दिल्ली-पटना में हुए लाठीचार्ज के बाद हजारों छात्र यहां जमा हो गए, अपना हक हर हाल में लेकर रहेंगे

दिल्ली-पटना में हुए लाठीचार्ज के बाद हजारों छात्र यहां जमा हो गए, अपना हक हर हाल में लेकर रहेंगे
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Amit Kumar
: Jul 23, 2026, 11:17:00 AM

नीट परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर दिल्ली और पटना में हुए लाठीचार्ज का विरोध अब नालंदा के बिहारशरीफ तक पहुंच गया है। देर शाम बिहारशरीफ की सड़कों पर हजारों की संख्या में छात्र-छात्राएं उतर आए और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी छात्रों ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस्तीफे की मांग करते हुए जमकर नारेबाजी की।

हाथों में सरकार विरोधी बैनर और तख्तियां लेकर छात्र-छात्राओं ने शहर के विभिन्न इलाकों में मार्च निकाला। इस दौरान प्रदर्शनकारियों में दिल्ली और पटना में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर खासा आक्रोश देखने को मिला। छात्रों का कहना था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार युवाओं और उनके भविष्य की बात करते हैं, लेकिन नीट पेपर लीक जैसे गंभीर मामले पर अब तक उनकी चुप्पी कई सवाल खड़े करती है।

प्रदर्शनकारी छात्रों ने कहा कि देश के लाखों युवा मेहनत कर परीक्षा की तैयारी करते हैं, लेकिन पेपर लीक जैसी घटनाएं उनकी मेहनत और भविष्य दोनों के साथ खिलवाड़ है। छात्रों ने समाजसेवी सोनम वांगचुक के अनशन का समर्थन करते हुए सरकार से युवाओं की मांगों पर तत्काल संज्ञान लेने की अपील की।

बिहारशरीफ की सड़कों पर देर शाम तक छात्रों का विरोध प्रदर्शन जारी रहा। बड़ी संख्या में छात्रों के सड़क पर उतरने से शहर में राजनीतिक माहौल भी गरमा गया है। प्रदर्शनकारियों ने साफ कहा कि जब तक उनकी मांगों पर सरकार गंभीरता से विचार नहीं करती, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। छात्रों ने कहा हम अपना हक हर हाल में लेकर रहेंगे।

नालंदा से मिथुन कुमार की रिपोर्ट 

Trending News

कांग्रेस के प्रदर्शन से पहले बीजेपी कार्यकर्ताओं का बयान, कहा-'लाठियों से करेंगे स्वागत'
कांग्रेस के प्रदर्शन से पहले बीजेपी कार्यकर्ताओं का बयान, कहा-'लाठियों से करेंगे स्वागत'
Jul 23, 2026, 12:29:00 PM
कुमारधुबी में 8 ट्रेनों के ठहराव की मांग तेज, भाजपा ने छेड़ा हस्ताक्षर अभियान
कुमारधुबी में 8 ट्रेनों के ठहराव की मांग तेज, भाजपा ने छेड़ा हस्ताक्षर अभियान
Jul 23, 2026, 12:17:00 PM
मंदिर से 6 मूर्तियां चोरी करने वाले 3 गिरफ्तार, एर्टिगा कार और सामान बरामद
मंदिर से 6 मूर्तियां चोरी करने वाले 3 गिरफ्तार, एर्टिगा कार और सामान बरामद
Jul 23, 2026, 12:13:00 PM
छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में बगहा और नालंदा में भारी हंगामा, पीएम-सीएम का फूंका पुतला
छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में बगहा और नालंदा में भारी हंगामा, पीएम-सीएम का फूंका पुतला
Jul 23, 2026, 11:59:00 AM
धनबाद में दर्दनाक हादसा, अज्ञात व्यक्ति की मौ*त से ट्रेन परिचालन प्रभावित
धनबाद में दर्दनाक हादसा, अज्ञात व्यक्ति की मौ*त से ट्रेन परिचालन प्रभावित
Jul 23, 2026, 11:58:00 AM
चोरी की छह प्रतिमा, नगद और लग्जरी कार के साथ तीन अपराधी गिरफ्तार
चोरी की छह प्रतिमा, नगद और लग्जरी कार के साथ तीन अपराधी गिरफ्तार
Jul 23, 2026, 11:47:00 AM
8.86 एकड़ जमीन फर्जीवाड़ा केस में आज बड़ा मोड़, कोर्ट में आज अहम सुनवाई
8.86 एकड़ जमीन फर्जीवाड़ा केस में आज बड़ा मोड़, कोर्ट में आज अहम सुनवाई
Jul 23, 2026, 11:44:00 AM
मेरी बहन...NEET परीक्षा को लेकर छात्रों का प्रदर्शन, आम लोगों से भी बड़ी अपील
मेरी बहन...NEET परीक्षा को लेकर छात्रों का प्रदर्शन, आम लोगों से भी बड़ी अपील
Jul 23, 2026, 11:43:00 AM
शराब पार्टी पर पहुंची उत्पाद विभाग की टीम पर हमला, होमगार्ड जवान गंभीर रूप से घायल
शराब पार्टी पर पहुंची उत्पाद विभाग की टीम पर हमला, होमगार्ड जवान गंभीर रूप से घायल
Jul 23, 2026, 11:30:00 AM
पूर्व CM मधु कोड़ा की याचिका पर हाईकोर्ट में सुनवाई, ED से जवाब तलब
पूर्व CM मधु कोड़ा की याचिका पर हाईकोर्ट में सुनवाई, ED से जवाब तलब
Jul 23, 2026, 11:25:00 AM