पीएम मोदी-रक्षा मंत्री-गृह मंत्री और राहुल-प्रियंका गांधी समेत तमाम नेताओं ने दी दीपावली की शुभकामनाएं

दीपावली के पावन अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी सहित कई नेताओं की ओर से दीपावली की बधाई और शुभकामनाएं दी गई हैं।

पीएम मोदी-रक्षा मंत्री-गृह मंत्री और राहुल-प्रियंका गांधी समेत तमाम नेताओं ने दी दीपावली की शुभकामनाएं

नई दिल्ली : दीपावली के पावन अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय गृह व सहकारिता मंत्री अमित शाह सहित कई नेताओं की ओर से दीपावली की बधाई और शुभकामनाएं दी गई हैं। वहीं कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी समेत विपक्ष के नेताओं की ओर से शुभकामनाएं दी गई हैं।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट साझा करते हुए पीएम मोदी ने लिखा कि सभी को दीपावली की शुभकामनाएं! देश भर के मेरे परिवारजनों को दीपावली की असीम शुभकामनाएं। प्रधानमंत्री ने बताया कि वह सुरक्षा बलों के जवानों के साथ दीवाली मनाने के लिए छत्तीसगढ़ के बस्तर जा रहे हैं। उन्होंने देश की सुरक्षा में तैनात वीर जवानों के बलिदान, निस्वार्थ सेवा और समर्पण को नमन किया।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "मेरी ओर से तथा कांग्रेस पार्टी के सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं की ओर से समस्त देशवासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं। दीपों का यह पावन पर्व हर घर-आंगन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशियों का उजियारा बिखेरे।

उन्होंने आगे लिखा कि हमारे समाज में प्रेम, भाईचारे और आपसी सौहार्द की लौ सदैव प्रज्वलित रहे। अन्याय, अज्ञान और भेदभाव का अंधेरा छंटे तथा न्याय, समानता और सद्भाव की रोशनी जन-जन तक पहुंचे। हर मन में आशा का दीप जले, हर जीवन में खुशियों का सवेरा हो।"

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर लिखा, "आप सभी को दीपावली के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं! प्रकाश, उल्लास और नवचेतना का यह महापर्व सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और खुशहाली लेकर आए। मेरी मंगलकामना है कि भगवान श्रीराम के आशीर्वाद से हर घर आनंद और प्रकाश से आलोकित हो तथा सभी के जीवन में सकारात्मकता और उन्नति का संचार हो। दीपावली का यह पावन अवसर हमें आपसी प्रेम, सद्भाव, सेवा और एकता के मूल्यों को और सुदृढ़ करने की प्रेरणा दे।"

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने एक्स पर लिखा, "समस्त देशवासियों को प्रकाश के पर्व दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं। यह दीपोत्सव आप सभी के जीवन में सुख, समृद्धि व सौभाग्य लेकर आए और नई ऊर्जा व उमंग का संचार करे।"

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, "आप सभी को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं। कामना करती हूं कि यह पावन पर्व हमारे जीवन को सुख, शांति और समृद्धि से आलोकित करे। अंधकार पर प्रकाश की विजय हमें अच्छाई, ज्ञान और सकारात्मकता को अपनाने के लिए प्रेरित करे।"

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने लिखा, "आपको और आपके परिवार को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं! हर घर में खुशियों और समृद्धि के दीप जलें। यह पावन पर्व पूरे भारत में सुख, शांति, सौहार्द और नई उम्मीदों की रोशनी लेकर आए।"

कांग्रेस की वरिष्ठ नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने लिखा, "आप सभी को प्रकाश एवं खुशियों के पावन पर्व दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं। भगवान श्री गणेश जी एवं मां लक्ष्मी जी से प्रार्थना करती हूं कि सभी देशवासियों का जीवन खुशियों से भर उठे, सभी के जीवन में सुख, समृद्धि एवं रोशनी का संचार हो।"

केंद्रीय शिक्षा, उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण, नई और रिन्यूएबल एनर्जी मंत्री प्रह्लाद जोशी ने सोशल मीडिया पर लिखा, "दिवाली के शुभ अवसर पर सभी को हार्दिक शुभकामनाएं! इस त्योहार की दिव्य रोशनी हर घर को खुशी, शांति और समृद्धि से रोशन करे, और हमें एकता, सद्भाव और सामूहिक प्रगति के मूल्यों को बनाए रखने के लिए प्रेरित करे, क्योंकि हम विकसित भारत बनाने की दिशा में काम कर रहे हैं। सभी को सुरक्षित, खुशहाल और समृद्ध दिवाली की शुभकामनाएं!"

केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री चिराग पासवान ने एक्स पोस्ट में लिखा, "आप सभी देशवासियों को आस्था, हर्षोल्लास व प्रकाश के महापर्व दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।"

केंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन एवं डेयरी तथा पंचायती राज मंत्री राजीव रंजन (ललन सिंह) ने एक्स पोस्ट में लिखा, "समस्त देशवासियों को दीपावली के पावन पर्व की शुभकामनाएं। मां लक्ष्मी और भगवान श्री गणेश की कृपा से आपके जीवन में सुख, समृद्धि, आरोग्य और खुशहाली का प्रकाश सदैव बना रहे।"

कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने एक्स पर लिखा, "हमारे देशवासियों को नरक चतुर्दशी और दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं! अंधकार को मिटाकर प्रकाश फैलाने वाला यह पावन पर्व सभी के जीवन में आशा की एक नई किरण जगाए। नरक चतुर्दशी हमें बुराई पर सत्य और धर्म की जीत का संदेश देकर प्रेरित करे। दीपों की चमक की तरह हर घर में हमेशा खुशहाली, शांति, समृद्धि और आनंद बना रहे।"

केसी वेणुगोपाल ने दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए एक्स पर लिखा, "दीपावली के पावन अवसर पर सभी को हार्दिक शुभकामनाएं! दीयों की रोशनी और त्योहार के जीवंत रंग आपके और आपके परिवारों के जीवन से नकारात्मकता और अंधकार को दूर करें!"

सोर्स-आईएएनएस

Trending News

पीएम मोदी-रक्षा मंत्री-गृह मंत्री और राहुल-प्रियंका गांधी समेत तमाम नेताओं ने दी दीपावली की शुभकामनाएं
पीएम मोदी-रक्षा मंत्री-गृह मंत्री और राहुल-प्रियंका गांधी समेत तमाम नेताओं ने दी दीपावली की शुभकामनाएं
Nov 08, 2026, 11:38:00 AM
चावड़ी बाजार बिल्डिंग हादसा : मलबे से एक और शव बरामद, बिहार के दरभंगा का रहने वाला है मृतक
चावड़ी बाजार बिल्डिंग हादसा : मलबे से एक और शव बरामद, बिहार के दरभंगा का रहने वाला है मृतक
Nov 08, 2026, 11:29:00 AM
मोतिहारी और पटना में खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच, 3.62 लाख रुपये से अधिक के खाद्य पदार्थ जब्त, नोटिस भी...
मोतिहारी और पटना में खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच, 3.62 लाख रुपये से अधिक के खाद्य पदार्थ जब्त, नोटिस भी...
Nov 08, 2026, 11:08:00 AM
बिहार विधान परिषद में रिश्वत देकर नौकरी पाने वाले 43 कर्मियों की नौकरी पर लटकी तलवार!
बिहार विधान परिषद में रिश्वत देकर नौकरी पाने वाले 43 कर्मियों की नौकरी पर लटकी तलवार!
Nov 08, 2026, 10:59:00 AM
दीवाली पर भारत-पाकिस्तान महामुकाबला, टॉस जीत टीम इंडिया ने चुनी बल्लेबाजी
दीवाली पर भारत-पाकिस्तान महामुकाबला, टॉस जीत टीम इंडिया ने चुनी बल्लेबाजी
Nov 08, 2026, 10:40:00 AM
आडवाणी के जन्मदिन पर भावुक हुए PM मोदी, कहा- 'घर वापसी जैसा था 1991 में गांधीनगर से चुनाव लड़ना'
आडवाणी के जन्मदिन पर भावुक हुए PM मोदी, कहा- 'घर वापसी जैसा था 1991 में गांधीनगर से चुनाव लड़ना'
Nov 08, 2026, 10:21:00 AM
दीपावली और छठ को लेकर विद्युत विभाग ने की विशेष तैयारी
दीपावली और छठ को लेकर विद्युत विभाग ने की विशेष तैयारी
Nov 08, 2026, 10:12:00 AM
शिल्पा ने मिथुन को बताया सबसे नेक दिल इंसान, कहा- '2 दशक बाद भी कुछ नहीं बदला'
शिल्पा ने मिथुन को बताया सबसे नेक दिल इंसान, कहा- '2 दशक बाद भी कुछ नहीं बदला'
Nov 08, 2026, 10:05:00 AM
दिवाली पर भी खुलेगा बाजार, NSE-BSE में एक घंटे के विशेष सत्र में होगी मुहूर्त ट्रेडिंग
दिवाली पर भी खुलेगा बाजार, NSE-BSE में एक घंटे के विशेष सत्र में होगी मुहूर्त ट्रेडिंग
Nov 08, 2026, 9:55:00 AM
IPL 2027 : पंजाब किंग्स में शामिल होंगे हार्दिक, MI का हिस्सा होंगे अर्शदीप!
IPL 2027 : पंजाब किंग्स में शामिल होंगे हार्दिक, MI का हिस्सा होंगे अर्शदीप!
Nov 08, 2026, 9:49:00 AM