PM मोदी ने आडवाणी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं, कहा- 'आपने मेरा हाथ थामकर राजनीति की बारीकियां सिखाईं'

भारतीय जनता पार्टी (BJP) के वरिष्ठ नेता व भारत रत्न लालकृष्ण आडवाणी रविवार को 99 वर्ष के हो गए हैं। जन्मदिन के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनको शुभकामनाएं दी हैं।

PM मोदी ने आडवाणी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं, कहा- 'आपने मेरा हाथ थामकर राजनीति की बारीकियां सिखाईं'

नई दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी (BJP) के वरिष्ठ नेता व भारत रत्न लालकृष्ण आडवाणी रविवार को 99 वर्ष के हो गए हैं। जन्मदिन के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनको शुभकामनाएं दी हैं। प्रधानमंत्री ने लेख के माध्यम से उनके योगदान को हाईलाइट किया है। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि आज यानी आठ नवंबर, एक अहम दिन है। एलके आडवाणी 100वें वर्ष में प्रवेश कर रहे हैं। इस खास मौके पर उन्हें मेरी शुभकामनाएं। मैंने एक आर्टिकल लिखा है, जिसमें मैंने भारत के लिए उनके हमेशा याद रहने वाले योगदान को हाइलाइट किया है।

मैंने उनके सफर को याद किया है, चाहे वह बंटवारे के डर का सामना करना हो और नए सिरे से जिंदगी बनाना हो - PM मोदी

पीएम नरेंद्र मोदी ने आगे लिखा कि मैंने उनके सफर को याद किया है, चाहे वह बंटवारे के डर का सामना करना हो और नए सिरे से जिंदगी बनाना हो, जनसंघ को मजबूत करना और भाजपा बनाना हो, इमरजेंसी के दौरान डेमोक्रेसी के लिए खड़े होना हो, सोमनाथ से अयोध्या तक रथ यात्रा को लीड करना हो या सरकार में देश की सेवा करना हो। लालकृष्ण आडवाणी के दूसरे पहलुओं के बारे में भी लिखा है कि बहुत अधिक पढ़ने वाले व्यक्ति, कल्चर और सिनेमा के लिए उनका प्यार, बहुत अधिक लिखने वाले व्यक्ति और भी बहुत कुछ।

मोदी ने लिखा- आज 8 नवंबर को लालकृष्ण आडवाणी अपने जीवन के 100वें वर्ष में प्रवेश कर रहे हैं

प्रधानमंत्री मोदी ने आर्टिकल में लिखा कि आज आठ नवंबर को लालकृष्ण आडवाणी अपने जीवन के 100वें वर्ष में प्रवेश कर रहे हैं। यह कितना सुखद संयोग है कि आज ही दीपावली का पावन पर्व भी है। प्रभु श्रीराम और दीपों के इस उत्सव के साथ उनके जीवन का इतना महत्वपूर्ण पड़ाव जुड़ना, इस अवसर को और भी यादगार बनाता है। इस संयोग को एक और बात विशेष बनाती है। इसी वर्ष हम जनसंघ की स्थापना के 75 वर्ष, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के 100 वर्ष और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती भी मना रहे हैं। पीएम ने आर्टिकल में लिखा कि आज का यह अवसर मेरे लिए व्यक्तिगत रूप से बहुत भावुक कर देने वाला है। मैं स्वयं को सौभाग्यशाली मानता हूं कि मुझे हमेशा उनका स्नेह, सान्निध्य और मार्गदर्शन मिलता रहा है। आज उनके साथ बिताए हुए अनगिनत पल, उनसे जुड़ी कितनी ही स्मृतियां मन में उमड़ रही हैं।

सार्वजनिक जीवन में काम करते हुए कई दशक पहले मुझे उनके संपर्क में आने का अवसर मिला था - पीएम मोदी

