कोई 1 हफ्ते पहले बना थानेदार, किसी की शादी भी नहीं हुई थी, बिहार में एक साथ 3 दारोगा की मौत से कलेजा फट पड़ा…

बिहार के बेगूसराय में एक सड़क हादसे में एक साथ 3 दारोगा की मौत से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। पुलिस महकमे के साथ-साथ तीनों अधिकारियों के परिवारों को गहरे सदमे में डाल दिया है।

कोई 1 हफ्ते पहले बना थानेदार, किसी की शादी भी नहीं हुई थी, बिहार में एक साथ 3 दारोगा की मौत से कलेजा फट पड़ा…

बिहार के बेगूसराय में एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है।  एक सड़क हादसे में एक साथ 3 दारोगा की मौत से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। इस हादसे ने एक झटके में चार परिवारों की खुशियां छीन लीं। पटना से प्रशिक्षण लेकर लौट रहे मधेपुरा जिले के तीन थानाध्यक्ष और एक निजी चालक की दर्दनाक मौत ने सबको झकझोर कर रख दिया है। पुलिस महकमे के साथ-साथ तीनों अधिकारियों के परिवारों को गहरे सदमे में डाल दिया है। 

बेगूसराय में बीती रात भीषण सड़क हादसा हुआ। साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के बखड्डा स्थित एनएच-31 पर बीती रात एक तेज रफ्तार कार और ट्रक के बीच भीषण टक्कर हो गई। बताया जा रहा है कि दो दिवसीय प्रशिक्षण पूरा होने के बाद गुरुवार शाम करीब साढ़े छह बजे तीनों थानाध्यक्ष एक कार से मधेपुरा के लिए रवाना हुए।  कार को निजी चालक ज्योतिष कुमार चला रहा था। देर रात करीब एक बजे बेगूसराय जिले के साहेबपुरकमाल थाना क्षेत्र में बखड्डा स्थित एनएच-31 पर खड़े एक ट्रक में उनकी कार तेज रफ्तार से जा घुसी। 

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। दो थाना प्रभारी ज्ञानेंद्र अमर व नीरज कुमार, और ड्राइवर नीरज कुमार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि रतवारा थाना प्रभारी साजन पासवान को स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से गंभीर हालत में बेगूसराय सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उन्होंने भी दम तोड़ दिया।

इस दर्दनाक हादसे में जान गंवाने वाले अरार थानाध्यक्ष ज्ञानेंद्र अमरेंद्र कटिहार जिले के मनिहारी थाना क्षेत्र के आजमनगर निवासी थे। वर्ष 2009 बैच के दारोगा ज्ञानेंद्र सितंबर 2025 से अरार थाना में पदस्थापित थे। वहीं नीरज कुमार को महज एक सप्ताह पहले ही बेलारी थाना की कमान सौंपी गई थी। 2018 बैच के दारोगा नीरज मूल रूप से गया जिले के निवासी  थे, जबकि उनका परिवार डेहरी-ऑन-सोन में रहता है। नीरज कुमार की शादी हो चुकी थी और उनका एक साल का बेटा है। वह अपने पीछे पत्नी और मासूम बेटे को छोड़ गए।  

वहीं रतवारा थानाध्यक्ष साजन कुमार पासवान कैमूर जिले के भभुआ के रहने वाले थे। वर्ष 2018 बैच के दारोगा साजन कुमार की अभी शादी भी नहीं हुई थी। बताया जा रहा है कि परिवार में शादी की तैयारी हो रही थी लेकिन इससे पहले ही यह दर्दनाक हादसे ने सब खत्म कर दिया।  साजन कुमार पासवान अगस्त 2025 से रतवारा थाना की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।  

वहीं इस घटना के संबंध में बेगूसराय पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार ने बताया कि देर रात ये हादसा हुआ है। इसमें चार लोगों की मौके पर मौत हो गई है, जिसमें तीन पुलिस अधिकारी और एक ड्राइवर शामिल थे। उन्होंने बताया कि घटना रात करीब 12.30 बजे हुई। उन्होंने कहा कि घटना की जांच चल रही है। पोस्टमार्टम किया जा रहा है और सभी कानूनी प्रक्रियाओं और नियमों का पालन किया जा रहा है।

