दीवाली पर भारत-पाकिस्तान महामुकाबला, टॉस जीत टीम इंडिया ने चुनी बल्लेबाजी

एसीसी पुरुष अंडर-19 एशिया कप 2026 के मुकाबले में भारतीय टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। अल अमरात क्रिकेट ग्राउंड ग्राउंड भारतीय टीम का इरादा पाकिस्तान के खिलाफ बड़ी जीत हासिल करने का होगा।

दीवाली पर भारत-पाकिस्तान महामुकाबला, टॉस जीत टीम इंडिया ने चुनी बल्लेबाजी

अल अमरात। एसीसी पुरुष अंडर-19 एशिया कप 2026 के मुकाबले में भारतीय टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। अल अमरात क्रिकेट ग्राउंड ग्राउंड भारतीय टीम का इरादा पाकिस्तान के खिलाफ बड़ी जीत हासिल करने का होगा। 

भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबले हमेशा से रोमांचक होते रहे हैं, चाहे वो किसी भी स्तर के हों। दीपावली के अवसर पर हो रहे इस मुकाबले के भी रोमांचक होने की पूरी उम्मीद है। इस मैच में भी भारत की बल्लेबाजी और पाकिस्तान की गेंदबाजी के बीच कड़े मुकाबले की संभावना है। 

दोनों टीमें 30 मैचों में एक-दूसरे से भिड़ी हैं, जिसमें भारत ने 17 जीते हैं, पाकिस्तान ने 12 जीते हैं और 1 मैच बेनतीजा रहा है। 2021 के बाद से, भारत 6 मैचों में दो बार जीता है, इसलिए इस मुकाबले में टीम इंडिया जीत हासिल करने और फैंस को रोमांचित करने के इरादे से उतरेगी।

भारत और पाकिस्तान दोनों ही टीमें ग्रुप ए का हिस्सा हैं। भारतीय टीम ने अपना पहला मैच नेपाल के खिलाफ खेला था और 10 विकेट से जीत हासिल की थी। भारतीय टीम का यह दूसरा मैच है। पाकिस्तान ने भी टूर्नामेंट का अपना मैच यूएई के खिलाफ खेला था और 9 विकेट से जीता था। भारत के खिलाफ मुकाबला भी पाकिस्तान का टूर्नामेंट का दूसरा मुकाबला है। 

वहीं, ग्रुप बी की 4 टीमें अफगानिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश और मलेशिया हैं। ग्रुप बी में अफगानिस्तान 2 मैचों में 2 जीत के साथ पहले स्थान पर है। श्रीलंका 2 मैचों में 1 जीत के साथ दूसरे स्थान पर है। बांग्लादेश 2 मैचों में 1 जीत के साथ तीसरे स्थान पर है और मलेशिया 2 मैचों में बिना कोई जीत के चौथे स्थान पर है।  

टूर्नामेंट 5 नवंबर से 14 नवंबर तक खेला जाना है। इसके अंतर्गत कुल 15 मुकाबले खेले जाने हैं। टूर्नामेंट वनडे फॉर्मेट में खेला जा रहा है। 

सोर्स-आईएएनएस

Trending News

दीवाली पर भारत-पाकिस्तान महामुकाबला, टॉस जीत टीम इंडिया ने चुनी बल्लेबाजी
दीवाली पर भारत-पाकिस्तान महामुकाबला, टॉस जीत टीम इंडिया ने चुनी बल्लेबाजी
Nov 08, 2026, 10:40:00 AM
आडवाणी के जन्मदिन पर भावुक हुए PM मोदी, कहा-'घर वापसी जैसा था 1991 में गांधीनगर से चुनाव लड़ना'
आडवाणी के जन्मदिन पर भावुक हुए PM मोदी, कहा-'घर वापसी जैसा था 1991 में गांधीनगर से चुनाव लड़ना'
Nov 08, 2026, 10:21:00 AM
दीपावली और छठ को लेकर विद्युत विभाग ने की विशेष तैयारी
दीपावली और छठ को लेकर विद्युत विभाग ने की विशेष तैयारी
Nov 08, 2026, 10:12:00 AM
शिल्पा ने मिथुन को बताया सबसे नेक दिल इंसान, कहा- '2 दशक बाद भी कुछ नहीं बदला'
शिल्पा ने मिथुन को बताया सबसे नेक दिल इंसान, कहा- '2 दशक बाद भी कुछ नहीं बदला'
Nov 08, 2026, 10:05:00 AM
दिवाली पर भी खुलेगा बाजार, NSE-BSE में एक घंटे के विशेष सत्र में होगी मुहूर्त ट्रेडिंग
दिवाली पर भी खुलेगा बाजार, NSE-BSE में एक घंटे के विशेष सत्र में होगी मुहूर्त ट्रेडिंग
Nov 08, 2026, 9:55:00 AM
IPL 2027 : पंजाब किंग्स में शामिल होंगे हार्दिक, MI का हिस्सा होंगे अर्शदीप
IPL 2027 : पंजाब किंग्स में शामिल होंगे हार्दिक, MI का हिस्सा होंगे अर्शदीप
Nov 08, 2026, 9:49:00 AM
PM मोदी ने आडवाणी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं, कहा- 'आपने मेरा हाथ थामकर राजनीति की बारीकियां सिखाईं'
PM मोदी ने आडवाणी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं, कहा- 'आपने मेरा हाथ थामकर राजनीति की बारीकियां सिखाईं'
Nov 08, 2026, 9:32:00 AM
IRGC का दावा, हॉर्मुज स्ट्रेट में 2 टैंकर बारूदी सुरंगों से क्षतिग्रस्त
IRGC का दावा, हॉर्मुज स्ट्रेट में 2 टैंकर बारूदी सुरंगों से क्षतिग्रस्त
Nov 08, 2026, 9:22:00 AM
अनियंत्रित हाईवा की टक्कर से गाय व बछड़े की मौत, मामले की जांच में जुटी पुलिस
अनियंत्रित हाईवा की टक्कर से गाय व बछड़े की मौत, मामले की जांच में जुटी पुलिस
Nov 08, 2026, 9:11:00 AM
त्योहारों के मद्देनजर मेदिनीनगर सदर थाना की बड़ी कार्रवाई, बिस्फोटा चौक पर सघन वाहन जांच
त्योहारों के मद्देनजर मेदिनीनगर सदर थाना की बड़ी कार्रवाई, बिस्फोटा चौक पर सघन वाहन जांच
Nov 08, 2026, 9:06:00 AM