प्रधानमंत्री ने आर्टिकल में आगे लिखा कि सार्वजनिक जीवन में काम करते हुए कई दशक पहले मुझे उनके संपर्क में आने का अवसर मिला था। धीरे-धीरे हमारा यह संबंध इतना आत्मीय हो गया कि वे मेरे लिए अभिभावक की तरह बन गए। उन्होंने मेरा हाथ थामकर मुझे राजनीति की बारीकियां सिखाईं, कदम-कदम पर मेरा मार्गदर्शन किया। जीवन में जब भी कोई कठिन परिस्थिति आई, उनका अनुभव और उनकी सीख मेरे लिए संबल बने। उनकी वैचारिक स्पष्टता, उनका आत्मविश्वास और अपने सिद्धांतों के प्रति उनकी अटूट निष्ठा ने मुझे हमेशा प्रेरित किया। आज भी जब मैं उनसे मिलने जाता हूं, तो उनके साथ बिताया हुआ समय मुझे नई ऊर्जा और नई प्रेरणा से भर देता है। आज इस अवसर पर उनके लिए मन में एक ही भाव उमड़ रहा है... 'जीवेत शरदः शतं, पश्येम शरदः शतं, शृणुयाम शरदः शतं'।

सोर्स-आईएएनएस

Trending News

PM मोदी ने आडवाणी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं, कहा- 'आपने मेरा हाथ थामकर राजनीति की बारीकियां सिखाईं'
PM मोदी ने आडवाणी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं, कहा- 'आपने मेरा हाथ थामकर राजनीति की बारीकियां सिखाईं'
Nov 08, 2026, 9:32:00 AM
IRGC का दावा, हॉर्मुज स्ट्रेट में 2 टैंकर बारूदी सुरंगों से क्षतिग्रस्त
IRGC का दावा, हॉर्मुज स्ट्रेट में 2 टैंकर बारूदी सुरंगों से क्षतिग्रस्त
Nov 08, 2026, 9:22:00 AM
अनियंत्रित हाईवा की टक्कर से गाय व बछड़े की मौत, मामले की जांच में जुटी पुलिस
अनियंत्रित हाईवा की टक्कर से गाय व बछड़े की मौत, मामले की जांच में जुटी पुलिस
Nov 08, 2026, 9:11:00 AM
त्योहारों के मद्देनजर मेदिनीनगर सदर थाना की बड़ी कार्रवाई, बिस्फोटा चौक पर सघन वाहन जांच
त्योहारों के मद्देनजर मेदिनीनगर सदर थाना की बड़ी कार्रवाई, बिस्फोटा चौक पर सघन वाहन जांच
Nov 08, 2026, 9:06:00 AM
सोनारी सबुज संघ की 61वीं काली पूजा धूमधाम से संपन्न, सांसद व विधायक रहे मौजूद
सोनारी सबुज संघ की 61वीं काली पूजा धूमधाम से संपन्न, सांसद व विधायक रहे मौजूद
Nov 08, 2026, 8:55:00 AM
लूट और ठगी की बड़ी साजिश का खुलासा, हथियार के साथ पांच गिरफ्तार
लूट और ठगी की बड़ी साजिश का खुलासा, हथियार के साथ पांच गिरफ्तार
Nov 07, 2026, 7:48:00 PM
मुंगेर में 11 लाख 11 हजार 111 दीपों से जगमगाया गंगा तट, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भव्य दीपोत्सव का किया शुभारंभ
मुंगेर में 11 लाख 11 हजार 111 दीपों से जगमगाया गंगा तट, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भव्य दीपोत्सव का किया शुभारंभ
Nov 07, 2026, 7:21:00 PM
निशा भगत की मौत के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जिम्मेदार, माफिया चला रहे सरकार: बाबूलाल मरांडी
निशा भगत की मौत के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जिम्मेदार, माफिया चला रहे सरकार: बाबूलाल मरांडी
Nov 07, 2026, 7:06:00 PM
दिवाली और छठ को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसपी ने शेखपुरा जंक्शन और बस स्टैंड का किया निरीक्षण
दिवाली और छठ को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसपी ने शेखपुरा जंक्शन और बस स्टैंड का किया निरीक्षण
Nov 07, 2026, 6:46:00 PM
वीर जवानों के साथ PM मनाएंगे दीवाली, पीएम मोदी का वीडियो आया सामने
वीर जवानों के साथ PM मनाएंगे दीवाली, पीएम मोदी का वीडियो आया सामने
Nov 07, 2026, 6:31:00 PM