जोरों पर घाटों पर छठ पूजा की तैयारी, JCB के द्वारा किया जा रहा है लेबलिंग
किशनगंज जिले के कादोगांव बाजार के निकट जमुना पुल छठ घाट पर साफ-सफाई का कार्य जोर-शरों पर। इस दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं समाजसेवियों ने मौके पर पहुंचकर तैयारियों का निरीक्षण किया तथा चल रहे कार्यों की जानकारी ली।

किशनगंज : किशनगंज जिले के कादोगांव बाजार के निकट जमुना पुल छठ घाट पर साफ-सफाई का कार्य जोर-शरों पर। इस दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं समाजसेवियों ने मौके पर पहुंचकर तैयारियों का निरीक्षण किया तथा चल रहे कार्यों की जानकारी ली। सफाई अभियान के दौरान मुखिया प्रतिनिधि मोहम्मद रासमुद्दीन फैज, वार्ड प्रतिनिधि सह समाजसेवी बिंदेश राय, मुखिया प्रत्याशी परेश सिंह, मोहब्बत लाल राय सहित अन्य स्थानीय लोग मौजूद रहे। सभी ने घाट की साफ-सफाई, श्रद्धालुओं की सुविधा एवं पूजा के लिए बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
जनप्रतिनिधियों की सक्रियता और पहल से स्थानीय लोगों में भी उत्साह देखा जा रहा है
जनप्रतिनिधियों की सक्रियता और पहल से स्थानीय लोगों में भी उत्साह देखा जा रहा है। बताते चलें कि जमुना पुल छठ घाट अपनी धार्मिक परंपरा, प्राकृतिक सुंदरता और विशेष मान्यताओं के कारण काफी प्रसिद्ध है। इस घाट पर छठ पूजा के अवसर पर बिहार एवं पश्चिम बंगाल के विभिन्न क्षेत्रों के अलावा पड़ोसी देश नेपाल से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का आगमन होता है। यहां का अद्भुत प्राकृतिक दृश्य श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों को विशेष रूप से आकर्षित करता है।
इस घाट पर वर्षों से पारंपरिक रीति-रिवाज के अनुसार छठ पूजा होती आ रही है - स्थानीय लोग
स्थानीय लोगों का मानना है कि इस घाट पर वर्षों से पारंपरिक रीति-रिवाज के अनुसार छठ पूजा होती आ रही है। धार्मिक आस्था के साथ-साथ मनोकामना पूर्ति की मान्यता के कारण भी इस घाट का विशेष महत्व है। स्थानीय लोगों ने जनप्रतिनिधियों की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि समय रहते साफ-सफाई एवं अन्य जरूरी व्यवस्थाओं पर ध्यान देना सराहनीय कदम है। उम्मीद जताई जा रही है कि इस वर्ष भी जमुना पुल छठ घाट पर श्रद्धालु पूरे उत्साह, श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित करेंगे।
किशनगंज से इमामुद्दीन की रिपोर्ट













