बंगाल से बिहार तक शराब तस्करी का खेल फेल, स्कॉर्पियो समेत 434 बोतल अंग्रेजी शराब जब्त

पुलिस अधीक्षक जामताड़ा के निर्देश पर नाला थाना पुलिस ने महेशमुंडा चेकपोस्ट पर सघन चेकिंग के दौरान अवैध शराब तस्करी के बड़े रैकेट का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने बंगाल से आ रही एक स्कॉर्पियो से 434 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद किया है।

बंगाल से बिहार तक शराब तस्करी का खेल फेल, स्कॉर्पियो समेत 434 बोतल अंग्रेजी शराब जब्त

जामताड़ा: पुलिस अधीक्षक जामताड़ा के निर्देश पर नाला थाना पुलिस ने महेशमुंडा चेकपोस्ट पर सघन चेकिंग के दौरान अवैध शराब तस्करी के बड़े रैकेट का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने बंगाल से आ रही एक स्कॉर्पियो से 434 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद करते हुए तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में नाला थाना में कांड संख्या 65/26 दर्ज किया गया है।

मामले की जानकारी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नाला किशोर तिर्की ने शनिवार को थाना परिसर में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर दी। मौके पर नाला प्रभाग के पुलिस निरीक्षक बिहारी मरांडी, नाला थाना प्रभारी विकास कुमार यादव उपस्थित थे।

फर्जी नंबर था स्कॉर्पियो पर

पुलिस जांच में बड़ा खुलासा हुआ है कि स्कॉर्पियो पर लगा नंबर WB40AR-1027 फर्जी है। इसके साथ ही गाड़ी में दो और नंबर प्लेट बरामद की गई, दोनों पर एक ही नंबर JH15AC-4759 अंकित था। तस्कर अलग-अलग नंबर प्लेट लगाकर पुलिस को चकमा दे रहे थे। कभी बंगाल का नंबर तो कभी झारखंड का नंबर लगाकर गाड़ी को दौड़ाया जा रहा था, ताकि चेकिंग के दौरान पकड़ में न आएं।

बिहार में खपाने की थी तैयारी, बंगाल का स्टीकर लगा था

पुलिस जांच में सामने आया है कि बरामद की गई सभी अंग्रेजी शराब की बोतलों पर पश्चिम बंगाल का स्टीकर लगा हुआ है। तस्कर बंगाल से शराब लाकर इसे बिहार में खपाने की तैयारी में थे। बिहार में शराबबंदी होने के कारण वहां अवैध शराब की ऊंची कीमत मिलती है, इसी लालच में तस्कर बंगाल से शराब लाकर बिहार ले जा रहे थे।

पुलिस को शक है कि यह पूरा खेल अंतरराज्यीय तस्करी गिरोह का हो सकता है।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में एसडीपीओ किशोर तिर्की ने कहा कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अवैध शराब के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। गुप्त सूचना के आधार पर महेशमुंडा चेकपोस्ट पर छापामारी दल ने चेकिंग के दौरान बंगाल से आ रही स्कॉर्पियो को पकड़ा। जांच में भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई है, जिस पर पश्चिम बंगाल का स्टीकर लगा है।

उन्होंने कहा कि जांच में पता चला है कि स्कॉर्पियो पर लगा नंबर WB40AR-1027 फर्जी है। तस्कर फर्जी नंबर प्लेट का इस्तेमाल कर पुलिस को धोखा दे रहे थे। पूछताछ में पता चला है कि शराब को बिहार में खपाया जाना था। अवैध शराब के धंधे में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। इस पूरे नेटवर्क की जांच की जा रही है कि शराब कहां से लाई जा रही थी और बिहार में किसके पास पहुंचाई जानी थी।

इतनी शराब हुई बरामद -

पुलिस ने फर्जी नंबर वाली स्कॉर्पियो से कुल 434 बोतल शराब जब्त की है। इसमें इम्पीरियल ब्लू 750 एमएल की 240 बोतल, आईकॉनिक व्हाइट 750 एमएल की 92 बोतल, ऑफिसर च्वाइस 750 एमएल की 42 बोतल, स्नोस्की 750 एमएल की 24 बोतल और ब्लेंडर प्राइड 650 एमएल की 36 बोतल शामिल हैं।

