CM योगी ने कहा- अब अयोध्या पर किसी 'मंथरा' और 'मारीच' की नहीं पड़ने दी जाएगी कुदृष्टि

रामनगरी अयोध्या में भव्य और ऐतिहासिक दीपोत्सव के अगले दिन, दीपावली के पावन पर्व पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रामघाट हॉल्ट के निकट निषाद बस्ती पहुंचकर समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों के साथ खुशियां बांटीं।

CM योगी ने कहा- अब अयोध्या पर किसी 'मंथरा' और 'मारीच' की नहीं पड़ने दी जाएगी कुदृष्टि

अयोध्या : रामनगरी अयोध्या में भव्य और ऐतिहासिक दीपोत्सव के अगले दिन, दीपावली के पावन पर्व पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रामघाट हॉल्ट के निकट निषाद बस्ती पहुंचकर समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों के साथ खुशियां बांटीं। रविवार को आयोजित इस विशेष 'दीपावली मिलन कार्यक्रम' में मुख्यमंत्री ने दलित परिवारों, सफाईकर्मियों, नाविकों (मांझी समाज) और उत्कृष्ट कार्य करने वाले पार्षदों को अपने हाथों से दीपावली के उपहार और मिठाइयां भेंट कीं।

CM योगी ने अयोध्या की सुरक्षा और मर्यादा को लेकर एक बेहद कड़ा और स्पष्ट संदेश भी दिया

इस दौरान उन्होंने दीपोत्सव को सफल बनाने और अवधपुरी को स्वच्छ रखने में इन सभी के अमूल्य योगदान को स्वर्णाक्षरों में दर्ज होने योग्य बताया। इसी आत्मीय आयोजन के मंच से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या की सुरक्षा और मर्यादा को लेकर एक बेहद कड़ा और स्पष्ट संदेश भी दिया। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि हमें यह संकल्प लेना होगा कि आने वाले समय में हमारी अयोध्या के वैभव पर किसी 'मंथरा' या 'मारीच' की कुदृष्टि न पड़े। अयोध्या को फिर से बदनाम करने और यहां के वैभव को लूटने की कोई भी कुचेष्टा अब सफल नहीं होने दी जाएगी। अब अयोध्या में रामभक्तों पर गोलियां नहीं चलेंगी। अब यहां 'जय श्रीराम' बोलने पर कोई लाठी-डंडा नहीं चला सकता और न ही पंचकोसी, 14 कोसी या 84 कोसी परिक्रमा पर कोई प्रतिबंध लगा पाएगा।

कल दीपोत्सव में 30 लाख से अधिक दीपक प्रज्वलित हुए - मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने अयोध्या के सफाईकर्मियों की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए कहा कि कल दीपोत्सव में 30 लाख से अधिक दीपक प्रज्वलित हुए। देश-दुनिया के लाखों श्रद्धालु देर रात तक अयोध्या की सड़कों और घाटों पर उमड़ते रहे। लेकिन आज सुबह जब मैं निकला, तो यह देखकर आश्चर्यचकित रह गया कि सभी घाट और सड़कें पूरी तरह स्वच्छ थीं। कहीं कोई गंदगी या अव्यवस्था नहीं थी। इस अद्भुत कार्य और समर्पण के लिए मैं अयोध्या के सभी सफाईकर्मियों का हृदय से अभिनंदन करता हूं। सरयू घाट पर नाविकों के योगदान को सराहते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि जब हम सरयू जी की महाआरती कर रहे थे, तब हमारे नाविक बड़ी मुस्तैदी के साथ कार्य कर रहे थे। हर पर्व, अमावस्या और पूर्णिमा पर लाखों श्रद्धालु सरयू में स्नान करते हैं। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और आस्था को संरक्षित करने में हमारे नाविकों, मांझियों और निषादों का जो मजबूत योगदान होता है, वह अत्यंत अभिनंदनीय है।

मुख्यमंत्री ने कहा- जिस प्रकार भगवान श्रीराम ने निषादराज, माता शबरी, वानर व भालुओं को साथ लेकर राक्षसों के खिलाफ मोर्चाबंदी की थी

