JPSC विवाद ने पकड़ा तूल, भाजयुमो के बाद आज युवा राजद का प्रदर्शन

 JPSC विवाद ने पकड़ा तूल, भाजयुमो के बाद आज युवा राजद का प्रदर्शन

14वीं झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) परीक्षा में कथित गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर विरोध प्रदर्शन का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में गुरुवार को युवा राष्ट्रीय जनता दल (युवा राजद) राजधानी रांची में ‘छात्र न्याय प्रतिरोध मार्च’ आयोजित करेगा। संगठन का कहना है कि यह मार्च परीक्षा प्रक्रिया में पारदर्शिता और अभ्यर्थियों को न्याय दिलाने की मांग को लेकर निकाला जा रहा है।

कार्यक्रम के अनुसार, दोपहर 1 बजे मोराबादी स्थित बापू वाटिका के समीप छात्र, युवा और पार्टी कार्यकर्ता एकत्र होंगे। यहां से सभी प्रतिभागी राजभवन तक मार्च करेंगे और अपनी मांगों के समर्थन में विरोध दर्ज कराएंगे। आयोजन में बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों और युवा कार्यकर्ताओं की भागीदारी की संभावना जताई जा रही है।

14वीं JPSC परीक्षा को लेकर पिछले कुछ दिनों से राजनीतिक और छात्र संगठनों की गतिविधियां लगातार तेज हुई हैं। विभिन्न संगठन परीक्षा में कथित अनियमितताओं की जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

गौरतलब है कि एक दिन पहले बुधवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) ने भी JPSC कार्यालय का घेराव किया था। उस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में युवा शामिल हुए थे। प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पुलिस ने कई स्थानों पर बैरिकेडिंग की थी, लेकिन बड़ी भीड़ बैरिकेडिंग पार कर आयोग कार्यालय तक पहुंच गई थी, जिससे मौके पर काफी देर तक तनावपूर्ण स्थिति बनी रही।

Trending News

पश्चिम बंगाल: दुर्गा पूजा में दर्दनाक हादसा, 17 की मौत, दर्जनों घायल, राहत व बचाव कार्य जारी
पश्चिम बंगाल: दुर्गा पूजा में दर्दनाक हादसा, 17 की मौत, दर्जनों घायल, राहत व बचाव कार्य जारी
Oct 17, 2026, 11:01:00 PM
302 बालू घाटों की नीलामी के बावजूद 288 घाट बंद, सड़क परियोजनाएं अधर में, मुख्यमंत्री जवाब दें: बाबूलाल मरांडी
302 बालू घाटों की नीलामी के बावजूद 288 घाट बंद, सड़क परियोजनाएं अधर में, मुख्यमंत्री जवाब दें: बाबूलाल मरांडी
Oct 17, 2026, 7:19:00 PM
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने विभिन्न पंडालों में किए मां दुर्गा के दर्शन, की पूजा अर्चना
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने विभिन्न पंडालों में किए मां दुर्गा के दर्शन, की पूजा अर्चना
Oct 17, 2026, 7:06:00 PM
दुर्गा पूजा को लेकर जमुई पुलिस अलर्ट, शहर में निकाला गया फ्लैग मार्च
दुर्गा पूजा को लेकर जमुई पुलिस अलर्ट, शहर में निकाला गया फ्लैग मार्च
Oct 17, 2026, 7:01:00 PM
आप भी खाते हैं मैकडॉनल्ड्स के बर्गर और डोमिनोज़ पिज्जा, हो जाए सावधान
आप भी खाते हैं मैकडॉनल्ड्स के बर्गर और डोमिनोज़ पिज्जा, हो जाए सावधान
Oct 17, 2026, 6:53:00 PM
आज खुलेगा मां दुर्गा का पट, दर्शन को उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़
आज खुलेगा मां दुर्गा का पट, दर्शन को उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़
Oct 17, 2026, 6:46:00 PM
मोतिहारी में 'मेड इन पाकिस्तान' लिखी चादरों का मामला, दो फेरीवाले हिरासत में
मोतिहारी में 'मेड इन पाकिस्तान' लिखी चादरों का मामला, दो फेरीवाले हिरासत में
Oct 17, 2026, 6:31:00 PM
सप्तमी को मां आरण्य देवी के दर्शन के लिए उमड़ी आस्था, हजारों की संख्या में भक्तों ने माता के दरबार में टेका मत्था
सप्तमी को मां आरण्य देवी के दर्शन के लिए उमड़ी आस्था, हजारों की संख्या में भक्तों ने माता के दरबार में टेका मत्था
Oct 17, 2026, 6:14:00 PM
दुर्गापूजा को लेकर पुलिस का फ्लैग मार्च, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन सतर्क
दुर्गापूजा को लेकर पुलिस का फ्लैग मार्च, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन सतर्क
Oct 17, 2026, 5:53:00 PM
शिक्षकों की 15 सूत्री मांगों को लेकर संघ ने की शिक्षा मंत्री से वार्ता, मिला आश्वासन
शिक्षकों की 15 सूत्री मांगों को लेकर संघ ने की शिक्षा मंत्री से वार्ता, मिला आश्वासन
Oct 17, 2026, 5:26:00 PM