पुराने सभी आवेदन रद्द..
Jul 24, 2026, 6:21:00 PM
चलती टैक्सी पर गिरा पहाड़, 13 लोगों के मरने की आशंका, राहत व बचाव कार्य जारी
चलती टैक्सी पर गिरा पहाड़, 13 लोगों के मरने की आशंका, राहत व बचाव कार्य जारी
Jul 24, 2026, 6:09:00 PM
नालंदा पुलिस छावनी में तब्दील, डीएम आवास की बढ़ाई गई सुरक्षा, अब तक 500 छात्रों पर FIR
नालंदा पुलिस छावनी में तब्दील, डीएम आवास की बढ़ाई गई सुरक्षा, अब तक 500 छात्रों पर FIR
Jul 24, 2026, 5:57:00 PM
सदर अस्पताल में 400 बेड अस्पताल की तैयारी, जमीन घेराबंदी शुरू होते ही विरोध
सदर अस्पताल में 400 बेड अस्पताल की तैयारी, जमीन घेराबंदी शुरू होते ही विरोध
Jul 24, 2026, 5:51:00 PM
जंतर-मंतर और पटना में छात्रों पर कार्रवाई के विरोध में NSUI का प्रतिरोध मार्च, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग
जंतर-मंतर और पटना में छात्रों पर कार्रवाई के विरोध में NSUI का प्रतिरोध मार्च, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग
Jul 24, 2026, 5:39:00 PM
हेमंत सरकार का बड़ा फैसला, GPS और डिजिटल लॉक से होगी शराब वाहनों की निगरानी
हेमंत सरकार का बड़ा फैसला, GPS और डिजिटल लॉक से होगी शराब वाहनों की निगरानी
Jul 24, 2026, 5:18:00 PM
बहन से अफेयर और जिगरी दोस्त ने ले ली जान, सड़क दुर्घटना के पीछे हत्या की खौफनाक साजिश
बहन से अफेयर और जिगरी दोस्त ने ले ली जान, सड़क दुर्घटना के पीछे हत्या की खौफनाक साजिश
Jul 24, 2026, 5:08:00 PM
भाजपा ने खोला समरसता अभियान का खाका, काशी से झारखंड आएगी संत रविदास की पवित्र मिट्टी
भाजपा ने खोला समरसता अभियान का खाका, काशी से झारखंड आएगी संत रविदास की पवित्र मिट्टी
Jul 24, 2026, 5:03:00 PM
मेडल लाओ, नौकरी पाओ योजना, डीएसपी बने क्रिकेटर आकाशदीप व मुकेश
मेडल लाओ, नौकरी पाओ योजना, डीएसपी बने क्रिकेटर आकाशदीप व मुकेश
Jul 24, 2026, 5:02:00 PM