नाबालिगों से बदसलूकी का Video वायरल, प्रशासन में हड़कंप, पुलिस ने दर्ज की FIR

बिहार में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सवालों के बीच जमुई जिले से एक वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन हरकत में आ गया है।

नाबालिगों से बदसलूकी का Video वायरल, प्रशासन में हड़कंप, पुलिस ने दर्ज की FIR

जमुई : बिहार में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सवालों के बीच जमुई जिले से एक वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन हरकत में आ गया है। सदर थाना क्षेत्र से जुड़े इस वीडियो में कुछ युवकों द्वारा एक नाबालिग छात्र-छात्रा के साथ कथित तौर पर बदसलूकी करते हुए देखा जा रहा है। वीडियो सामने आने के बाद लोगों में आक्रोश है और सार्वजनिक जगहों पर सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।

19 सितंबर की शाम की है घटना

जिलाधिकारी नवीन ने जानकारी देते हुए बताया कि यह घटना 19 सितंबर की शाम की है। यह जमुई सदर थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। डीएम के अनुसार इस मामले में पुलिस को पहले कोई लिखित शिकायत नहीं मिली थी। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने स्वत: संज्ञान लिया। डीएम नवीन ने कहा कि सोशल मीडिया पर उपलब्ध सामग्री के आधार पर पुलिस ने अनुसंधान किया, पीड़ितों की पहचान की और प्राथमिकी दर्ज की गई है। दोषियों को चिन्हित कर लिया गया है और उनके विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है।

मड़वा पहाड़ से लौट रहे थे दोनों छात्र-छात्रा 

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दोनों पीड़ित नाबालिग हैं और 10वीं कक्षा के छात्र-छात्रा बताए जा रहे हैं, जो जमुई शहर के रहने वाले हैं। बताया जा रहा है कि 19 सितंबर को दोनों कोचिंग के बाद स्कूटी से मड़वा पहाड़ गए थे। वहां से लौटने के दौरान रास्ते में कुछ युवकों ने उन्हें रोक लिया और कथित तौर पर दुर्व्यवहार किया। इसी दौरान किसी ने इसका वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

2 Video हो रहे हैं वायरल 

इस घटना से जुड़े दो वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहे हैं। एक वीडियो करीब एक मिनट दो सेकंड का और दूसरा करीब 35 सेकंड का बताया जा रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स लगातार पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच तेज कर दी है। पुलिस वायरल वीडियो की सत्यता और घटना में शामिल लोगों की भूमिका की जांच कर रही है।

जमुई से हेमंत सक्सेना की रिपोर्ट

Trending News

नाबालिग स्कूली छात्रा का अपहरण के बाद दुष्कर्म व हत्या, पुलिस जांच में जुटी
नाबालिग स्कूली छात्रा का अपहरण के बाद दुष्कर्म व हत्या, पुलिस जांच में जुटी
Sep 21, 2026, 12:58:00 PM
महज 51 रुपये में अनलिमिटेड कॉलिंग और रोज दो जीबी डाटा, BSNL के ऑफर ने चौंकाया
महज 51 रुपये में अनलिमिटेड कॉलिंग और रोज दो जीबी डाटा, BSNL के ऑफर ने चौंकाया
Sep 21, 2026, 12:51:00 PM
TMC का चुनाव चिन्ह फ्रीज होने पर SC पहुंचे सिब्बल, CJI बोले- 'हम करेंगे सुनवाई'
TMC का चुनाव चिन्ह फ्रीज होने पर SC पहुंचे सिब्बल, CJI बोले- 'हम करेंगे सुनवाई'
Sep 21, 2026, 12:38:00 PM
नाबालिगों से बदसलूकी का Video वायरल, प्रशासन में हड़कंप, पुलिस ने दर्ज की FIR
नाबालिगों से बदसलूकी का Video वायरल, प्रशासन में हड़कंप, पुलिस ने दर्ज की FIR
Sep 21, 2026, 12:18:00 PM
पुलिस व SSB की बड़ी कार्रवाई, नेपाल से भारत लाई जा रही 3 नाबालिग सकुशल बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार
पुलिस व SSB की बड़ी कार्रवाई, नेपाल से भारत लाई जा रही 3 नाबालिग सकुशल बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार
Sep 21, 2026, 12:01:00 PM
युवक को गोली मारकर किया घायल, गांव में दहशत, PMCH रेफर
युवक को गोली मारकर किया घायल, गांव में दहशत, PMCH रेफर
Sep 21, 2026, 11:45:00 AM
कर्मा-धर्मा पर्व पर मचा हड़कंप, एक साथ बुझे छह घरों के चिराग
कर्मा-धर्मा पर्व पर मचा हड़कंप, एक साथ बुझे छह घरों के चिराग
Sep 21, 2026, 11:40:00 AM
बिहटा स्टेशन के पास युवक से मारपीट का वीडियो वायरल
बिहटा स्टेशन के पास युवक से मारपीट का वीडियो वायरल
Sep 21, 2026, 11:29:00 AM
Asian Games-2026 : शूटिंग में भारत का शानदार प्रदर्शन जारी, एक दिन में आए 4 मेडल
Asian Games-2026 : शूटिंग में भारत का शानदार प्रदर्शन जारी, एक दिन में आए 4 मेडल
Sep 21, 2026, 11:01:00 AM
हादसे में घायल हुए भाई बहन, एंबुलेंस चालकों ने दिखायी मानवता
हादसे में घायल हुए भाई बहन, एंबुलेंस चालकों ने दिखायी मानवता
Sep 21, 2026, 9:45:00 AM