अमेरिका में SBI का विस्तार, टेक्सास में खोली पहली एसबीआईसी बैंक शाखा

भारत के सबसे बड़े सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) ने अमेरिका में अपनी उपस्थिति का विस्तार करते हुए टेक्सास के नॉर्थ डलास स्थित फ्रिस्को में अपनी पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी एसबीआईसी बैंक की नई शाखा का उद्घाटन किया है।

अमेरिका में SBI का विस्तार, टेक्सास में खोली पहली एसबीआईसी बैंक शाखा

नई दिल्ली। भारत के सबसे बड़े सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) ने अमेरिका में अपनी उपस्थिति का विस्तार करते हुए टेक्सास के नॉर्थ डलास स्थित फ्रिस्को में अपनी पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी एसबीआईसी बैंक की नई शाखा का उद्घाटन किया है। बैंक के अनुसार, यह कैलिफोर्निया के बाहर एसबीआईसी बैंक की पहली शाखा है। 

इस नई शाखा का उद्घाटन एसबीआई के चेयरमैन चल्ला श्रीनिवासुलु शेट्टी ने किया। इसके साथ ही अमेरिका में एसबीआईसी बैंक की शाखाओं की संख्या बढ़कर सात से आठ हो गई है।

बैंक ने कहा कि यह विस्तार अमेरिका जैसे रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण बाजार में अपनी मौजूदगी मजबूत करने और डलास क्षेत्र में रहने वाले व्यक्तियों, पेशेवरों, उद्यमियों और व्यवसायों की बैंकिंग जरूरतों को पूरा करने के उद्देश्य से किया गया है।

नई शाखा व्यक्तिगत और व्यावसायिक बैंकिंग सेवाएं प्रदान करेगी। इनमें खुदरा जमा (रिटेल डिपॉजिट), वाणिज्यिक ऋण (कमर्शियल लेंडिंग), भारत तथा अन्य देशों को धन प्रेषण (रेमिटेंस) और अनिवासी भारतीयों (एनआरआई) के लिए विशेष बैंकिंग सेवाएं शामिल होंगी।

इस अवसर पर चल्ला श्रीनिवासुलु सेट्टी ने कहा, "टेक्सास शाखा का उद्घाटन एसबीआई की अंतरराष्ट्रीय विकास यात्रा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

उन्होंने आगे कहा कि कैलिफोर्निया से बाहर विस्तार बैंक की उस प्रतिबद्धता को दर्शाता है जिसके तहत वह प्रमुख वैश्विक बाजारों में अपनी उपस्थिति मजबूत करने, स्थानीय समुदायों और भारतीय प्रवासी समाज की सेवा करने तथा व्यक्तियों एवं कारोबारों की बैंकिंग आवश्यकताओं को बेहतर ढंग से पूरा करने के लिए प्रयासरत है।

उन्होंने यह भी कहा कि यह कदम भारत और अमेरिका के बीच वित्तीय तथा आर्थिक संबंधों को और मजबूत करने में एसबीआई की भूमिका को सुदृढ़ करेगा।

वर्तमान में एसबीआईसी बैंक की आठ शाखाओं के अलावा एसबीआई अमेरिका में न्यूयॉर्क, शिकागो और लॉस एंजिलिस में अपनी प्रत्यक्ष शाखाएं संचालित करता है। इसके साथ ही वॉशिंगटन डीसी में बैंक का एक प्रतिनिधि कार्यालय भी है।

वैश्विक स्तर पर एसबीआई का नेटवर्क 29 देशों में फैले 245 विदेशी केंद्रों तक पहुंच चुका है। इनमें शाखाएं, उप-कार्यालय, प्रतिनिधि कार्यालय, विदेशी बैंकिंग सहायक कंपनियां और संयुक्त उद्यम शामिल हैं। बैंक की अंतरराष्ट्रीय गतिविधियों को 56 देशों में 222 बैंकों के साथ स्थापित संवाददाता बैंकिंग संबंधों का भी समर्थन प्राप्त है।

डिजिटल बैंकिंग क्षेत्र में भी एसबीआई अपनी पहुंच बढ़ा रहा है। बैंक का योनो ग्लोबल प्लेटफॉर्म फिलहाल 14 विदेशी कार्यालयों और सहायक इकाइयों में उपलब्ध है।

