30 अगस्त तक मांगें पूरी करने का आश्वासन, सफाईकर्मी काम पर लौटे, मांगे पूरी नहीं होने पर फिर होगी हड़ताल

जहानाबाद जिले के नगर परिषद के सफाईकर्मी अपनी 10 सूत्री मांगों को लेकर पिछले चार दिनों से धरना-प्रदर्शन कर रहे थे। सोमवार को सफाईकर्मियों ने विरोध मार्च निकालकर नगर परिषद कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन समाप्त किया।

30 अगस्त तक मांगें पूरी करने का आश्वासन, सफाईकर्मी काम पर लौटे, मांगे पूरी नहीं होने पर फिर होगी हड़ताल

जहानाबाद जिले के नगर परिषद के सफाईकर्मी अपनी 10 सूत्री मांगों को लेकर पिछले चार दिनों से धरना-प्रदर्शन कर रहे थे। सोमवार को सफाईकर्मियों ने विरोध मार्च निकालकर नगर परिषद कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन समाप्त किया। इसके बाद सफाईकर्मियों के प्रतिनिधिमंडल ने नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी वीरेंद्र कुमार से मुलाकात कर अपनी मांगों को लेकर बातचीत की और उन्हें ज्ञापन सौंपा।

बातचीत के दौरान कार्यपालक पदाधिकारी ने सफाईकर्मियों की मांगों पर गंभीरता से विचार करते हुए 30 अगस्त तक उनकी मांगों के समाधान की दिशा में कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। अधिकारियों ने कहा कि जायज मांगों को जल्द पूरा करने का प्रयास किया जाएगा। एनजीओ के स्तर पर किसी प्रकार की अनियमितता या कमी पाए जाने पर आवश्यक कार्रवाई करने की भी बात कही गई।

अधिकारियों के आश्वासन के बाद सफाईकर्मियों ने फिलहाल अपना आंदोलन समाप्त करते हुए काम पर लौटने का निर्णय लिया। सफाईकर्मी बबलू कुमार, सूरज, मदन सहित अन्य कर्मचारियों ने कहा कि वे शहर की सफाई व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए अपने काम पर वापस लौट रहे हैं, लेकिन 30 अगस्त तक उनकी 10 सूत्री मांगें पूरी नहीं हुईं तो इसके बाद सफाईकर्मी दोबारा हड़ताल पर जाने को मजबूर होंगे। इसके बाद बड़ी संख्या में महिला और पुरुष सफाईकर्मी नगर परिषद कार्यालय से अपने-अपने कार्यक्षेत्र में लौट गए और शहर के विभिन्न इलाकों में सफाई कार्य संभाल लिया। सफाईकर्मियों ने स्पष्ट किया कि 30 अगस्त की समयसीमा उनके आंदोलन के अगले चरण का आधार होगी। मांगें पूरी होने पर आंदोलन समाप्त माना जाएगा, अन्यथा फिर से हड़ताल शुरू की जाएगी।

जहानाबाद से बरूण कुमार की रिपोर्ट

Trending News

बिहारवासी 'हर घर तिरंगा अभियान' में बढ़-चढ़ कर शामिल हों: CM  सम्राट चौधरी, 17 अगस्त तक चलेगा यह अभियान
बिहारवासी 'हर घर तिरंगा अभियान' में बढ़-चढ़ कर शामिल हों: CM सम्राट चौधरी, 17 अगस्त तक चलेगा यह अभियान
Aug 10, 2026, 3:18:00 PM
70% बढ़ी एशियाई शेरों की आबादी, विश्व शेर दिवस पर संरक्षण यात्रा का दस्तावेज जारी
70% बढ़ी एशियाई शेरों की आबादी, विश्व शेर दिवस पर संरक्षण यात्रा का दस्तावेज जारी
Aug 10, 2026, 3:15:00 PM
बिग न्यूज: भरत तिवारी एनकाउंटर मामला: एसडीएम समेत 11 के खिलाफ गैर जमानती वारंट
बिग न्यूज: भरत तिवारी एनकाउंटर मामला: एसडीएम समेत 11 के खिलाफ गैर जमानती वारंट
Aug 10, 2026, 3:00:00 PM
हर घर तिरंगा अभियान के तहत सहकारिता भवन से निकली तिरंगा यात्रा
हर घर तिरंगा अभियान के तहत सहकारिता भवन से निकली तिरंगा यात्रा
Aug 10, 2026, 2:56:00 PM
JPSC मेधा घोटाले में बड़ा एक्शन! पूर्व चेयरमैन एल. खियांग्ते गिरफ्तार
JPSC मेधा घोटाले में बड़ा एक्शन! पूर्व चेयरमैन एल. खियांग्ते गिरफ्तार
Aug 10, 2026, 2:45:00 PM
किसान-मजदूर संगठनों का जेल भरो आंदोलन, 19 सूत्री मांगों को लेकर डीएम को सौंपा ज्ञापन
किसान-मजदूर संगठनों का जेल भरो आंदोलन, 19 सूत्री मांगों को लेकर डीएम को सौंपा ज्ञापन
Aug 10, 2026, 2:32:00 PM
विधानसभा तक पहुंचा छात्रों का हुजूम, 200 मीटर पहले प्रशासन ने लगाया ब्रेक
विधानसभा तक पहुंचा छात्रों का हुजूम, 200 मीटर पहले प्रशासन ने लगाया ब्रेक
Aug 10, 2026, 2:32:00 PM
रियल हैंड्स-ऑन गायनी एंडोस्कोपी एंड फर्टिलिटी ट्रेनिंग की नई पहल, तैयार हुआ अत्याधुनिक प्रशिक्षण केंद्र
रियल हैंड्स-ऑन गायनी एंडोस्कोपी एंड फर्टिलिटी ट्रेनिंग की नई पहल, तैयार हुआ अत्याधुनिक प्रशिक्षण केंद्र
Aug 10, 2026, 2:31:00 PM
30 अगस्त तक मांगें पूरी करने का आश्वासन, सफाईकर्मी काम पर लौटे, मांगे पूरी नहीं होने पर फिर होगी हड़ताल
30 अगस्त तक मांगें पूरी करने का आश्वासन, सफाईकर्मी काम पर लौटे, मांगे पूरी नहीं होने पर फिर होगी हड़ताल
Aug 10, 2026, 2:25:00 PM
खनन क्षेत्र के लिए बैटरियां, चुनौतियां एवं आगे की राह विषय पर राष्ट्रीय संगोष्ठी
खनन क्षेत्र के लिए बैटरियां, चुनौतियां एवं आगे की राह विषय पर राष्ट्रीय संगोष्ठी
Aug 10, 2026, 2:14:00 PM