दिवाली और छठ को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसपी ने शेखपुरा जंक्शन और बस स्टैंड का किया निरीक्षण

शेखपुरा:- दिवाली एवं छठ पूजा के मद्देनजर जिले में विधि-व्यवस्था बनाए रखने और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने को लेकर डीएम शेखर आनंद एवं एसपी हिमांशु ने जिले के वरीय पदाधिकारियों के साथ शेखपुरा जंक्शन तथा बस स्टैंड का निरीक्षण किया।

दिवाली और छठ को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसपी ने शेखपुरा जंक्शन और बस स्टैंड का किया निरीक्षण

शेखपुरा:- दिवाली एवं छठ पूजा के मद्देनजर जिले में विधि-व्यवस्था बनाए रखने और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। इसी क्रम में जिला पदाधिकारी शेखर आनंद एवं पुलिस अधीक्षक हिमांशु ने जिले के अन्य वरीय पदाधिकारियों और पुलिस कर्मियों के साथ शेखपुरा जंक्शन रेलवे स्टेशन तथा बस स्टैंड का निरीक्षण किया। 

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने स्टेशन और बस स्टैंड पर यात्रियों की आवाजाही, सुरक्षा व्यवस्था एवं भीड़ नियंत्रण को लेकर आवश्यक जानकारी ली। साथ ही छठ पूजा के अवसर पर दूसरे प्रदेशों से अपने घर लौटने वाले यात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसे लेकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। 

इस दौरान जिला पदाधिकारी शेखर आनंद ने कहा कि छठ पूजा को लेकर बड़ी संख्या में लोग दूसरे प्रदेशों से अपने घर लौटते हैं। ऐसे में यात्रियों की सुविधा, सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन को ध्यान में रखते हुए शेखपुरा जंक्शन और बस स्टैंड का निरीक्षण किया गया है। प्रशासन का उद्देश्य है कि पर्व के दौरान यात्रियों को किसी तरह की परेशानी नहीं हो तथा जिले में शांति और विधि-व्यवस्था बनी रहे।

शेखपुरा से रविशंकर कुमार की रिपोर्ट 

Trending News

लूट और ठगी की बड़ी साजिश का खुलासा, हथियार के साथ पांच गिरफ्तार
लूट और ठगी की बड़ी साजिश का खुलासा, हथियार के साथ पांच गिरफ्तार
Nov 07, 2026, 7:48:00 PM
मुंगेर में 11 लाख 11 हजार 111 दीपों से जगमगाया गंगा तट, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भव्य दीपोत्सव का किया शुभारंभ
मुंगेर में 11 लाख 11 हजार 111 दीपों से जगमगाया गंगा तट, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भव्य दीपोत्सव का किया शुभारंभ
Nov 07, 2026, 7:21:00 PM
निशा भगत की मौत के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जिम्मेदार, माफिया चला रहे सरकार: बाबूलाल मरांडी
निशा भगत की मौत के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जिम्मेदार, माफिया चला रहे सरकार: बाबूलाल मरांडी
Nov 07, 2026, 7:06:00 PM
दिवाली और छठ को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसपी ने शेखपुरा जंक्शन और बस स्टैंड का किया निरीक्षण
दिवाली और छठ को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसपी ने शेखपुरा जंक्शन और बस स्टैंड का किया निरीक्षण
Nov 07, 2026, 6:46:00 PM
वीर जवानों के साथ PM मनाएंगे दीवाली, पीएम मोदी का वीडियो आया सामने
वीर जवानों के साथ PM मनाएंगे दीवाली, पीएम मोदी का वीडियो आया सामने
Nov 07, 2026, 6:31:00 PM
बंगाल से बिहार तक शराब तस्करी का खेल फेल, स्कॉर्पियो समेत 434 बोतल अंग्रेजी शराब जब्त
बंगाल से बिहार तक शराब तस्करी का खेल फेल, स्कॉर्पियो समेत 434 बोतल अंग्रेजी शराब जब्त
Nov 07, 2026, 6:12:00 PM
बिना लाइसेंस पटाखा बेचने पर दुकान होगी सील, सामान भी होगा जब्त
बिना लाइसेंस पटाखा बेचने पर दुकान होगी सील, सामान भी होगा जब्त
Nov 07, 2026, 5:44:00 PM
विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा, उपायुक्त बोले-लापरवाही-अनावश्यक विलंब बर्दाश्त नहीं
विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा, उपायुक्त बोले-लापरवाही-अनावश्यक विलंब बर्दाश्त नहीं
Nov 07, 2026, 5:31:00 PM
मुख्यमंत्री सर्वजन पेंशन योजना : धनबाद के 1.98 लाख से अधिक लाभुकों को ₹41.66 करोड़ से अधिक का भुगतान
मुख्यमंत्री सर्वजन पेंशन योजना : धनबाद के 1.98 लाख से अधिक लाभुकों को ₹41.66 करोड़ से अधिक का भुगतान
Nov 07, 2026, 5:12:00 PM
लापता टाइगर मोबाइल जवान का शव दरधा नदी से बरामद, हत्या की आशंका
लापता टाइगर मोबाइल जवान का शव दरधा नदी से बरामद, हत्या की आशंका
Nov 07, 2026, 4:30:00 PM