दिवाली पर भी खुलेगा बाजार, NSE-BSE में एक घंटे के विशेष सत्र में होगी मुहूर्त ट्रेडिंग

दिवाली के अवसर पर आज भारतीय शेयर बाजार में पारंपरिक मुहूर्त ट्रेडिंग का आयोजन किया जाएगा। ऐसे में रविवार को भी नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर एक घंटे के एक विशेष सत्र में कारोबारी होगा।

दिवाली पर भी खुलेगा बाजार, NSE-BSE में एक घंटे के विशेष सत्र में होगी मुहूर्त ट्रेडिंग

मुंबई : दिवाली के अवसर पर आज भारतीय शेयर बाजार में पारंपरिक मुहूर्त ट्रेडिंग का आयोजन किया जाएगा। ऐसे में रविवार को भी नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर एक घंटे के एक विशेष सत्र में कारोबारी होगा। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, मुहूर्त ट्रेडिंग दोपहर 2:20 बजे से 3:30 बजे तक होगी। हालांकि, आठ नवंबर नियमित रूप से साप्ताहिक अवकाश का दिन है, लेकिन दिवाली लक्ष्मी पूजन के अवसर पर विशेष ट्रेडिंग सत्र आयोजित करने की परंपरा को जारी रखा जाएगा।

शेयर बाजार में मुहूर्त ट्रेडिंग को बेहद शुभ माना जाता है

आपको बता दें कि शेयर बाजार में मुहूर्त ट्रेडिंग को बेहद शुभ माना जाता है। यह केवल एक विशेष कारोबारी सत्र नहीं, बल्कि हिंदू नववर्ष की शुरुआत का प्रतीक भी है। इसी कारण बड़ी संख्या में निवेशक इस दौरान सांकेतिक तौर पर शेयर खरीदते हैं और नए निवेश की शुरुआत करते हैं। मान्यता है कि लक्ष्मी पूजन के दिन किया गया निवेश आने वाले वर्ष में समृद्धि और शुभ फल प्रदान करता है।

एक्सचेंजों द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार, प्री-ओपनिंग सत्र दोपहर 2:05 बजे से 2:20 बजे तक चलेगा

एक्सचेंजों द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार, प्री-ओपनिंग सत्र दोपहर 2:05 बजे से 2:20 बजे तक चलेगा। ब्लॉक डील विंडो 1:50 बजे से 2:05 बजे तक खुली रहेगी। नियमित मुहूर्त ट्रेडिंग सत्र 2:20 बजे से 3:30 बजे तक होगा। इसके बाद क्लोजिंग सेशन और पोस्ट-क्लोजिंग सेशन निर्धारित समयानुसार संचालित किए जाएंगे। बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि मुहूर्त ट्रेडिंग का महत्व केवल धार्मिक और पारंपरिक नहीं है, बल्कि यह निवेशकों के मनोबल और बाजार की सकारात्मक भावना से भी जुड़ा हुआ है। कई दीर्घकालिक निवेशक इस दौरान अपने पोर्टफोलियो में नए शेयर जोड़ते हैं, जबकि कुछ निवेशक केवल शुभ शुरुआत के लिए सांकेतिक खरीदारी करते हैं।

नवंबर 2026 में मुहूर्त ट्रेडिंग के अलावा शेयर बाजार कई अन्य अवसरों पर भी बंद रहेगा

नवंबर 2026 में मुहूर्त ट्रेडिंग के अलावा शेयर बाजार कई अन्य अवसरों पर भी बंद रहेगा। दिवाली-बलिप्रतिपदा के अवसर पर 10 नवंबर को बाजार में अवकाश रहेगा। इसके अलावा 24 नवंबर को गुरु नानक देव प्रकाश पर्व के चलते भी बाजार बंद रहेगा। नियमित शनिवार और रविवार के अवकाश अलग रहेंगे। विशेषज्ञों का कहना है कि मुहूर्त ट्रेडिंग में निवेश का निर्णय केवल शुभ मुहूर्त को ध्यान में रखकर नहीं, बल्कि कंपनी के मूलभूत प्रदर्शन, दीर्घकालिक संभावनाओं और निवेश लक्ष्य के आधार पर किया जाना चाहिए। हालांकि भारतीय शेयर बाजार में यह परंपरा दशकों पुरानी है और निवेशकों के बीच आज भी उतनी ही लोकप्रिय बनी हुई है।

