शराब पार्टी पर पहुंची उत्पाद विभाग की टीम पर हमला, होमगार्ड जवान गंभीर रूप से घायल

swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Amit Kumar
: Jul 23, 2026, 11:30:00 AM

सीवान जिले के मैरवा थाना क्षेत्र के बड़गांव में शराब पार्टी की सूचना पर कार्रवाई करने पहुंची उत्पाद विभाग की टीम पर कथित रूप से हमला कर दिया गया। इस घटना में होमगार्ड जवान उदय भान पांडेय गंभीर रूप से घायल हो गए।

बताया जा रहा है कि उत्पाद विभाग की टीम धरनी छापर चेकपोस्ट पर वाहन जांच अभियान चला रही थी। इसी दौरान बड़गांव में शराब पार्टी की सूचना मिलने पर टीम गांव पहुंची। कार्रवाई के दौरान कुछ लोगों ने टीम पर कथित रूप से हमला कर दिया, जिसमें जवान घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही उत्पाद विभाग के थाना प्रभारी शैलेन्द्र कुमार मौके पर पहुंचे और घायल जवान का हालचाल लिया। वहीं, उत्पाद विभाग की कई टीमें भी घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच और आगे की कार्रवाई में जुट गई हैं।

पुलिस और उत्पाद विभाग पूरे मामले की जांच कर रहे हैं। दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।

सीवान और आसपास की हर बड़ी व विश्वसनीय खबर के लिए हमारे पेज को फॉलो करें और इस खबर को अधिक से अधिक शेयर करें। 

सिवान से नागेंद्र कुमार की रिपोर्ट

Trending News

 विधानसभा में बवाल, विधायकों के बीच धक्का-मुक्की, मार्शल ने संभाला मोर्चा, कार्यवाही स्थगित

Jul 23, 2026, 12:37:00 PM
कांग्रेस के प्रदर्शन से पहले बीजेपी कार्यकर्ताओं का बयान, कहा-'लाठियों से करेंगे स्वागत'

Jul 23, 2026, 12:29:00 PM
कुमारधुबी में 8 ट्रेनों के ठहराव की मांग तेज, भाजपा ने छेड़ा हस्ताक्षर अभियान

Jul 23, 2026, 12:17:00 PM
मंदिर से 6 मूर्तियां चोरी करने वाले 3 गिरफ्तार, एर्टिगा कार और सामान बरामद

Jul 23, 2026, 12:13:00 PM
छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में बगहा और नालंदा में भारी हंगामा, पीएम-सीएम का फूंका पुतला

Jul 23, 2026, 11:59:00 AM
धनबाद में दर्दनाक हादसा, अज्ञात व्यक्ति की मौ*त से ट्रेन परिचालन प्रभावित

Jul 23, 2026, 11:58:00 AM
चोरी की छह प्रतिमा, नगद और लग्जरी कार के साथ तीन अपराधी गिरफ्तार

Jul 23, 2026, 11:47:00 AM
8.86 एकड़ जमीन फर्जीवाड़ा केस में आज बड़ा मोड़, कोर्ट में आज अहम सुनवाई

Jul 23, 2026, 11:44:00 AM
मेरी बहन...NEET परीक्षा को लेकर छात्रों का प्रदर्शन, आम लोगों से भी बड़ी अपील

Jul 23, 2026, 11:43:00 AM
शराब पार्टी पर पहुंची उत्पाद विभाग की टीम पर हमला, होमगार्ड जवान गंभीर रूप से घायल
शराब पार्टी पर पहुंची उत्पाद विभाग की टीम पर हमला, होमगार्ड जवान गंभीर रूप से घायल
Jul 23, 2026, 11:30:00 AM