लखीसराय में पुलिस टीम पर हमला, SI का सिर फटा, चार पुलिसकर्मी घायल, कई गिरफ्तार

बिहार के लखीसराय जिले में रविवार सुबह छापेमारी करने गई नगर थाना पुलिस की टीम पर ग्रामीणों के बीच मौजूद असामाजिक तत्वों ने हमला कर दिया। इस दौरान उपद्रवियों ने पुलिसकर्मियों पर जमकर पथराव किया और पुलिस के दो वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया।

 लखीसराय में पुलिस टीम पर हमला, SI का सिर फटा, चार पुलिसकर्मी घायल, कई गिरफ्तार

लखीसराय। बिहार के लखीसराय जिले में रविवार सुबह छापेमारी करने गई नगर थाना पुलिस की टीम पर ग्रामीणों के बीच मौजूद असामाजिक तत्वों ने हमला कर दिया। इस दौरान उपद्रवियों ने पुलिसकर्मियों पर जमकर पथराव किया और पुलिस के दो वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया। हमले में एक सब-इंस्पेक्टर (एसआई), एक महिला पुलिसकर्मी और दो अन्य सिपाही घायल हो गए। घायल पुलिसकर्मियों को अस्पताल ले जाकर प्राथमिक उपचार कराया गया। पुलिस ने मामले में कई लोगों को गिरफ्तार किया है।  

घटना बालगुदर गांव के सहनी टोला की है। पुलिस के मुताबिक, रविवार सुबह नगर थाना की पुलिस टीम को सूचना मिली थी कि गांव के काली स्थान के पास कुछ लोग नशे की हालत में हंगामा कर रहे हैं। वहां अवैध शराब का भंडारण होने के साथ जुआ खेलने की भी सूचना मिली थी।

इसके बाद पुलिस अधिकारियों को जानकारी देकर एक टीम छापेमारी के लिए गांव पहुंची। पुलिस टीम काली मंदिर से कुछ दूरी पहले वाहन छोड़कर पैदल आगे बढ़ी। इसी दौरान पुलिस को देखते ही वहां मौजूद लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया और 'मारो-मारो' का शोर मचाते हुए पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया। पुलिस ने दो लोगों को पकड़ भी लिया था, लेकिन उपद्रवियों ने उन्हें छुड़ा लिया। इसके बाद करीब 200 लोगों की भीड़ जुट गई और पुलिस टीम पर पथराव शुरू कर दिया। 

इस हमले में एसआई त्रिभुवन ठाकुर के सिर में चोट आई है। इसके अलावा एक महिला कांस्टेबल और दो अन्य पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं। पथराव में पुलिस के दो वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए। घटना के संबंध में एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस टीम सूचना का सत्यापन करने और कार्रवाई करने पहुंची थी। पुलिसकर्मियों ने लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन उपद्रवियों ने हमला जारी रखा।

उन्होंने आरोप लगाया कि हमला सुनियोजित तरीके से किया गया था। पुलिस अधिकारी के अनुसार, घटना के बाद कार्रवाई करते हुए कम से कम 12 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज के आधार पर भी हमले में शामिल लोगों की पहचान कर रही है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि मामले की जांच की जा रही है और घटना में शामिल किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। साथ ही, निर्दोष लोगों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जाएगी और शेष आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

सोर्स-आईएएनएस

Trending News

 लखीसराय में पुलिस टीम पर हमला, SI का सिर फटा, चार पुलिसकर्मी घायल, कई गिरफ्तार
लखीसराय में पुलिस टीम पर हमला, SI का सिर फटा, चार पुलिसकर्मी घायल, कई गिरफ्तार
Nov 08, 2026, 3:25:00 PM
'अखिलेश यादव आज कायरता की पराकाष्ठा पर' बीजेपी ने खोला कांग्रेस के घोटालों का कच्चा-चिट्ठा
'अखिलेश यादव आज कायरता की पराकाष्ठा पर' बीजेपी ने खोला कांग्रेस के घोटालों का कच्चा-चिट्ठा
Nov 08, 2026, 3:09:00 PM
CM सम्राट ने कहा- बिजली सब्सिडी छोड़ने के लिए सरकार एक दिसंबर से चलाएगी विशेष अभियान
CM सम्राट ने कहा- बिजली सब्सिडी छोड़ने के लिए सरकार एक दिसंबर से चलाएगी विशेष अभियान
Nov 08, 2026, 2:49:00 PM
डीएम ने महादलित टोले में बच्चों संग मनाई दीवाली, बांटी मिठाइयां और खिलौने
डीएम ने महादलित टोले में बच्चों संग मनाई दीवाली, बांटी मिठाइयां और खिलौने
Nov 08, 2026, 2:43:00 PM
मुख्यमंत्री ने महादिलत बस्ती में मनाई दीपावली, लोगों से मिलकर दी शुभकामनाएं भेंट किए उपाहार
मुख्यमंत्री ने महादिलत बस्ती में मनाई दीपावली, लोगों से मिलकर दी शुभकामनाएं भेंट किए उपाहार
Nov 08, 2026, 2:42:00 PM
'राम भक्तों के खून से सना है उनका डीएनए' अखिलेश यादव-सोनिया गांधी पर गिरिराज सिंह का विवादित बयान
'राम भक्तों के खून से सना है उनका डीएनए' अखिलेश यादव-सोनिया गांधी पर गिरिराज सिंह का विवादित बयान
Nov 08, 2026, 2:14:00 PM
बिहार पुलिस में 143 नए पदों के सृजन को मिली मंजूरी, EOU का होगा विस्तार
बिहार पुलिस में 143 नए पदों के सृजन को मिली मंजूरी, EOU का होगा विस्तार
Nov 08, 2026, 1:53:00 PM
मंत्री श्रवण कुमार ने कहा- लोक आस्था का महान पर्व है छठ
मंत्री श्रवण कुमार ने कहा- लोक आस्था का महान पर्व है छठ
Nov 08, 2026, 1:40:00 PM
अमेरिका में SBI का विस्तार, टेक्सास में खोली पहली एसबीआईसी बैंक शाखा
अमेरिका में SBI का विस्तार, टेक्सास में खोली पहली एसबीआईसी बैंक शाखा
Nov 08, 2026, 1:37:00 PM
दिवाली में अपने गृह नगर जाने की लगी होड़, चेन्नई से 3 दिन में रवाना हुए 15 लाख से ज्यादा यात्री
दिवाली में अपने गृह नगर जाने की लगी होड़, चेन्नई से 3 दिन में रवाना हुए 15 लाख से ज्यादा यात्री
Nov 08, 2026, 1:30:00 PM