सोर्स-आईएएनएस

Trending News

शिल्पा ने मिथुन को बताया सबसे नेक दिल इंसान, कहा- '2 दशक बाद भी कुछ नहीं बदला'
शिल्पा ने मिथुन को बताया सबसे नेक दिल इंसान, कहा- '2 दशक बाद भी कुछ नहीं बदला'
Nov 08, 2026, 10:05:00 AM
दिवाली पर भी खुलेगा बाजार, NSE-BSE में एक घंटे के विशेष सत्र में होगी मुहूर्त ट्रेडिंग
दिवाली पर भी खुलेगा बाजार, NSE-BSE में एक घंटे के विशेष सत्र में होगी मुहूर्त ट्रेडिंग
Nov 08, 2026, 9:55:00 AM
IPL 2027 : पंजाब किंग्स में शामिल होंगे हार्दिक, MI का हिस्सा होंगे अर्शदीप
IPL 2027 : पंजाब किंग्स में शामिल होंगे हार्दिक, MI का हिस्सा होंगे अर्शदीप
Nov 08, 2026, 9:49:00 AM
PM मोदी ने आडवाणी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं, कहा- 'आपने मेरा हाथ थामकर राजनीति की बारीकियां सिखाईं'
PM मोदी ने आडवाणी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं, कहा- 'आपने मेरा हाथ थामकर राजनीति की बारीकियां सिखाईं'
Nov 08, 2026, 9:32:00 AM
IRGC का दावा, हॉर्मुज स्ट्रेट में 2 टैंकर बारूदी सुरंगों से क्षतिग्रस्त
IRGC का दावा, हॉर्मुज स्ट्रेट में 2 टैंकर बारूदी सुरंगों से क्षतिग्रस्त
Nov 08, 2026, 9:22:00 AM
अनियंत्रित हाईवा की टक्कर से गाय व बछड़े की मौत, मामले की जांच में जुटी पुलिस
अनियंत्रित हाईवा की टक्कर से गाय व बछड़े की मौत, मामले की जांच में जुटी पुलिस
Nov 08, 2026, 9:11:00 AM
त्योहारों के मद्देनजर मेदिनीनगर सदर थाना की बड़ी कार्रवाई, बिस्फोटा चौक पर सघन वाहन जांच
त्योहारों के मद्देनजर मेदिनीनगर सदर थाना की बड़ी कार्रवाई, बिस्फोटा चौक पर सघन वाहन जांच
Nov 08, 2026, 9:06:00 AM
सोनारी सबुज संघ की 61वीं काली पूजा धूमधाम से संपन्न, सांसद व विधायक रहे मौजूद
सोनारी सबुज संघ की 61वीं काली पूजा धूमधाम से संपन्न, सांसद व विधायक रहे मौजूद
Nov 08, 2026, 8:55:00 AM
लूट और ठगी की बड़ी साजिश का खुलासा, हथियार के साथ पांच गिरफ्तार
लूट और ठगी की बड़ी साजिश का खुलासा, हथियार के साथ पांच गिरफ्तार
Nov 07, 2026, 7:48:00 PM
मुंगेर में 11 लाख 11 हजार 111 दीपों से जगमगाया गंगा तट, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भव्य दीपोत्सव का किया शुभारंभ
मुंगेर में 11 लाख 11 हजार 111 दीपों से जगमगाया गंगा तट, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भव्य दीपोत्सव का किया शुभारंभ
Nov 07, 2026, 7:21:00 PM