मुख्य डाकघर को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

मुख्य डाकघर को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Amit Kumar
: Jul 23, 2026, 10:28:00 AM

जहानाबाद के मुख्य डाकघर को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद प्रशासन और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार, धमकी भरा ई-मेल मिलने के बाद गया डाक प्रमंडल मुख्यालय ने तत्काल जहानाबाद मुख्य डाकघर को सतर्क रहने का निर्देश जारी किया। इसके बाद स्थानीय प्रशासन और पुलिस सक्रिय हो गई तथा मुख्य डाकघर की सुरक्षा व्यवस्था को तत्काल प्रभाव से सख्त कर दिया गया। 

धमकी की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे डाकघर परिसर की सघन तलाशी शुरू कर दी। सुरक्षा एजेंसियां भवन के प्रत्येक हिस्से की बारीकी से जांच कर रही हैं। एहतियात के तौर पर डाकघर में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति की जांच की जा रही है और तलाशी के बाद ही उन्हें परिसर में प्रवेश की अनुमति दी जा रही है।

प्रशासन इस बात की भी जांच कर रहा है कि धमकी भरा ई-मेल किसने भेजा और इसके पीछे क्या उद्देश्य है। साइबर माध्यम से ई-मेल की तकनीकी जांच भी शुरू कर दी गई है। फिलहाल डाकघर में कोई संदिग्ध वस्तु मिलने की सूचना नहीं है, लेकिन सुरक्षा के मद्देनजर सभी आवश्यक एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं। 

पुलिस और संबंधित सुरक्षा एजेंसियों ने लोगों से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें और जांच में प्रशासन का सहयोग करें। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि धमकी वास्तविक थी या किसी की शरारत। फिलहाल पूरे मामले की गंभीरता से जांच जारी है।

जहानाबाद से बरुण कुमार की रिपोर्ट 

Trending News

8.86 एकड़ जमीन फर्जीवाड़ा केस में आज बड़ा मोड़, कोर्ट में आज अहम सुनवाई
8.86 एकड़ जमीन फर्जीवाड़ा केस में आज बड़ा मोड़, कोर्ट में आज अहम सुनवाई
Jul 23, 2026, 11:44:00 AM
मेरी बहन...NEET परीक्षा को लेकर छात्रों का प्रदर्शन, आम लोगों से भी बड़ी अपील
मेरी बहन...NEET परीक्षा को लेकर छात्रों का प्रदर्शन, आम लोगों से भी बड़ी अपील
Jul 23, 2026, 11:43:00 AM
शराब पार्टी पर पहुंची उत्पाद विभाग की टीम पर हमला, होमगार्ड जवान गंभीर रूप से घायल
शराब पार्टी पर पहुंची उत्पाद विभाग की टीम पर हमला, होमगार्ड जवान गंभीर रूप से घायल
Jul 23, 2026, 11:30:00 AM
पूर्व CM मधु कोड़ा की याचिका पर हाईकोर्ट में सुनवाई, ED से जवाब तलब
पूर्व CM मधु कोड़ा की याचिका पर हाईकोर्ट में सुनवाई, ED से जवाब तलब
Jul 23, 2026, 11:25:00 AM
दिल्ली-पटना में हुए लाठीचार्ज के बाद हजारों छात्र यहां जमा हो गए, अपना हक हर हाल में लेकर रहेंगे
दिल्ली-पटना में हुए लाठीचार्ज के बाद हजारों छात्र यहां जमा हो गए, अपना हक हर हाल में लेकर रहेंगे
Jul 23, 2026, 11:17:00 AM
युवक को मारी गोली, आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी
युवक को मारी गोली, आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी
Jul 23, 2026, 11:04:00 AM
नेपाल की बारिश से बिहार में बाढ़ जैसे हालात, किसानों की फसल बर्बाद
नेपाल की बारिश से बिहार में बाढ़ जैसे हालात, किसानों की फसल बर्बाद
Jul 23, 2026, 10:53:00 AM
 JPSC विवाद ने पकड़ा तूल, भाजयुमो के बाद आज युवा राजद का प्रदर्शन
JPSC विवाद ने पकड़ा तूल, भाजयुमो के बाद आज युवा राजद का प्रदर्शन
Jul 23, 2026, 10:46:00 AM
कांग्रेस के प्रदर्शन से पहले पुलिस छावनी में तब्दील हुआ भाजपा कार्यालय
कांग्रेस के प्रदर्शन से पहले पुलिस छावनी में तब्दील हुआ भाजपा कार्यालय
Jul 23, 2026, 10:37:00 AM
मुख्य डाकघर को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप
मुख्य डाकघर को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप
Jul 23, 2026, 10:28:00 AM