डीएम ने महादलित टोले में बच्चों संग मनाई दीवाली, बांटी मिठाइयां और खिलौने

बिहार के मुख्यमंत्री के निर्देश पर जहानाबाद की जिला पदाधिकारी छिरिङ वाई भूटिया ने शनिवार रात रतनी फरीदपुर प्रखंड के रघुनीचक महादलित टोले में पहुंचकर स्थानीय परिवारों और बच्चों के साथ दीपावली मनाई।

डीएम ने महादलित टोले में बच्चों संग मनाई दीवाली, बांटी मिठाइयां और खिलौने

जहानाबाद। बिहार के मुख्यमंत्री के निर्देश पर जहानाबाद की जिला पदाधिकारी छिरिङ वाई भूटिया ने शनिवार रात रतनी फरीदपुर प्रखंड के रघुनीचक महादलित टोले में पहुंचकर स्थानीय परिवारों और बच्चों के साथ दीपावली मनाई। इस दौरान उन्होंने बच्चों के साथ दीप जलाकर त्योहार की खुशियां साझा कीं। साथ ही बच्चों के बीच मिठाइयां, खिलौने और चुरचुरी पटाखे वितरित किए।  

जिला पदाधिकारी की इस पहल से महादलित टोले में दीपावली का उत्साह देखने को मिला। उन्होंने बच्चों के साथ रंग-बिरंगे गुब्बारे भी उड़ाए। बच्चों के चेहरे पर खुशी और उत्साह नजर आया। जिला पदाधिकारी ने बच्चों से बातचीत की और उनके साथ कुछ समय बिताया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय परिवारों से भी मुलाकात की और दीपावली की शुभकामनाएं दीं। दीपावली मनाने के साथ ही जिला पदाधिकारी ने ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याओं और आवश्यकताओं की जानकारी भी ली। 

स्थानीय लोगों ने उनके सामने अपनी परेशानियां रखीं। जिला पदाधिकारी ने सभी की बातें गंभीरता से सुनीं और समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक पहल करने का भरोसा दिलाया। ग्रामीणों ने प्रशासन की इस पहल की सराहना की। जिला प्रशासन की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री के निर्देश पर जिले के विभिन्न महादलित टोलों में दीपावली की खुशियां साझा करने के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिला पदाधिकारी छिरिङ वाई भूटिया के अलावा उप विकास आयुक्त सहित जिला और प्रखंड स्तर के विभिन्न पदाधिकारियों ने भी अलग-अलग महादलित टोलों में पहुंचकर बच्चों और स्थानीय परिवारों के साथ दीपावली मनाई। 

इस पहल का उद्देश्य समाज के अंतिम पायदान पर खड़े परिवारों तक त्योहार की खुशियां पहुंचाना और उन्हें सामाजिक उत्सवों से जोड़ना था। अधिकारियों ने स्थानीय लोगों के बीच पहुंचकर न केवल उनके साथ त्योहार मनाया, बल्कि उनकी समस्याओं को सुनने और प्रशासनिक स्तर पर समाधान की पहल करने का भी प्रयास किया। 

जिला प्रशासन की इस पहल के जरिए मुख्यमंत्री के उस संदेश को जमीन पर उतारने की कोशिश की गई, जिसमें हर घर तक रोशनी और हर परिवार तक त्योहार की खुशियां पहुंचाने पर जोर दिया गया है। 

सोर्स-आईएएनएस 

Trending News

'अखिलेश यादव आज कायरता की पराकाष्ठा पर' बीजेपी ने खोला कांग्रेस के घोटालों का कच्चा-चिट्ठा
'अखिलेश यादव आज कायरता की पराकाष्ठा पर' बीजेपी ने खोला कांग्रेस के घोटालों का कच्चा-चिट्ठा
Nov 08, 2026, 3:09:00 PM
CM सम्राट ने कहा- बिजली सब्सिडी छोड़ने के लिए सरकार एक दिसंबर से चलाएगी विशेष अभियान
CM सम्राट ने कहा- बिजली सब्सिडी छोड़ने के लिए सरकार एक दिसंबर से चलाएगी विशेष अभियान
Nov 08, 2026, 2:49:00 PM
डीएम ने महादलित टोले में बच्चों संग मनाई दीवाली, बांटी मिठाइयां और खिलौने
डीएम ने महादलित टोले में बच्चों संग मनाई दीवाली, बांटी मिठाइयां और खिलौने
Nov 08, 2026, 2:43:00 PM
मुख्यमंत्री ने महादिलत बस्ती में मनाई दीपावली, लोगों से मिलकर दी शुभकामनाएं भेंट किए उपाहार
मुख्यमंत्री ने महादिलत बस्ती में मनाई दीपावली, लोगों से मिलकर दी शुभकामनाएं भेंट किए उपाहार
Nov 08, 2026, 2:42:00 PM
'राम भक्तों के खून से सना है उनका डीएनए' अखिलेश यादव-सोनिया गांधी पर गिरिराज सिंह का विवादित बयान
'राम भक्तों के खून से सना है उनका डीएनए' अखिलेश यादव-सोनिया गांधी पर गिरिराज सिंह का विवादित बयान
Nov 08, 2026, 2:14:00 PM
बिहार पुलिस में 143 नए पदों के सृजन को मिली मंजूरी, EOU का होगा विस्तार
बिहार पुलिस में 143 नए पदों के सृजन को मिली मंजूरी, EOU का होगा विस्तार
Nov 08, 2026, 1:53:00 PM
मंत्री श्रवण कुमार ने कहा- लोक आस्था का महान पर्व है छठ
मंत्री श्रवण कुमार ने कहा- लोक आस्था का महान पर्व है छठ
Nov 08, 2026, 1:40:00 PM
अमेरिका में SBI का विस्तार, टेक्सास में खोली पहली एसबीआईसी बैंक शाखा
अमेरिका में SBI का विस्तार, टेक्सास में खोली पहली एसबीआईसी बैंक शाखा
Nov 08, 2026, 1:37:00 PM
दिवाली में अपने गृह नगर जाने की लगी होड़, चेन्नई से 3 दिन में रवाना हुए 15 लाख से ज्यादा यात्री
दिवाली में अपने गृह नगर जाने की लगी होड़, चेन्नई से 3 दिन में रवाना हुए 15 लाख से ज्यादा यात्री
Nov 08, 2026, 1:30:00 PM
 जपला सीमेंट फैक्ट्री की 81.04 एकड़ जमीन ₹35.05 करोड़ में नीलाम
जपला सीमेंट फैक्ट्री की 81.04 एकड़ जमीन ₹35.05 करोड़ में नीलाम
Nov 08, 2026, 1:15:00 PM