बैंक के अनुसार, 30 सितंबर को समाप्त तिमाही में विदेशी कारोबार में भी मजबूत वृद्धि दर्ज की गई। एसबीआई की विदेशी ऋण पोर्टफोलियो सालाना आधार पर 22.86 प्रतिशत बढ़कर 8.31 लाख करोड़ रुपए हो गई, जबकि विदेशी कार्यालयों के माध्यम से जुटाई गई जमा राशि 22.61 प्रतिशत बढ़कर 2.83 लाख करोड़ रुपए तक पहुंच गई।

सोर्स-आईएएनएस


Trending News

बिहार पुलिस में 143 नए पदों के सृजन को मिली मंजूरी, EOU का होगा विस्तार
बिहार पुलिस में 143 नए पदों के सृजन को मिली मंजूरी, EOU का होगा विस्तार
Nov 08, 2026, 1:53:00 PM
मंत्री श्रवण कुमार ने कहा- लोक आस्था का महान पर्व है छठ
मंत्री श्रवण कुमार ने कहा- लोक आस्था का महान पर्व है छठ
Nov 08, 2026, 1:40:00 PM
अमेरिका में SBI का विस्तार, टेक्सास में खोली पहली एसबीआईसी बैंक शाखा
अमेरिका में SBI का विस्तार, टेक्सास में खोली पहली एसबीआईसी बैंक शाखा
Nov 08, 2026, 1:37:00 PM
दिवाली में अपने गृह नगर जाने की लगी होड़, चेन्नई से 3 दिन में रवाना हुए 15 लाख से ज्यादा यात्री
दिवाली में अपने गृह नगर जाने की लगी होड़, चेन्नई से 3 दिन में रवाना हुए 15 लाख से ज्यादा यात्री
Nov 08, 2026, 1:30:00 PM
 जपला सीमेंट फैक्ट्री की 81.04 एकड़ जमीन ₹35.05 करोड़ में नीलाम
जपला सीमेंट फैक्ट्री की 81.04 एकड़ जमीन ₹35.05 करोड़ में नीलाम
Nov 08, 2026, 1:15:00 PM
PM मोदी ने बस्तर में जवानों के साथ मनाई दिवाली, कहा- नक्सलवाद के खिलाफ दशकों पुरानी लड़ाई जीत चुका है देश
PM मोदी ने बस्तर में जवानों के साथ मनाई दिवाली, कहा- नक्सलवाद के खिलाफ दशकों पुरानी लड़ाई जीत चुका है देश
Nov 08, 2026, 1:10:00 PM
बेटी की शादी में जुट गए हैं अनंत सिंह, PM, नीतीश व लालू समेत कई नेताओं को देंगे निमंत्रण
बेटी की शादी में जुट गए हैं अनंत सिंह, PM, नीतीश व लालू समेत कई नेताओं को देंगे निमंत्रण
Nov 08, 2026, 1:03:00 PM
किसकी बदलेगी किस्मत, किसका होगा नुकसान, साप्ताहिक राशिफल 9 नवंबर से 15 नवंबर 2026 तक
किसकी बदलेगी किस्मत, किसका होगा नुकसान, साप्ताहिक राशिफल 9 नवंबर से 15 नवंबर 2026 तक
Nov 08, 2026, 12:47:00 PM
दीपावली पर 35 जरूरतमंद मरीजों की आंखों में लौटी रोशनी, पवन हंस आंख अस्पताल और लायंस क्लब की अनूठी पहल
दीपावली पर 35 जरूरतमंद मरीजों की आंखों में लौटी रोशनी, पवन हंस आंख अस्पताल और लायंस क्लब की अनूठी पहल
Nov 08, 2026, 12:20:00 PM
CM योगी ने कहा- अब अयोध्या पर किसी 'मंथरा' और 'मारीच' की नहीं पड़ने दी जाएगी कुदृष्टि
CM योगी ने कहा- अब अयोध्या पर किसी 'मंथरा' और 'मारीच' की नहीं पड़ने दी जाएगी कुदृष्टि
Nov 08, 2026, 12:11:00 PM