लापता टाइगर मोबाइल जवान का शव दरधा नदी से बरामद, हत्या की आशंका

बिहार के जहानाबाद जिले में स्मैक तस्करों के खिलाफ अभियान के दौरान लापता हुए टाइगर मोबाइल के जवान धनेश्वर कुमार का शव शनिवार सुबह दरधा नदी से बरामद किया गया। जवान गुरुवार रात से लापता थे।

लापता टाइगर मोबाइल जवान का शव दरधा नदी से बरामद, हत्या की आशंका

जहानाबाद : बिहार के जहानाबाद जिले में स्मैक तस्करों के खिलाफ अभियान के दौरान लापता हुए टाइगर मोबाइल के जवान धनेश्वर कुमार का शव शनिवार सुबह दरधा नदी से बरामद किया गया। जवान गुरुवार रात से लापता थे। नदी किनारे शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस हत्या की आशंका को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार, गुरुवार रात नगर थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि एक स्मैक सप्लायर मादक पदार्थों की बड़ी खेप लेकर जहानाबाद पहुंचने वाला है।

सूचना के आधार पर टाइगर मोबाइल के 3 जवानों को शहर के एक इलाके में पास भेजा गया था

इस सूचना के आधार पर टाइगर मोबाइल के तीन जवानों को शहर के एक इलाके में पास भेजा गया था। बताया जाता है कि पुलिसकर्मियों ने वहां पहुंचकर सप्लायर और उसके सहयोगियों को देखा। इसी दौरान पुलिस की भनक लगने पर अफरातफरी मच गई। जवानों ने सप्लायर को पकड़ने की कोशिश की तो गिरोह के सदस्यों ने विरोध किया। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच हाथापाई और झड़प हो गई।

घटना के बाद से पुलिस उनकी तलाश कर रही थी

इस दौरान धनेश्वर कुमार लापता हो गए। घटना के बाद से पुलिस उनकी तलाश कर रही थी। शनिवार सुबह काको थाना क्षेत्र के नदियावां गांव के पास दरधा नदी किनारे उनका शव बरामद हुआ। शव के पास से उनका पर्स भी मिला है। शव मिलने की सूचना पर पुलिस अधीक्षक दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने मामले में एक व्यक्ति को संदेह के आधार पर हिरासत में लिया है।

घटना के दौरान जवान के साथ मौजूद 2 अन्य पुलिसकर्मियों से भी पूछताछ की जा रही है

वहीं, घटना के दौरान जवान के साथ मौजूद दो अन्य पुलिसकर्मियों से भी पूछताछ की जा रही है। मूल रूप से भोजपुर जिले के आरा निवासी धनेश्वर यादव की मौत से पुलिस महकमे और उनके परिजनों में शोक है। शुरुआती आशंका है कि जवान के साथ कोई अनहोनी हुई और बाद में शव नदी में फेंक दिया गया। हालांकि, उनकी मौत के कारणों और घटना की पूरी परिस्थितियों का खुलासा जांच के बाद ही हो सकेगा। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की छानबीन कर रही है।

सोर्स-आईएएनएस

Trending News

लूट और ठगी की बड़ी साजिश का खुलासा, हथियार के साथ पांच गिरफ्तार
लूट और ठगी की बड़ी साजिश का खुलासा, हथियार के साथ पांच गिरफ्तार
Nov 07, 2026, 7:48:00 PM
मुंगेर में 11 लाख 11 हजार 111 दीपों से जगमगाया गंगा तट, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भव्य दीपोत्सव का किया शुभारंभ
मुंगेर में 11 लाख 11 हजार 111 दीपों से जगमगाया गंगा तट, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भव्य दीपोत्सव का किया शुभारंभ
Nov 07, 2026, 7:21:00 PM
निशा भगत की मौत के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जिम्मेदार, माफिया चला रहे सरकार: बाबूलाल मरांडी
निशा भगत की मौत के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जिम्मेदार, माफिया चला रहे सरकार: बाबूलाल मरांडी
Nov 07, 2026, 7:06:00 PM
दिवाली और छठ को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसपी ने शेखपुरा जंक्शन और बस स्टैंड का किया निरीक्षण
दिवाली और छठ को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसपी ने शेखपुरा जंक्शन और बस स्टैंड का किया निरीक्षण
Nov 07, 2026, 6:46:00 PM
वीर जवानों के साथ PM मनाएंगे दीवाली, पीएम मोदी का वीडियो आया सामने
वीर जवानों के साथ PM मनाएंगे दीवाली, पीएम मोदी का वीडियो आया सामने
Nov 07, 2026, 6:31:00 PM
बंगाल से बिहार तक शराब तस्करी का खेल फेल, स्कॉर्पियो समेत 434 बोतल अंग्रेजी शराब जब्त
बंगाल से बिहार तक शराब तस्करी का खेल फेल, स्कॉर्पियो समेत 434 बोतल अंग्रेजी शराब जब्त
Nov 07, 2026, 6:12:00 PM
बिना लाइसेंस पटाखा बेचने पर दुकान होगी सील, सामान भी होगा जब्त
बिना लाइसेंस पटाखा बेचने पर दुकान होगी सील, सामान भी होगा जब्त
Nov 07, 2026, 5:44:00 PM
विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा, उपायुक्त बोले-लापरवाही-अनावश्यक विलंब बर्दाश्त नहीं
विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा, उपायुक्त बोले-लापरवाही-अनावश्यक विलंब बर्दाश्त नहीं
Nov 07, 2026, 5:31:00 PM
मुख्यमंत्री सर्वजन पेंशन योजना : धनबाद के 1.98 लाख से अधिक लाभुकों को ₹41.66 करोड़ से अधिक का भुगतान
मुख्यमंत्री सर्वजन पेंशन योजना : धनबाद के 1.98 लाख से अधिक लाभुकों को ₹41.66 करोड़ से अधिक का भुगतान
Nov 07, 2026, 5:12:00 PM
लापता टाइगर मोबाइल जवान का शव दरधा नदी से बरामद, हत्या की आशंका
लापता टाइगर मोबाइल जवान का शव दरधा नदी से बरामद, हत्या की आशंका
Nov 07, 2026, 4:30:00 PM