बता दें कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में खलबली मच गई। सूचना मिलते ही बेगूसराय के एसपी मनीष कुमार, सदर डीएसपी आनंद पांडे, ट्रैफिक डीएसपी रंजीत कुमार और बलिया डीएसपी सुबोध कुमार भारी संख्या में पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। स्थानीय प्रशासन ने सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसपी मनीष कुमार ने घटनास्थल का मुआयना कर पूरे मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।

वहीं बेगूसराय में हुए दर्दनाक हादसे पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भी दुख जताया है। सम्राट चौधरी ने एक्स पर लिखा है-बेगूसराय में हुए भीषण सड़क हादसे में तीन थाना प्रभारियों एवं वाहन चालक के असामयिक निधन का समाचार अत्यंत दुःखद एवं पीड़ादायक है। यह अपूरणीय क्षति पूरे पुलिस परिवार के लिए गहरा आघात है। दिवंगत आत्माओं की चिर शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना करता हूं तथा शोकाकुल परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं। इस दुःख की घड़ी में बिहार सरकार शोक संतप्त परिवारों के साथ खड़ी है। ॐ शांति।

Trending News

झारखंड आदिवासी महोत्सव 2026 भव्य आगाज के लिए तैयार, मोरहाबादी मैदान में सारी तैयारियां पूरी
झारखंड आदिवासी महोत्सव 2026 भव्य आगाज के लिए तैयार, मोरहाबादी मैदान में सारी तैयारियां पूरी
Aug 08, 2026, 7:39:00 PM
भाजयुमो करेगा छात्रों का समर्थन, पार्टी कार्यकर्ता 10 अगस्त को विधानसभा घेराव में देंगे साथ
भाजयुमो करेगा छात्रों का समर्थन, पार्टी कार्यकर्ता 10 अगस्त को विधानसभा घेराव में देंगे साथ
Aug 08, 2026, 6:57:00 PM
पेड़ से टकराया बिहार पुलिस का गश्ती वाहन, ड्राइवर की मौत, दारोगा समेत 3 जख्मी
पेड़ से टकराया बिहार पुलिस का गश्ती वाहन, ड्राइवर की मौत, दारोगा समेत 3 जख्मी
Aug 08, 2026, 6:46:00 PM
भाजपा सरकार में सामंती शक्तियां जागृत, रोहतास पहुंचे तेजस्वी का सरकार पर हमला
भाजपा सरकार में सामंती शक्तियां जागृत, रोहतास पहुंचे तेजस्वी का सरकार पर हमला
Aug 08, 2026, 6:35:00 PM
10 अगस्त को नई दिल्ली में होगी LJP (R) के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की अहम मीटिंग
10 अगस्त को नई दिल्ली में होगी LJP (R) के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की अहम मीटिंग
Aug 08, 2026, 6:28:00 PM
मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण: उपायुक्त ने किया विशेष कैंप का किया निरीक्षण
मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण: उपायुक्त ने किया विशेष कैंप का किया निरीक्षण
Aug 08, 2026, 6:11:00 PM
विकसित हो रहे खेल अवसंरचना से बदली बिहार की पहचान, राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय खेल आयोजनों का बना नया केंद्र
विकसित हो रहे खेल अवसंरचना से बदली बिहार की पहचान, राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय खेल आयोजनों का बना नया केंद्र
Aug 08, 2026, 6:05:00 PM
निषाद समाज का वोट अब नहीं होगा गुमराह, बच्चों के भविष्य के लिए होगा : मुकेश सहनी
निषाद समाज का वोट अब नहीं होगा गुमराह, बच्चों के भविष्य के लिए होगा : मुकेश सहनी
Aug 08, 2026, 5:48:00 PM
अमित शाह से मिले सांसद अरूण भारती, कई मुद्दों पर चर्चा
अमित शाह से मिले सांसद अरूण भारती, कई मुद्दों पर चर्चा
Aug 08, 2026, 5:40:00 PM
चार दिनों से लापता युवक का शव बेसमेंट से बरामद, पुलिस जांच में जुटी
चार दिनों से लापता युवक का शव बेसमेंट से बरामद, पुलिस जांच में जुटी
Aug 08, 2026, 5:23:00 PM