मंदिर से 6 मूर्तियां चोरी करने वाले 3 गिरफ्तार, एर्टिगा कार और सामान बरामद

मंदिर से 6 मूर्तियां चोरी करने वाले 3 गिरफ्तार, एर्टिगा कार और सामान बरामद
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Amit Kumar
: Jul 23, 2026, 12:13:00 PM

समस्तीपुर। खानपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत महामंडलेश्वर 24 अवतार धाम चकौटी मठ मंदिर के गर्भ गृह से 12 जुलाई की रात अज्ञात चोरों द्वारा भगवान की 6 मूर्तियों सहित अन्य सामान चोरी कर ली गई थी। पुजारी श्री महंत राम सेवक दास शास्त्री जी के लिखित आवेदन पर खानपुर थाना में कांड संख्या 160/26, दिनांक 12-07-2026, धारा 331(4)/303(2) बी.एन.एस. दर्ज किया गया था।

मामले के उद्भेदन एवं चोरी गए सामानों की बरामदगी के लिए पुलिस अधीक्षक समस्तीपुर के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-2 के नेतृत्व में एस.आई.टी. टीम का गठन किया गया। टीम ने मानवीय सूचना एवं तकनीकी आधार पर कार्रवाई करते हुए घटना में संलिप्त 3 अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार अपराधियों के नाम:

1. नंदकिशोर महतो, पिता लक्ष्मी महतो, उम्र 40 वर्ष, सा. सिंघियाघाट, थाना विभूतिपुर

2. छोटू कुमार, पिता बुच्चू साह, उम्र 22 वर्ष, सा. सिंघियाघाट, थाना विभूतिपुर  

3. गुड्डू कुमार, पिता रामप्रकाश महतो, उम्र 28 वर्ष, सा. सिंघियाघाट, थाना विभूतिपुर

पुलिस ने इनके पास से चोरी की गई श्री रामलला, श्री रामजी, श्री जानकी जी, लड्डू गोपाल, श्री हनुमान जी और श्री लक्ष्मण जी की 6 मूर्तियां, दान पात्र सहित 400 रुपये नगद और घटना में प्रयुक्त एर्टिगा कार संख्या BR01XY-8204 को बरामद किया है।

पूछताछ में अपराधियों ने बताया कि इनके द्वारा पिछले कुछ दिनों से समस्तीपुर के कपूरीग्राम, हथौढी, खानपुर एवं दरभंगा जिले के बेहडी, बिरौल थाना क्षेत्र में भी कई मंदिरों से चोरी की गई है। उक्त स्थानों से पीतल की घंटियां, पूजा का सामान, पीतल के बर्तन सहित अन्य सामान भी बरामद किए गए हैं।

इन अपराधियों पर पूर्व से बेगूसराय, सीतामढ़ी एवं समस्तीपुर जिले में डकैती, चोरी एवं हथियार बरामदगी से संबंधित कई कांड दर्ज हैं। अन्य फरार अभियुक्तों के विरुद्ध छापेमारी जारी है।

समस्तीपुर से संतोष कुमार ठाकुर की रिपोर्ट 

Trending News

 'बिहार बन रहा तेज गेंदबाजों की नर्सरी' दो खिलाड़ियों का ऑस्ट्रेलिया के लिए चयन
'बिहार बन रहा तेज गेंदबाजों की नर्सरी' दो खिलाड़ियों का ऑस्ट्रेलिया के लिए चयन
Jul 23, 2026, 1:43:00 PM
BREAKING : हरमू रोड बना रणक्षेत्र, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच हिंसक झड़प
BREAKING : हरमू रोड बना रणक्षेत्र, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच हिंसक झड़प
Jul 23, 2026, 1:19:00 PM
वाहन की टक्कर से दर्दनाक मौत, मां की मौत के बाद तीन बच्चों के सर से उठा पिता का भी साया
वाहन की टक्कर से दर्दनाक मौत, मां की मौत के बाद तीन बच्चों के सर से उठा पिता का भी साया
Jul 23, 2026, 1:12:00 PM
बालू लदे ट्रैक्टर से अवैध वसूली का कथित वीडियो वायरल, एसपी ने लिया एक्शन
बालू लदे ट्रैक्टर से अवैध वसूली का कथित वीडियो वायरल, एसपी ने लिया एक्शन
Jul 23, 2026, 1:00:00 PM
नीट पेपर लीक पर धनबाद में कांग्रेस का हल्ला बोल, केंद्र सरकार के खिलाफ धरना
नीट पेपर लीक पर धनबाद में कांग्रेस का हल्ला बोल, केंद्र सरकार के खिलाफ धरना
Jul 23, 2026, 12:48:00 PM
मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आज अहम सुनवाई, CM हेमंत ने कोर्ट से मांगी व्यक्तिगत हाजिरी से छूट
मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आज अहम सुनवाई, CM हेमंत ने कोर्ट से मांगी व्यक्तिगत हाजिरी से छूट
Jul 23, 2026, 12:43:00 PM
हनीमून पर पति को मारने की आरोपी सोनम को बडा झटका, रद्द हुई जमानत
हनीमून पर पति को मारने की आरोपी सोनम को बडा झटका, रद्द हुई जमानत
Jul 23, 2026, 12:39:00 PM
 विधानसभा में बवाल, विधायकों के बीच धक्का-मुक्की, मार्शल ने संभाला मोर्चा, कार्यवाही स्थगित
विधानसभा में बवाल, विधायकों के बीच धक्का-मुक्की, मार्शल ने संभाला मोर्चा, कार्यवाही स्थगित
Jul 23, 2026, 12:37:00 PM
कांग्रेस के प्रदर्शन से पहले बीजेपी कार्यकर्ताओं का बयान, कहा-'लाठियों से करेंगे स्वागत'
कांग्रेस के प्रदर्शन से पहले बीजेपी कार्यकर्ताओं का बयान, कहा-'लाठियों से करेंगे स्वागत'
Jul 23, 2026, 12:29:00 PM
कुमारधुबी में 8 ट्रेनों के ठहराव की मांग तेज, भाजपा ने छेड़ा हस्ताक्षर अभियान
कुमारधुबी में 8 ट्रेनों के ठहराव की मांग तेज, भाजपा ने छेड़ा हस्ताक्षर अभियान
Jul 23, 2026, 12:17:00 PM