हर घर तिरंगा अभियान के तहत सहकारिता भवन से निकली तिरंगा यात्रा

जहानाबाद। हर घर तिरंगा अभियान के तहत सोमवार को जिला सहकारिता भवन से तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में सहकारिता विभाग पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

हर घर तिरंगा अभियान के तहत सहकारिता भवन से निकली तिरंगा यात्रा

जहानाबाद। हर घर तिरंगा अभियान के तहत सोमवार को जिला सहकारिता भवन से तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में सहकारिता विभाग पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। हाथों में तिरंगा लेकर निकले कर्मियों ने देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता और अखंडता का संदेश दिया। तिरंगा यात्रा जिला सहकारिता भवन से शुरू होकर जिला समाहरणालय भवन तक गई। 

इस दौरान कर्मचारियों ने लोगों को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने घरों और प्रतिष्ठानों पर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया। साथ ही राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान और राष्ट्रप्रेम की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया। यात्रा में जिला अंकेक्षण पदाधिकारी धनंजय कुमार, अनुमंडल अंकेक्षण पदाधिकारी कैंसर आलम, सहकारिता प्रसार पदाधिकारी श्रीकृष्ण रजक, सहकारिता प्रसार पदाधिकारी ललन प्रसाद, सहकारिता प्रसार पदाधिकारी रिजवानूर रहमान, प्रधान लिपिक संजू कुमार समेत अन्य पदाधिकारी एवं कर्मचारी शामिल हुए। 

इस अवसर पर जिला अंकेक्षण पदाधिकारी धनंजय कुमार ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान देश की एकता और अखंडता का संदेश देता है। तिरंगा हम सभी के लिए गौरव और सम्मान का प्रतीक है। उन्होंने लोगों से स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने घरों पर तिरंगा फहराने और राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारी एवं सम्मान व्यक्त करने की अपील की। उन्होंने कहा कि कार्यालय के सभी पदाधिकारियों और कर्मचारियों ने पूरे उत्साह के साथ अभियान में भाग लिया है। तिरंगा यात्रा के दौरान कर्मचारियों में खासा उत्साह देखने को मिला और पूरे मार्ग पर देशभक्ति का माहौल बना रहा।

जहानाबाद से बरुण कुमार की रिपोर्ट 

Trending News

सड़क की बदहाली पर भड़के ग्रामीण, सरकार के खिलाफ की नारेबाजी
सड़क की बदहाली पर भड़के ग्रामीण, सरकार के खिलाफ की नारेबाजी
Oct 25, 2026, 1:28:00 PM
मखदुमपुर रेफरल अस्पताल में प्रसव के बाद महिला की मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप
मखदुमपुर रेफरल अस्पताल में प्रसव के बाद महिला की मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप
Oct 25, 2026, 1:17:00 PM
'मन की बात' में पीएम मोदी ने की मिथिला के मखाना का विदेशों में निर्यात पर चर्चा, मुख्यमंत्री ने जताया आभार
'मन की बात' में पीएम मोदी ने की मिथिला के मखाना का विदेशों में निर्यात पर चर्चा, मुख्यमंत्री ने जताया आभार
Oct 25, 2026, 1:06:00 PM
'मरांग बुरु धर्मगाढ़ महा सम्मेलन' सीएम हेमंत सोरेन से मिले संथाल समाज के प्रतिनिधिमंडल
'मरांग बुरु धर्मगाढ़ महा सम्मेलन' सीएम हेमंत सोरेन से मिले संथाल समाज के प्रतिनिधिमंडल
Oct 25, 2026, 12:47:00 PM
छठ की तैयारी तेज, जिला प्रशासन के निर्देश पर विभिन्न घाटों का निरीक्षण, खतरनाक घाटों की पहचान पर जोर
छठ की तैयारी तेज, जिला प्रशासन के निर्देश पर विभिन्न घाटों का निरीक्षण, खतरनाक घाटों की पहचान पर जोर
Oct 25, 2026, 12:02:00 PM
अनंत सिंह बनाएंगे नई पार्टी, JDU से निकाले जाने पर बाहुबली बोले-10 सीटों पर सिमट जाएगी, नीतीश कुमार...
अनंत सिंह बनाएंगे नई पार्टी, JDU से निकाले जाने पर बाहुबली बोले-10 सीटों पर सिमट जाएगी, नीतीश कुमार...
Oct 25, 2026, 11:39:00 AM
भोरे में फर्जी दाखिल-खारिज का मामला पहुंचा डीसीएलआर हथुआ की अदालत, अंचल कार्यालय की कार्यशैली पर उठे सवाल
भोरे में फर्जी दाखिल-खारिज का मामला पहुंचा डीसीएलआर हथुआ की अदालत, अंचल कार्यालय की कार्यशैली पर उठे सवाल
Oct 25, 2026, 11:14:00 AM
होटल के रेस्टोरेंट कैप्टन की चाकू मारकर हत्या, इलाके में सनसनी
होटल के रेस्टोरेंट कैप्टन की चाकू मारकर हत्या, इलाके में सनसनी
Oct 25, 2026, 11:01:00 AM
 जपला स्टेशन पर आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब के साथ एक गिरफ्तार और लावारिस खेप जब्त
जपला स्टेशन पर आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब के साथ एक गिरफ्तार और लावारिस खेप जब्त
Oct 25, 2026, 10:48:00 AM
सनकी भाई ने अपने छोटे भाई का गला काटकर गांव के मंदिर में चढ़ाया बलि, खौफनाक मंजर देखकर उड़े होश
सनकी भाई ने अपने छोटे भाई का गला काटकर गांव के मंदिर में चढ़ाया बलि, खौफनाक मंजर देखकर उड़े होश
Oct 25, 2026, 10:29:00 AM