रेकी करने वाला भी धराया

तस्करी के दौरान आगे-आगे रेकी कर रही बजाज पल्सर मोटरसाइकिल नं०- WB38BD-4931 के चालक को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

ये हुए गिरफ्तार

अमित कुमार (29),  चंदन कुमार (38), और दयामय मंडल (मोटरसाइकिल चालक)

आरोपियों के पास से फर्जी नंबर वाली स्कॉर्पियो गाड़ी, 434 बोतल शराब, दो नंबर प्लेट, एक मोटरसाइकिल, 4 मोबाइल फोन तथा कुल 26,200 रुपया नकद। इसमें चंदन कुमार के पास से वन प्लस मोबाइल व 2100 रुपया, अमित कुमार के पास से वीवो मोबाइल व 4100 रुपया तथा दयामय मंडल के पास से दो मोबाइल व 20,000 रुपया नकद बरामद हुआ है।

मौके पर छापामारी दल में थाना प्रभारी नाला विकास यादव के नेतृत्व में एएसआई निताय कुमार दास, एएसआई बलभद्र टुडू, आदि शामिल थे।

जामताड़ा से संतोष कुमार की रिपोर्ट 

Trending News

लूट और ठगी की बड़ी साजिश का खुलासा, हथियार के साथ पांच गिरफ्तार
लूट और ठगी की बड़ी साजिश का खुलासा, हथियार के साथ पांच गिरफ्तार
Nov 07, 2026, 7:48:00 PM
मुंगेर में 11 लाख 11 हजार 111 दीपों से जगमगाया गंगा तट, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भव्य दीपोत्सव का किया शुभारंभ
मुंगेर में 11 लाख 11 हजार 111 दीपों से जगमगाया गंगा तट, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भव्य दीपोत्सव का किया शुभारंभ
Nov 07, 2026, 7:21:00 PM
निशा भगत की मौत के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जिम्मेदार, माफिया चला रहे सरकार: बाबूलाल मरांडी
निशा भगत की मौत के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जिम्मेदार, माफिया चला रहे सरकार: बाबूलाल मरांडी
Nov 07, 2026, 7:06:00 PM
दिवाली और छठ को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसपी ने शेखपुरा जंक्शन और बस स्टैंड का किया निरीक्षण
दिवाली और छठ को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसपी ने शेखपुरा जंक्शन और बस स्टैंड का किया निरीक्षण
Nov 07, 2026, 6:46:00 PM
वीर जवानों के साथ PM मनाएंगे दीवाली, पीएम मोदी का वीडियो आया सामने
वीर जवानों के साथ PM मनाएंगे दीवाली, पीएम मोदी का वीडियो आया सामने
Nov 07, 2026, 6:31:00 PM
बंगाल से बिहार तक शराब तस्करी का खेल फेल, स्कॉर्पियो समेत 434 बोतल अंग्रेजी शराब जब्त
बंगाल से बिहार तक शराब तस्करी का खेल फेल, स्कॉर्पियो समेत 434 बोतल अंग्रेजी शराब जब्त
Nov 07, 2026, 6:12:00 PM
बिना लाइसेंस पटाखा बेचने पर दुकान होगी सील, सामान भी होगा जब्त
बिना लाइसेंस पटाखा बेचने पर दुकान होगी सील, सामान भी होगा जब्त
Nov 07, 2026, 5:44:00 PM
विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा, उपायुक्त बोले-लापरवाही-अनावश्यक विलंब बर्दाश्त नहीं
विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा, उपायुक्त बोले-लापरवाही-अनावश्यक विलंब बर्दाश्त नहीं
Nov 07, 2026, 5:31:00 PM
मुख्यमंत्री सर्वजन पेंशन योजना : धनबाद के 1.98 लाख से अधिक लाभुकों को ₹41.66 करोड़ से अधिक का भुगतान
मुख्यमंत्री सर्वजन पेंशन योजना : धनबाद के 1.98 लाख से अधिक लाभुकों को ₹41.66 करोड़ से अधिक का भुगतान
Nov 07, 2026, 5:12:00 PM
लापता टाइगर मोबाइल जवान का शव दरधा नदी से बरामद, हत्या की आशंका
लापता टाइगर मोबाइल जवान का शव दरधा नदी से बरामद, हत्या की आशंका
Nov 07, 2026, 4:30:00 PM