स्पीड ब्रेकर पर गाडी को लगा झटका तो चल गयी गोली, जवान की हुई मौत

स्पीड ब्रेकर पर गाडी को लगा झटका तो चल गयी गोली, जवान की हुई मौत
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Sujeet Kumar
: Jun 26, 2026, 7:22:00 PM

राज्य के जहानाबाद जिले से एक हैरान कर देने वाली खबर है। यहां एक एसटीएफ जवान की खुद की ही सर्विस रिवॉल्वर से चली गोली लगने से मौत हो गई। मृत जवान नालंदा जिले का निवासी थे और गया एसटीएफ एसओजी 9 यूनिट में कार्यरत थे। घटना के बाद पुरे महकमें में हडकंप मच गया। 

मिली खबर के अनुसार गया एसटीएफ एसओजी 9 यूनिट में कार्यरत जवान धीरज कुमार की उनकी ही सर्विस रिवाल्वर से चली गोली लगने से मौत हो गयी। बताया जा रहा है कि एसटीएफ के जवान सूचना संकलन के लिए स्कॉर्पियो पर सवार होकर घोसी इलाके में आए हुए थे। रास्ते में चिरी गांव के पास सड़क पर बने स्पीड ब्रेकर पर जवानों को लेकर जा रही गाड़ी ने को झटका लगा। वाहन में लगे झटके से जवान के कमर में लोडेड सर्विस रिवॉल्वर से फायर हो गया और रिवाल्वर से निकली गोली उनकी कमर में लगकर आर पार हो गई। जानकारी के अनुसार जवान धीरज नालंदा जिले के निवासी थे। 

इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना से हतप्रभ स्कॉर्पियो पर सवार जवान के अन्य सहयोगी उन्हें इलाज के लिए तत्काल घोषी सीएचसी पहुंचे लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद जवान को मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि अत्यधिक रक्तस्राव से उनकी मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार एसटीएफ के जवान किसी बड़े मूवमेंट में सूचना संकलन के लिए निकले हुए थे। इसी दौरान यह हादसा हो गया। वहीं मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार की सुबह जिले की सुजातपुर गांव में एक 10 वर्षीय बालक की हत्या हो गई थी। हत्या तब हुई, जब एक तिलक समारोह चल रहा था। जवान इसी मामले की सूचना संग्रह के लिए निकले हुए थे। इसी मामले में भ्रमण के दौरान यह हादसा हो गया।