हादसे में घायल हुए भाई बहन, एंबुलेंस चालकों ने दिखायी मानवता

जिले के बरहट थाना क्षेत्र के खादिग्राम के पास रविवार को एक पल्सर मोटरसाइकिल और बालू लदे हाइवा के बीच जोरदार टक्कर हो गई।

हादसे में घायल हुए भाई बहन, एंबुलेंस चालकों ने दिखायी मानवता

जमुई : जिले के बरहट थाना क्षेत्र के खादिग्राम के पास रविवार को एक पल्सर मोटरसाइकिल और बालू लदे हाइवा के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बाइक पर सवार भाई-बहन गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान रोहित कुमार और शिवानी कुमारी के रूप में हुई है। दोनों जिले के लक्ष्मीपुर थाना के हरला निवासी राजीव रंजन की संतान बताये जा रहे हैं।

मिली जानकारी के अनुसार दोनों केकेएम कॉलेज, जमुई में BA-BSc की परीक्षा देने अपने गांव हरला से जमुई आ रहे थे। इसी दौरान खादिग्राम के पास जमुई की ओर से लक्ष्मीपुर की तरफ जा रहे बालू लदे हाइवा ने सामने से टक्कर मार दी। हादसे में शिवानी की हालत स्थिर बताई जा रही है, वहीं रोहित की हालत गंभीर बनी हुई है। घायल शिवानी ने बताया कि आज हम दोनों का KKM कॉलेज में BA-BSc का पेपर था, जिसके लिए हम जमुई आ रहे थे। तभी खादिग्राम के पास हाइवा ने कट मारते हुए टक्कर मार दी।

इस हादसे में मानवता की मिसाल PHC बरहट के एंबुलेंस कर्मियों ने पेश की। एंबुलेंस चालक हरिओम शंकर प्रसाद और EMT मनीष कुमार अपने कॉल पर बरहट से लखै गए थे। वापस लौटते वक्त सड़क पर घायल भाई-बहन को देख उन्होंने बिना किसी कॉल के उन्हें उठाकर सदर अस्पताल, जमुई पहुंचाया। दोनों कर्मियों की इस पहल की इलाके में खूब सराहना हो रही है।

जमुई से हेमंत की रिपोर्ट

Trending News

हादसे में घायल हुए भाई बहन, एंबुलेंस चालकों ने दिखायी मानवता
हादसे में घायल हुए भाई बहन, एंबुलेंस चालकों ने दिखायी मानवता
Sep 21, 2026, 9:45:00 AM
मरीज की आड़ में शराब तस्करी, प्राइवेट एंबुलेंस में मिला 230 लीटर बीयर
मरीज की आड़ में शराब तस्करी, प्राइवेट एंबुलेंस में मिला 230 लीटर बीयर
Sep 21, 2026, 9:02:00 AM
पार्किंग विवाद ने लिया खूनी रूप,जमकर मारपीट और चाकूबाजी, तीन गिरफ्तार
पार्किंग विवाद ने लिया खूनी रूप,जमकर मारपीट और चाकूबाजी, तीन गिरफ्तार
Sep 20, 2026, 8:27:00 PM
बिहार भ्रमण को पहुंचा थाईलैंड का प्रतिनिधिमंडल, कहा ये यात्रा अविस्मरणीय
बिहार भ्रमण को पहुंचा थाईलैंड का प्रतिनिधिमंडल, कहा ये यात्रा अविस्मरणीय
Sep 20, 2026, 7:06:00 PM
शिक्षकों एवं कर्मियों के हितों की रक्षा के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध: शिक्षा मंत्री
शिक्षकों एवं कर्मियों के हितों की रक्षा के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध: शिक्षा मंत्री
Sep 20, 2026, 7:02:00 PM
गंगाजल लेकर आरक्षण की मांग को लेकर संकल्प, 30 नवंबर तक चलेगा अभियान : मुकेश सहनी
गंगाजल लेकर आरक्षण की मांग को लेकर संकल्प, 30 नवंबर तक चलेगा अभियान : मुकेश सहनी
Sep 20, 2026, 6:58:00 PM
मंत्री श्रवण कुमार ने बिहार सरस मेला का किया शुभारंभ
मंत्री श्रवण कुमार ने बिहार सरस मेला का किया शुभारंभ
Sep 20, 2026, 6:39:00 PM
18 नवंबर तक पूरा होगा शिक्षकों से जुडा यह अहम कार्य
18 नवंबर तक पूरा होगा शिक्षकों से जुडा यह अहम कार्य
Sep 20, 2026, 6:30:00 PM
अवैध हथियार के साथ 2 गिरफ्तार, पिस्टल-मस्केट और 6 जिंदा कारतूस बरामद
अवैध हथियार के साथ 2 गिरफ्तार, पिस्टल-मस्केट और 6 जिंदा कारतूस बरामद
Sep 20, 2026, 6:02:00 PM
एकदिवसीय दौरे पर बोकारो पहुंचे बाबूलाल मरांडी, MMDR संशोधन बिल के पक्ष में अपनी बात रखी
एकदिवसीय दौरे पर बोकारो पहुंचे बाबूलाल मरांडी, MMDR संशोधन बिल के पक्ष में अपनी बात रखी
Sep 20, 2026, 5:45:00 PM