युवक को गोली मारकर किया घायल, गांव में दहशत, PMCH रेफर

हुलासगंज थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर चिमनी के समीप रविवार को एक युवक को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। घायल युवक की पहचान रघुनाथपुर निवासी सन्नी कुमार के रूप में हुई है।

युवक को गोली मारकर किया घायल, गांव में दहशत, PMCH रेफर

जहानाबाद : हुलासगंज थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर चिमनी के समीप रविवार को एक युवक को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। घायल युवक की पहचान रघुनाथपुर निवासी सन्नी कुमार के रूप में हुई है। गोली लगने के बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है।

गांव से अपना काम पूरा कर वापस लौट रहा था, इसी दौरान रास्ते में 3 लोगों ने उसे रोक लिया - घायल सन्नी

घायल सन्नी कुमार ने बताया कि वह उत्तिमपुर गांव से अपना काम पूरा कर वापस लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में तीन लोगों ने उसे रोक लिया। सन्नी के अनुसार, पुराने विवाद को लेकर आरोपितों ने उसके साथ बदसलूकी शुरू कर दी। वहां से निकलने का प्रयास करने पर दो लोगों ने उसके हाथ पकड़ लिए। इसी दौरान तीसरे व्यक्ति ने पहले हवाई फायरिंग की और फिर उस पर गोली चला दी। गोली लगने के बाद वह किसी तरह वहां से भाग निकला। घटना के बाद परिजन घायल को हुलासगंज अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे जहानाबाद सदर अस्पताल रेफर किया गया। सदर अस्पताल में चिकित्सक डॉ. रणधीर कुमार ने उसका उपचार किया। चिकित्सक के अनुसार, युवक के शरीर में दो जगह गोली लगने के जख्म मिले हैं। उसकी स्थिति फिलहाल स्थिर बताई गई है। बेहतर इलाज के लिए उसे पीएमसीएच भेजा गया है।

घटना की सूचना मिलने पर हुलासगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच की

घटना की सूचना मिलने पर हुलासगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच की। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ कर घटना की जानकारी जुटाई। एसपी कोटा किरण कुमार ने मामले की जांच कर आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए आवश्यक निर्देश दिए हैं। पुलिस के अनुसार, घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। गोलीबारी के पीछे वास्तविक कारण और घटना में शामिल लोगों की भूमिका जांच पूरी होने के बाद स्पष्ट होगी। पुलिस आरोपितों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई में जुटी है।

जहानाबाद से बरुण कुमार की रिपोर्ट

Trending News

नाबालिगों से बदसलूकी का Video वायरल, प्रशासन में हड़कंप, पुलिस ने दर्ज की FIR
नाबालिगों से बदसलूकी का Video वायरल, प्रशासन में हड़कंप, पुलिस ने दर्ज की FIR
Sep 21, 2026, 12:18:00 PM
पुलिस व SSB की बड़ी कार्रवाई, नेपाल से भारत लाई जा रही 3 नाबालिग सकुशल बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार
पुलिस व SSB की बड़ी कार्रवाई, नेपाल से भारत लाई जा रही 3 नाबालिग सकुशल बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार
Sep 21, 2026, 12:01:00 PM
युवक को गोली मारकर किया घायल, गांव में दहशत, PMCH रेफर
युवक को गोली मारकर किया घायल, गांव में दहशत, PMCH रेफर
Sep 21, 2026, 11:45:00 AM
कर्मा-धर्मा पर्व पर मचा हड़कंप, एक साथ बुझे छह घरों के चिराग
कर्मा-धर्मा पर्व पर मचा हड़कंप, एक साथ बुझे छह घरों के चिराग
Sep 21, 2026, 11:40:00 AM
बिहटा स्टेशन के पास युवक से मारपीट का वीडियो वायरल
बिहटा स्टेशन के पास युवक से मारपीट का वीडियो वायरल
Sep 21, 2026, 11:29:00 AM
Asian Games-2026 : शूटिंग में भारत का शानदार प्रदर्शन जारी, एक दिन में आए 4 मेडल
Asian Games-2026 : शूटिंग में भारत का शानदार प्रदर्शन जारी, एक दिन में आए 4 मेडल
Sep 21, 2026, 11:01:00 AM
हादसे में घायल हुए भाई बहन, एंबुलेंस चालकों ने दिखायी मानवता
हादसे में घायल हुए भाई बहन, एंबुलेंस चालकों ने दिखायी मानवता
Sep 21, 2026, 9:45:00 AM
मरीज की आड़ में शराब तस्करी, प्राइवेट एंबुलेंस में मिला 230 लीटर बीयर
मरीज की आड़ में शराब तस्करी, प्राइवेट एंबुलेंस में मिला 230 लीटर बीयर
Sep 21, 2026, 9:02:00 AM
पार्किंग विवाद ने लिया खूनी रूप,जमकर मारपीट और चाकूबाजी, तीन गिरफ्तार
पार्किंग विवाद ने लिया खूनी रूप,जमकर मारपीट और चाकूबाजी, तीन गिरफ्तार
Sep 20, 2026, 8:27:00 PM
बिहार भ्रमण को पहुंचा थाईलैंड का प्रतिनिधिमंडल, कहा ये यात्रा अविस्मरणीय
बिहार भ्रमण को पहुंचा थाईलैंड का प्रतिनिधिमंडल, कहा ये यात्रा अविस्मरणीय
Sep 20, 2026, 7:06:00 PM