'राम भक्तों के खून से सना है उनका डीएनए' अखिलेश यादव-सोनिया गांधी पर गिरिराज सिंह का विवादित बयान

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला है। अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर प्रतिक्रिया देते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि अखिलेश यादव का डीएनए राम भक्तों के खून से सना हुआ है और भगवान राम उन्हें माफ नहीं करेंगे।

'राम भक्तों के खून से सना है उनका डीएनए' अखिलेश यादव-सोनिया गांधी पर गिरिराज सिंह का विवादित बयान

दिल्ली। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला है। अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर प्रतिक्रिया देते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि अखिलेश यादव का डीएनए राम भक्तों के खून से सना हुआ है और भगवान राम उन्हें माफ नहीं करेंगे।

गिरिराज सिंह ने आईएएनएस से बातचीत में कहा कि अखिलेश यादव राम मंदिर जाएंगे तो सद्बुद्धि आएगी। हालांकि अगर अखिलेश यादव अपने गांव से नाक रगड़ते हुए पेट के बल आएंगे तो भी प्रभु श्रीराम उन्हें कभी माफ नहीं करेंगे क्योंकि उनका डीएनए राम भक्तों के खून से सना हुआ है। उनके पिता व तत्कालीन सीएम मुलायम सिंह यादव ने राम भक्तों पर गोलियां चलवाई थीं।

उन्होंने कहा कि अगर कहीं चलना है तो मथुरा चलो। मथुरा में भगवान श्रीकृष्ण के मंदिर का दिन तय करो। हम भी साथ चलेंगे। उन्होंने अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि ये टोपी पहनकर मस्जिद जाते हैं और फिर भगवान की शरण में भी पहुंचते हैं, ऐसे लोग बीच में ही अटक जाते हैं।

अखिलेश यादव से गिरिराज सिंह ने पूछा कि गाजियाबाद में विस्फोट की घटना पर आखिर उनकी जुबान क्यों नहीं खुल रही है। मैं यह भी देख रहा हूं कि उत्तर प्रदेश का कोई भी मुसलमान इसके खिलाफ नहीं बोल रहा है। ओवैसी का भी कोई बयान नहीं आया है।

गिरिराज सिंह ने कहा कि सोनिया गांधी ने बाबरी मस्जिद मुद्दे और बाटला हाउस एनकाउंटर पर आंसू बहाए थे लेकिन जब राम भक्तों को गोली मारी गई, तब सोनिया गांधी की आंखों से एक आंसू भी नहीं निकला। सोनिया गांधी आंसू बहाती हैं और आजमगढ़ तक चली जाती हैं। वहीं, उनके बेटे जेएनयू जाते हैं और आतंकवादियों को सम्मान देते हुए 'जी' कहकर संबोधित करते हैं। वहां 'अफजल, तुम्हारे कातिल जिंदा हैं और हम शर्मिंदा हैं' जैसे नारे भी लगाए जाते हैं। सोनिया गांधी, आप वोटों की खातिर कुछ भी कर सकती हैं।"

पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी को लेकर बिहार सरकार के मंत्री राम कृपाल यादव ने आईएएनएस से बातचीत में कहा कि अभिषेक बनर्जी ने जिस तरह से अपनी बुआ की सरकार में सत्ता का दुरुपयोग किया और प्रदेश को लूटा, उसका आम लोगों में जो गुस्सा है, वह दिखाई दे रहा है। यह लोग अब वह सत्ता में नहीं आने वाले, ऐसे में धमकियां देनी बंद कर देनी चाहिए।

सोर्स-आईएएनएस


Trending News

'अखिलेश यादव आज कायरता की पराकाष्ठा पर' बीजेपी ने खोला कांग्रेस के घोटालों का कच्चा-चिट्ठा
'अखिलेश यादव आज कायरता की पराकाष्ठा पर' बीजेपी ने खोला कांग्रेस के घोटालों का कच्चा-चिट्ठा
Nov 08, 2026, 3:09:00 PM
CM सम्राट ने कहा- बिजली सब्सिडी छोड़ने के लिए सरकार एक दिसंबर से चलाएगी विशेष अभियान
CM सम्राट ने कहा- बिजली सब्सिडी छोड़ने के लिए सरकार एक दिसंबर से चलाएगी विशेष अभियान
Nov 08, 2026, 2:49:00 PM
डीएम ने महादलित टोले में बच्चों संग मनाई दीवाली, बांटी मिठाइयां और खिलौने
डीएम ने महादलित टोले में बच्चों संग मनाई दीवाली, बांटी मिठाइयां और खिलौने
Nov 08, 2026, 2:43:00 PM
मुख्यमंत्री ने महादिलत बस्ती में मनाई दीपावली, लोगों से मिलकर दी शुभकामनाएं भेंट किए उपाहार
मुख्यमंत्री ने महादिलत बस्ती में मनाई दीपावली, लोगों से मिलकर दी शुभकामनाएं भेंट किए उपाहार
Nov 08, 2026, 2:42:00 PM
'राम भक्तों के खून से सना है उनका डीएनए' अखिलेश यादव-सोनिया गांधी पर गिरिराज सिंह का विवादित बयान
'राम भक्तों के खून से सना है उनका डीएनए' अखिलेश यादव-सोनिया गांधी पर गिरिराज सिंह का विवादित बयान
Nov 08, 2026, 2:14:00 PM
बिहार पुलिस में 143 नए पदों के सृजन को मिली मंजूरी, EOU का होगा विस्तार
बिहार पुलिस में 143 नए पदों के सृजन को मिली मंजूरी, EOU का होगा विस्तार
Nov 08, 2026, 1:53:00 PM
मंत्री श्रवण कुमार ने कहा- लोक आस्था का महान पर्व है छठ
मंत्री श्रवण कुमार ने कहा- लोक आस्था का महान पर्व है छठ
Nov 08, 2026, 1:40:00 PM
अमेरिका में SBI का विस्तार, टेक्सास में खोली पहली एसबीआईसी बैंक शाखा
अमेरिका में SBI का विस्तार, टेक्सास में खोली पहली एसबीआईसी बैंक शाखा
Nov 08, 2026, 1:37:00 PM
दिवाली में अपने गृह नगर जाने की लगी होड़, चेन्नई से 3 दिन में रवाना हुए 15 लाख से ज्यादा यात्री
दिवाली में अपने गृह नगर जाने की लगी होड़, चेन्नई से 3 दिन में रवाना हुए 15 लाख से ज्यादा यात्री
Nov 08, 2026, 1:30:00 PM
 जपला सीमेंट फैक्ट्री की 81.04 एकड़ जमीन ₹35.05 करोड़ में नीलाम
जपला सीमेंट फैक्ट्री की 81.04 एकड़ जमीन ₹35.05 करोड़ में नीलाम
Nov 08, 2026, 1:15:00 PM