त्रेतायुग का स्मरण कराते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि जिस प्रकार भगवान श्रीराम ने निषादराज, माता शबरी, वानर और भालुओं को साथ लेकर राक्षसों के खिलाफ मोर्चाबंदी की थी, उसी प्रकार आज की इस 'नई अयोध्या' के निर्माण में हर वर्ग का योगदान है। उन्होंने कहा कि आज की अयोध्या साक्षात त्रेतायुग का स्मरण करा रही है। आने वाली पीढ़ियां आपके प्रति कृतज्ञ रहेंगी कि जब नई अयोध्या बन रही थी, तब हमारे पूर्वजों ने भी अपना अमूल्य योगदान दिया था।

सोर्स-आईएएनएस

Trending News

दीपावली पर 35 जरूरतमंद मरीजों की आंखों में लौटी रोशनी, पवन हंस आंख अस्पताल और लायंस क्लब की अनूठी पहल
दीपावली पर 35 जरूरतमंद मरीजों की आंखों में लौटी रोशनी, पवन हंस आंख अस्पताल और लायंस क्लब की अनूठी पहल
Nov 08, 2026, 12:20:00 PM
CM योगी ने कहा- अब अयोध्या पर किसी 'मंथरा' और 'मारीच' की नहीं पड़ने दी जाएगी कुदृष्टि
CM योगी ने कहा- अब अयोध्या पर किसी 'मंथरा' और 'मारीच' की नहीं पड़ने दी जाएगी कुदृष्टि
Nov 08, 2026, 12:11:00 PM
 टीवी से लेकर बड़े पर्दे तक, रणबीर कपूर-साई पल्लवी समेत इन कलाकारों ने निभाया राम-सीता का किरदार
टीवी से लेकर बड़े पर्दे तक, रणबीर कपूर-साई पल्लवी समेत इन कलाकारों ने निभाया राम-सीता का किरदार
Nov 08, 2026, 11:59:00 AM
पीएम मोदी-रक्षा मंत्री-गृह मंत्री और राहुल-प्रियंका गांधी समेत तमाम नेताओं ने दी दीपावली की शुभकामनाएं
पीएम मोदी-रक्षा मंत्री-गृह मंत्री और राहुल-प्रियंका गांधी समेत तमाम नेताओं ने दी दीपावली की शुभकामनाएं
Nov 08, 2026, 11:38:00 AM
चावड़ी बाजार बिल्डिंग हादसा : मलबे से एक और शव बरामद, बिहार के दरभंगा का रहने वाला है मृतक
चावड़ी बाजार बिल्डिंग हादसा : मलबे से एक और शव बरामद, बिहार के दरभंगा का रहने वाला है मृतक
Nov 08, 2026, 11:29:00 AM
मोतिहारी और पटना में खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच, 3.62 लाख रुपये से अधिक के खाद्य पदार्थ जब्त, नोटिस भी...
मोतिहारी और पटना में खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच, 3.62 लाख रुपये से अधिक के खाद्य पदार्थ जब्त, नोटिस भी...
Nov 08, 2026, 11:08:00 AM
बिहार विधान परिषद में रिश्वत देकर नौकरी पाने वाले 43 कर्मियों की नौकरी पर लटकी तलवार!
बिहार विधान परिषद में रिश्वत देकर नौकरी पाने वाले 43 कर्मियों की नौकरी पर लटकी तलवार!
Nov 08, 2026, 10:59:00 AM
दीवाली पर भारत-पाकिस्तान महामुकाबला, टॉस जीत टीम इंडिया ने चुनी बल्लेबाजी
दीवाली पर भारत-पाकिस्तान महामुकाबला, टॉस जीत टीम इंडिया ने चुनी बल्लेबाजी
Nov 08, 2026, 10:40:00 AM
आडवाणी के जन्मदिन पर भावुक हुए PM मोदी, कहा- 'घर वापसी जैसा था 1991 में गांधीनगर से चुनाव लड़ना'
आडवाणी के जन्मदिन पर भावुक हुए PM मोदी, कहा- 'घर वापसी जैसा था 1991 में गांधीनगर से चुनाव लड़ना'
Nov 08, 2026, 10:21:00 AM
दीपावली और छठ को लेकर विद्युत विभाग ने की विशेष तैयारी
दीपावली और छठ को लेकर विद्युत विभाग ने की विशेष तैयारी
Nov 08, 2026, 10:12:00 AM